WWE SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड काफी जबरदस्त साबित हुआ। इस शो में जबरदस्त मैच देखने को मिले और कुछ सैगमेंट्स द्वारा समरस्लैम (SummerSlam 2023) के लिए स्टोरीलाइंस को आगे बढ़ाया गया। रोमन रेंस (Roman Reigns) की गैरमौजूदगी में भी यह मैच बेहतरीन रहा।SmackDown के आखिरी कुछ एपिसोड्स तगड़े रहे हैं और यह भी उसी तरह अच्छा रहा। हालांकि, कुछ जगहों पर WWE से बुकिंग के मामले में गलती हुई। इसलिए इस आर्टिकल में हम WWE SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड की 2 अच्छी और 2 बुरी बातों के बारे में जानेंगे।1- WWE SmackDown की अच्छी बात: The Bloodline का सैगमेंटSportskeeda Wrestling@SKWrestling_MAIN EVENT JEY USO MFS.#SmackDown #WWE17135MAIN EVENT JEY USO MFS.#SmackDown #WWE https://t.co/50r0UKOU8bSmackDown के एपिसोड में द ब्लडलाइन का जबरदस्त सैगमेंट देखने को मिला। दरअसल, जे उसो ने प्रोमो कट किया। इसी बीच पॉल हेमन और सोलो सिकोआ यहां आए। हेमन ने बताया कि जिमी के चोटिल होने का कारण जे उसो हैं। सोलो सिकोआ ने कहा कि वो कभी जे को माफ नहीं करेंगे।दोनों के बीच बाद में तगड़ा ब्रॉल देखने को मिला। चौंकाने वाली चीज़ तब आई, जब जे ने पॉल हेमन पर सुपरकिक लगा दी। उन्होंने सोलो सिकोआ पर भी तगड़ा हमला किया। लगातार दूसरे हफ्ते ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन में जे उसो का पलड़ा भारी रहा है। यह अच्छी चीज़ है।1- बुरी बात: मेन इवेंट मैचBianca Belair Net | Bianca Belair Fansite@BiancaBelairNet#BiancaBelair #ESTofWWE #WWE #Smackdown74#BiancaBelair #ESTofWWE #WWE #Smackdown https://t.co/CXLSTURRmoमेन इवेंट में WWE विमेंस चैंपियनशिप मैच देखने को मिला था। ओस्का और बियांका ब्लेयर ने बेहतरीन रेसलिंग स्किल्स का प्रदर्शन किया। हालांकि, अंत में शार्लेट फ्लेयर, बेली और ओस्का ने दखल दिया। फ्लेयर ने यहां गलती से ब्लेयर को स्पीयर दिया और इसी कारण मैच DQ से खत्म हुआ।फैंस को यह चीज़ पंसद नहीं आई। पिछले हफ्ते भी इसी तरह से मैच का अंत देखने को मिला था। साथ ही अगर मैच DQ द्वारा खत्म किया जाना था, तो इसे मेन इवेंट में बुक करना ही गलती थी। ब्लडलाइन का जबरदस्त सैगमेंट मेन इवेंट के लिए अच्छा विकल्प रहता।2- अच्छी बात: बॉबी लैश्ले की वापसी और नया फैक्शन तैयार करने के संकेत देनाWrestle Ops@WrestleOpsBobby Lashley & The Street Profits Interest piqued…#SmackDown5409407Bobby Lashley & The Street Profits 👀👀👀Interest piqued…#SmackDown https://t.co/9s66LSw55yबॉबी लैश्ले की SmackDown के इस एपिसोड द्वारा टीवी स्क्रीन पर वापसी देखने को मिली। दरअसल, वो कई हफ्तों से नज़र नहीं आए थे। WWE ने एक सैगमेंट दिखाया, जहां स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स पार्किंग में मौजूद थे। इसी बीच बॉबी लैश्ले ने लिमोज़ीन में एंट्री की।वो स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स से मिले और उन्हें अपने साथ ले गए। लैश्ले ने हर्ट बिजनेस फैक्शन द्वारा प्रभावित किया था। अब लग रहा है कि वो उसी तरह नए सदस्यों के साथ मिलकर फैक्शन तैयार करने वाले हैं। फैंस यह चीज़ चाहते थे और WWE ने लैश्ले के इस एंगल को बुक करके जरूर प्रभावित किया।2- बुरी बात: ब्रॉलिंग ब्रूट्स की लगातार हार होनाSportskeeda Wrestling@SKWrestling_Brawling Brutes vs Pretty Deadly is NEXT.#SmackDown #WWE154Brawling Brutes vs Pretty Deadly is NEXT.#SmackDown #WWE https://t.co/so9nJoAAj8ब्रॉलिंग ब्रूट्स फैक्शन के शेमस, रिज हॉलैंड और बुच के पास काफी ज्यादा टैलेंट है। यह आसानी से शो का सबसे अच्छा ग्रुप बन सकता है। हालांकि, WWE उन्हें उस तरह के मौके नहीं दे रहा है। SmackDown में प्रिटी डेडली ने एक बार फिर से टैग टीम मैच में ब्रॉलिंग ब्रूट्स को मात दे दी।बुच फैटल 4 वे मैच का हिस्सा थे और इस मुकाबले में भी ब्रॉलिंग ब्रूट्स के सदस्य की हार हुई। देखा जाए तो WWE का उन्हें लगातार कमजोर दिखाना अच्छी चीज़ नहीं है। शेमस ने थोड़े समय पहले एक इंटरव्यू में ब्रॉलिंग ब्रूट्स फैक्शन की बुकिंग को लेकर WWE की आलोचना की थी। इसके बावजूद उन्हें लेकर सुधार नहीं किया गया।