SmackDown: WWE SmackDown का इस हफ्ते बेहतरीन एपिसोड देखने को मिल सकता है। बता दें, रोमन रेंस (Roman Reigns) इस हफ्ते स्मैकडाउन (SmackDown) में एक बार फिर नज़र आने वाले हैं। इसके अलावा ब्लू ब्रांड के इस शो के लिए कई टैग टीम मैचों का ऐलान कर दिया गया है।SmackDown में इस हफ्ते कुछ बेहतरीन सैगमेंट्स भी देखने को मिलने वाले हैं। इसके अलावा यह देखना रोचक होगा कि WWE ने इस शो के दौरान फैंस को सरप्राइज देने के लिए क्या प्लान बना रखा है। इस आर्टिकल में हम ऐसी 5 चौंकाने वाली चीज़ों का जिक्र करने वाले हैं जो कि इस हफ्ते WWE SmackDown के एपिसोड में देखने को मिल सकती हैं।5- WWE SmackDown में स्ट्रीट प्रॉफिट्स को हरा सकते हैं एलए नाइट & रिक बूग्स View this post on Instagram Instagram Postएलए नाइट इस हफ्ते SmackDown में रिक बूग्स के साथ मिलकर स्ट्रीट प्रॉफिट्स के खिलाफ टैग टीम मैच लड़ने वाले हैं। देखा जाए तो स्ट्रीट प्रॉफिट्स को टैग टीम मैच लड़ने का काफी अनुभव है। वहीं, एलए नाइट & रिक बूग्स एक रैंडम टैग टीम है, इसलिए इस मुकाबले में स्ट्रीट प्रॉफिट्स की जीत की अटकलें लगाई जा रही हैं।हालांकि, एलए नाइट एक चतुर सुपरस्टार हैं। वहीं, रिक बूग्स को WWE के सबसे ताकतवर रेसलर्स में गिना जाता है और वो शिंस्के नाकामुरा के साथ टैग टीम के रूप में काम कर चुके हैं। यही कारण है कि संभावना है कि रिक बूग्स & एलए नाइट इस टैग टीम मैच में बेहतरीन परफॉर्मेंस देकर स्ट्रीट प्रॉफिट्स जैसी बड़ी टीम को हराते हुए चौंका सकते हैं। 4- बियांका ब्लेयर vs ओस्का का Night of Champions 2023 के लिए ऐलान हो सकता है View this post on Instagram Instagram PostWWE SmackDown में पिछले हफ्ते Raw विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर का सेलिब्रेशन सैगमेंट देखने को मिला था। इस सैगमेंट के दौरान ओस्का ने दखल देकर बियांका ब्लेयर का सामना किया था। इसके बाद ओस्का ने बियांका ब्लेयर पर मिस्ट फेंकते हुए हील टर्न भी ले लिया था।इस चीज़ के जरिए बियांका ब्लेयर और ओस्का के बीच दुश्मनी आगे बढ़ाई गई थी। ऐसा लग रहा है कि इस हफ्ते एक बार बियांका ब्लेयर और ओस्का का आमना-सामना हो सकता है। इसके बाद WWE Night of Champions 2023 में ओस्का vs बियांका ब्लेयर मैच कराने का फैसला कर सकती है।3- WWE SmackDown में ग्रेसन वॉलर अपने सैगमेंट के दौरान एजे स्टाइल्स पर हमला कर सकते हैं View this post on Instagram Instagram Postइस हफ्ते SmackDown में ग्रेसन वॉलर के टॉक शो का प्रीमियर होने वाला है। वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप टूर्नामेंट के फाइनलिस्ट एजे स्टाइल्स इस टॉक शो में गेस्ट के रूप में नज़र आने वाले हैं। बता दें, ग्रेसन वॉलर और एजे स्टाइल्स WWE में पुराने दुश्मन रह चुके हैं और इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच NXT में मैच भी देखने को मिला था।इस मुकाबले में एजे स्टाइल्स की जीत हुई थी। ऐसा लग रहा है कि इस हफ्ते SmackDown में एजे स्टाइल्स और ग्रेसन वॉलर की बातचीत बहस में बदल सकती है। इसके बाद ग्रेसन वॉलर इस सैगमेंट के दौरान एजे स्टाइल्स पर धोखे से हमला कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो एजे स्टाइल्स जवाबी हमला करते हुए ग्रेसन वॉलर को सबक सिखा सकते हैं।2- WWE SmackDown में द उसोज़ को हार मिल सकती है View this post on Instagram Instagram PostWWE SmackDown में इस हफ्ते द उसोज़ को टैग टीम मैच में रे मिस्टीरियो & सैंटोस इस्कोबार का सामना करना है। देखा जाए तो द उसोज़ के इस वक्त ब्लू ब्रांड में बुरे दिन चल रहे हैं और रोमन रेंस इन दोनों से नाराज हैं। इस वजह से द उसोज़ इस वक्त काफी परेशान हैं।यही कारण है कि ऐसा लग रहा है कि द उसोज़ इस हफ्ते SmackDown में रे मिस्टीरियो & सैंटोस इस्कोबार के खिलाफ मैच में शायद ही अपना पूरा ध्यान फोकस कर पाएंगे। संभव है कि रे मिस्टीरियो & सैंटोस इस्कोबार इसका फायदा उठाकर द उसोज़ को हराते हुए चौंका सकते हैं। देखा जाए तो द उसोज़ के इस मैच में हारने की स्थिति में रोमन रेंस का उनके प्रति गुस्सा और भी बढ़ जाएगा।1- WWE सुपरस्टार्स रोमन रेंस & सोलो सिकोआ SmackDown में केविन ओवेंस & सैमी ज़ेन का बुरा हाल कर सकते हैं View this post on Instagram Instagram PostWWE Night of Champions के लिए रोमन रेंस & सोलो सिकोआ vs केविन ओवेंस & सैमी ज़ेन के अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियनशिप मैच का ऐलान कर दिया गया है। इस बड़े मैच से पहले इस हफ्ते SmackDown में इन दोनों टीम्स का आमना-सामना होने वाला है। देखा जाए तो रोमन रेंस हर हाल में द ब्लडलाइन में अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप वापस चाहते हैं।इस वजह से रोमन रेंस बड़े मैच से पहले केविन ओवेंस & सैमी ज़ेन को कमजोर करना चाहेंगे ताकि उन्हें Night of Champions में इन दोनों सुपरस्टार्स को हराकर टाइटल्स जीतने में ज्यादा दिक्कत ना हो। यही कारण है कि ऐसा लग रहा है कि ट्राइबल चीफ इस हफ्ते SmackDown में सोलो सिकोआ के साथ मिलकर केविन ओवेंस & सैमी ज़ेन पर जबरदस्त हमला करते हुए उनका बुरा हाल कर सकते हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।