WWE Saturday Night's Main Event 2024: 2 सबसे अच्छी और बुरी चीज़ें जो इवेंट में देखने को मिलीं

WWE
WWE Saturday Night's Main Event में हुईं कुछ रोचक चीजें (Photo: WWE.com)

Best & Worst Saturday Night's Main Event: WWE Saturday Night's Main Event 2024 इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। शुरूआत में सैमी ज़ेन और ड्रू मैकइंटायर के बीच मैच हुआ। वहीं मेन इवेंट में कोडी रोड्स (Cody Rhodes) ने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप केविन ओवेंस के खिलाफ डिफेंड की। इसके अलावा भी शानदार मुकाबले देखने को मिले। इवेंट काफी अच्छा था लेकिन कुछ जगहों पर फैंस को निराशा भी हुई होगी। इस आर्टिकल में हम Saturday Night's Main Event इवेंट की 2 अच्छी और 2 बुरी बातों के बारे में चर्चा करने वाले हैं।

Ad

#1 अच्छी बात: WWE Saturday Night's Main Event का मेन इवेंट रहा शानदार

Ad

कोडी रोड्स और केविन ओवेंस ने मेन इवेंट में जबरदस्त मैच दिया। शो में ये एक अच्छी चीज देखने को मिली। दोनों स्टार्स ने किसी को भी निराश नहीं किया और तगड़े एक्शन के साथ मुकाबले को खत्म किया। वैसे भी आप जानते हैं कि कोडी और केविन बड़े सुपरस्टार हैं। फैंस की उम्मीदों पर दोनों रेसलर्स खरे उतरे हैं। कंपनी द्वारा मेन इवेंट में किसी अन्य मैच को रखा जाता तो शायद सफलता हासिल नहीं हो पाती।

#1 बुरी बात: WWE Saturday Night's Main Event में सैमी ज़ेन को कमजोर दिखाना

Ad

Saturday Night's Main Event में सैमी ज़ेन का मुकाबला ड्रू मैकइंटायर के साथ हुआ था। मुकाबला अच्छा रहा और अंत में ड्रू ने जीत हासिल की। पूरे मैच में नज़र डालें तो सैमी को काफी कमजोर दिखाया गया। मैकइंटायर उनके ऊपर हावी रहे। इनकी राइवलरी के बिल्डअप के दौरान भी ऐसा ही देखने को मिला था। कहीं ना कहीं इसे सैमी की खराब बुकिंग ही कहा जाएगा। इससे आगे जाकर ज़ेन को नुकसान भी हो सकता है।

#2 अच्छी बात: WWE सुपरस्टार चेल्सी ग्रीन की जीत

Ad

Saturday Night's Main Event में मीचीन को हराकर चेल्सी ग्रीन WWE इतिहास की पहली विमेंस यूएस चैंपियन बनींं। कंपनी ने उन्हें चैंपियन बनाकर कहीं ना कहीं अच्छा काम किया है। ग्रीन पिछले कुछ समय से अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। अगर इस बार बड़े मुकाबले में उन्हें हार मिलती तो फिर उनका मनोबल गिर सकता था। कंपनी ने ऐसा कुछ नहीं किया और ग्रीन को चैंपियन बनाकर उन्हें उनकी मेहनत का फल दिया।

#2 बुरी बात: WWE Saturday Night's Main Event में कोई सरप्राइज नहीं

साल 2008 के बाद से Saturday Night's Main Event का आयोजन पहली बार हुआ। कंपनी ने इसे हाइप करने में कोई कमी नहीं छोड़ी। सभी को लगा था कि कोई ना कोई बड़ा सरप्राइज जरूर मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कुछ लोगों ने सोचा था कि द रॉक एंट्री कर बड़ा तोहफा देंगे लेकिन उम्मीदों पर पानी फिर गया। कंपनी द्वारा ये बहुत बुरी बात देखने को मिली। अगर इवेंट में किसी स्टार की वापसी होती तो फिर और ज्यादा मजा आता।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications