3 तरीके जिनसे इस हफ्ते WWE SmackDown में होने वाले ब्लडलाइन के टाइटल मैच का अंत हो सकता है

WWE
WWE SmackDown में होगा बड़ा मुकाबला (Photo: WWE.com)

WWE Tag Team Championship Match Possible Finishes: WWE Bad Blood 2024 से पहले स्मैकडाउन (SmackDown) का अंतिम एपिसोड शानदार होगा। कंपनी ने शो के लिए कुछ बड़े ऐलान पहले ही कर दिए थे। ब्लडलाइन के सदस्य टामा टोंगा और टांगा लोआ अपनी WWE टैग टीम चैंपियनशिप को द स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स और DIY के खिलाफ डिफेंड करेंगे। ये ट्रिपल थ्रेट लैडर मैच होगा तो बवाल होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। कुछ सुपरस्टार्स की दखलअंदाजी भी देखने को मिल सकती है। खैर यहां हम 3 तरीकों के बारे में बात करने वाले हैं, जिनसे इस बड़े चैंपियनशिप मैच का अंत हो सकता है।

Ad

#3 मौजूदा WWE टैग टीम चैंपियंस टामा टोंगा और टांगा लोआ क्लीन जीत हासिल कर सकते हैं

Ad

DIY ने भी कुछ महीने पहले WWE टैग टीम चैंपियनशिप हासिल की थी। हालांकि, बहुत जल्द उन्हें ब्लडलाइन के खिलाफ चैंपियनशिप गंवानी पड़ी थी। द स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स ने भी अभी तक टैग टीम डिवीजन में अच्छा काम किया है। ये टीम भी कई बार टाइटल हासिल कर चुकी है।

वहीं ब्लडलाइन ग्रुप मौजूदा समय में काफी प्रसिद्ध है और हर हफ्ते चर्चा का विषय रहता है। इस लिहाज से WWE शायद टामा टोंगा और टांगा लोआ को हराने के बारे में नहीं सोचेगा। यहां से एक उम्मीद ये ही हो सकती है कि टामा टोंगा और टांगा लोआ मुकाबले में क्लीन जीत हासिल कर टाइटल रिटेन कर लें। इस तरह से दोनों का तगड़ा मोमेंटम भी जारी रहेगा।

#2 WWE SmackDown में रोमन रेंस या जिमी उसो की वापसी से हो सकती है हार

Ad

रोमन रेंस की राइवलरी इस समय ब्लडलाइन के साथ चल रही है। वहीं WrestleMania XL के बाद ब्लू ब्रांड के पहले एपिसोड में सोलो सिकोआ ने टामा टोंगा के साथ मिलकर जिमी उसो के ऊपर अटैक किया था। वो तब से WWE टीवी पर नज़र नहीं आए हैं। उनकी वापसी की अटकलें तेज हो गई हैं।

अगर SmackDown में होने वाले WWE टैग टीम चैंपियनशिप मैच में रोमन और जिमी ने वापसी कर दखलअंदाजी की तो फिर ब्लडलाइन को झटका लग सकता है। टामा टोंगा और टांगा लोआ अपना टाइटल गंवा सकते हैं।

#1 WWE SmackDown में मौजूदा चैंपियंस को सोलो सिकोआ और जेकब फाटू का मिल सकता है साथ

Ad

WWE टैग टीम चैंपियनशिप मैच में सोलो सिकोआ और जेकब फाटू की दखलअंदाजी की संभावना बहुत ज्यादा है। ये दोनों टामा टोंगा और टांगा लोआ का साथ देने की भरपूर कोशिश करेंगे। ब्लडलाइन ने पहले भी कई बार चीटिंग से मुकाबले अपने नाम किए हैं।

SmackDown के एपिसोड में भी कुछ ऐसा हो सकता है। सिकोआ और फाटू द्वारा की गई चीटिंग से टामा टोंंगा और टांगा लोआ अपनी चैंपियनशिप को रिटेन कर सकते हैं। ये चीज संभव हुई तो फिर द स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स और DIY को तगड़ा झटका लगेगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications