WrestleMania 41 से पहले Roman Reigns ने वाइजमैन पर किया अटैक, WWE ने खास मैसेज देते हुए डाला वीडियो

Ujjaval
पॉल हेमन पर अटैक करते और उन्हें देखते हुए रोमन रेंस (Photo: WWE.com)
पॉल हेमन पर अटैक करते और उन्हें देखते हुए रोमन रेंस (Photo: WWE.com)

WWE Sends Roman Reigns Message: WWE WrestleMania 41 करीब है और इस बड़े शो में रोमन रेंस (Roman Reigns) के पास वाइजमैन पॉल हेमन (Paul Heyman) का साथ नहीं होने वाला है। बता दें कि दोनों ही अलग होने के बेहद करीब हैं। Raw के हालिया एपिसोड में रोमन रेंस ने पॉल हेमन पर अटैक भी कर दिया, जो कई फैंस के लिए झटके के समान होगा।

Ad

WrestleMania 41 में रोमन रेंस, सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के बीच ट्रिपल थ्रेट मैच होने वाला है। यह नाईट 1 के मेन इवेंट में देखने को मिलेगा। यह बेस्ट इन द वर्ल्ड का पहला WrestleMania मेन इवेंट रहेगा और इसी वजह से वो पॉल हेमन को अपने कॉर्नर में चाहते थे। उन्होंने इसके लिए अपने फेवर का उपयोग किया और हेमन ने वादा पूरा किया।

पॉल हेमन इसी वजह से रोमन रेंस नहीं, बल्कि सीएम पंक के साथ WrestleMania 41 के मेन इवेंट में होंगे। पॉल हेमन का यह फैसला रोमन को पसंद नहीं आया। Raw के हालिया एपिसोड में रोमन और पॉल के बीच चीजें बिगड़ने लगी। रोमन का यह मानना है कि पॉल ने उन्हें धोखा दे दिया है। इसी वजह से रोमन ने हेमन को सैथ रॉलिंस पर अटैक करने के बाद पॉल हेमन को धक्का देकर गिरा दिया। WWE ने अब इस सैगमेंट का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके खास मैसेज दिया है। उन्होंने लिखा,

"रोमन रेंस नहीं!!! यह असली नहीं हो सकता।"

आप नीचे यह वीडियो देख सकते हैं:

Ad

WWE Raw के अंत में किसका पलड़ा रहा भारी?

WWE Raw में जब रोमन रेंस ने पॉल हेमन को नीचे धकेल दिया, तो सीएम पंक बचाव के लिए आए। पंक ने रोमन पर अटैक किया और फिर हेमन को चेक किया। अगले ही पल रेंस ने वापसी की और बेस्ट इन द वर्ल्ड को स्पीयर दिया। सैथ रॉलिंस ने आकर रोमन रेंस पर स्टील चेयर से अटैक किया। उन्होंने सीएम पंक और रोमन रेंस दोनों पर स्टॉम्प लगा दिया। सैथ इसके बाद पॉल हेमन को घूरने लग गए। सैथ का Raw में पलड़ा भारी रहा और WrestleMania से पहले उनके पास मोमेंटम आ गया है। देखना होगा कि वो Raw में इसका कैसे इस्तेमाल करते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications