WWE ने WrestleMania 41 से पहले Roman Reigns और Steve Austin के बीच हुई बातचीत साझा की

WWE
रिंग में रोमन रेंस मूव लगाते हुए (Photo: WWE.com)

WWE Shares Roman Reigns Video: WWE WrestleMania 41 में रोमन रेंस (Roman Reigns) का मैच सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के साथ होने वाला है। इस मैच का इंतजार सभी फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। फैंस को काफी मजा आएगा। पॉल हेमन के ऊपर कई चीजें निर्भर करने वाली हैं। खैर इससे पहले WWE ने रोमन और स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Ad

WrestleMania 38 में WWE रिंग में स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन का जलवा देखने को मिला था। उनका केविन ओवेंस के साथ मैच हुआ था, जिसमें उन्होंने शानदार जीत हासिल की। रोमन रेंस भी कंपनी के बड़े सुपरस्टार बन चुक हैं। पिछले पांच साल उनके लिए काफी बेहतरीन रहे हैं। 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे थे। पिछले साल मेगा इवेंट में कोडी रोड्स ने उन्हें हराकर उनकी बादशाहत खत्म की थी।

कंपनी ने WWE वर्ल्ड में रोमन रेंस और हॉल ऑफ फेमर स्टीव ऑस्टिन के बीच बातचीत का एक वीडियो साझा किया है। आप इसे नीचे देख सकते हैं।

Ad

क्या WWE WrestleMania 41 में रोमन रेंस की होगी जीत?

WWE WrestleMania 41 में रोमन रेंस की जीत काफी मुश्किल लग रही है। पॉल हेमन उनके साथ नहीं रहेंगे। लंबे समय बाद ये चीज देखने को मिलेगी। सीएम पंक ने कहा कि मेनिया में होने वाले ट्रिपल थ्रेट मैच में पॉल हेमन उनके साथ रहेंगे। सैथ रॉलिंस ने भी हेमन से फेवर की मांग की है। किसी को समझ नहीं आ रहा है कि स्टोरी किस तरफ जाएगी। कई लोगों का कहना है कि रेंस और पंक को धोखा देकर रॉलिंस के साथ हेमन जा सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर इसे हेमन की गजब की चाल माना जाएगा।

Raw के लेटेस्ट एपिसोड में रोमन ने हेमन को धक्का मारकर गिरा दिया था। उन्हें बचाने के लिए पंक आए लेकिन वो भी रेंस के स्पीयर का शिकार हो गए। रॉलिंस ने आकर इसके बाद रेंस के ऊपर चेयर से हमला किया था। उन्होंने रेंस और पंक दोनों को स्टॉम्प लगाया था। अब मेगा इवेंट में होने वाले मैच में काफी मजा आने वाला है। कंपनी ने जरूर कोई बड़ा सरप्राइज प्लान किया होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications