WWE SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड काफी तगड़ा साबित हुआ। इस शो में कई अच्छे मैच और सैगमेंट बुक किए गए। समरस्लैम (SummerSlam 2023) के बाद हुए ब्लू ब्रांड के इस शो ने सही मायने में फैंस का दिल जीता है। रोमन रेंस (Roman Reigns) भी शो का हिस्सा बने थे।SmackDown का यह एपिसोड जरूर काफी लोगों को पसंद आया है। हालांकि, बुकिंग के मामले में उनसे थोड़ी गलतियां भी देखने को मिली। इसलिए इस आर्टिकल में हम WWE SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड की 2 अच्छी और 2 सबसे बुरी बातों के बारे में चर्चा करने वाले हैं।1- WWE SmackDown की अच्छी बात: मेन इवेंट सैगमेंट View this post on Instagram Instagram Postजब फैंस को लगता है कि ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन का अंत देखने को मिल जाएगा, अचानक कहानी वापस रोचक बन जाती है। जिमी उसो के जे उसो को धोखा देने के बाद लगा था कि शायद ब्लडलाइन में जिमी की वापसी हो गई है। फैंस को उम्मीद थी कि वो रोमन के साथ काम करेंगे। WWE SmackDown में साफ तौर पर दिख गया कि जिमी अलग राह पर जाएंगे। साथ ही जे उसो ने भी रोमन रेंस पर हमला करने के साथ ही जिमी को भी निशाना बनाया। उन्होंने WWE से जाने को लेकर भी बात की। इससे कहानी अब रोचक हो गई है। अब ब्लडलाइन की कहानी में तीन अलग-अलग पक्ष दिख रहे हैं। 1- बुरी बात: शुरुआती मैच का अंत नो कांटेस्ट से होना View this post on Instagram Instagram Postशार्लेट फ्लेयर और ओस्का के बीच शो की शुरुआत में मैच देखने को मिला। अमूमन फैंस चाहते हैं कि WWE के एपिसोड्स की शुरुआत धमाकेदार हो। हालांकि, WWE SmackDown के इस एपिसोड की शुरुआत में हुए मुकाबले का अंत नो कांटेस्ट से हुआ। अमूमन DQ से मैच खत्म होने पर फैंस निराश होते हैं। SmackDown की शुरुआत में WWE का फ्लेयर और ओस्का का बेहतरीन मैच इस तरह से खत्म करना खराब चीज़ रही। WWE को जरूर अपनी बुकिंग के मामले में सुधार करना चाहिए। इस मामले में सुधार की सख्त जरूरत नज़र आ रही है। शो की शुरुआत सकारात्मक तरीके से होनी चाहिए। 2- अच्छी बात: ऐज की चौंकाने वाली वापसी View this post on Instagram Instagram Postऐज का अगले हफ्ते SmackDown में रिटर्न होने वाला था। दरअसल, इस शो का आयोजन टोरंटो, कनाडा में होगा, जो ऐज का होमटाउन है। ऐज की उस एपिसोड के लिए वापसी का ऐलान देखने को मिल गया था। ऐसे में किसी को उम्मीद नहीं थी कि हालिया एपिसोड में ऐज नज़र आएंगे। ब्लू ब्रांड के शो में जब अचानक ऐज का आइकॉनिक थीम सॉन्ग बजा, तो सभी चौंक गए। उन्होंने यहां शेमस को बुलाया और बाद में उनके बीच अगले हफ्ते के लिए मैच तय हो गया। देखा जाए तो अचानक होने वाले रिटर्न अमूमन फैंस को चौंका देते हैं और WWE SmackDown में कुछ ऐसा ही हुआ। 2- बुरी बात: सैंटोस इस्कोबार को चैंपियन बनाना अच्छा फैसला रहता View this post on Instagram Instagram Postसैंटोस इस्कोबार और ऑस्टिन थ्योरी के बीच यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप मैच होने वाला था। इसके पहले थ्योरी ने इस्कोबार पर बैकस्टेज हमला किया। साथ ही सैंटोस पर उन्होंने एंट्रेंस के दौरान भी अटैक किया। इसी कारण वो लड़ने में सक्षम नहीं थे। एडम पीयर्स ने रे मिस्टीरियो को थ्योरी के खिलाफ टाइटल मैच दिया। रे मिस्टीरियो ने जीत दर्ज करके टाइटल पर कब्जा किया और कई लोग इससे खुश थे। हालांकि, मिस्टीरियो अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं और ऐसे में चैंपियनशिप से उनकी लिगेसी पर फर्क नहीं पड़ेगा। दूसरी ओर अगर सैंटोस इस्कोबार चैंपियन बनते, तो इससे उन्हें बहुत फायदा मिलता।