WWE SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड काफी जबरदस्त साबित हुआ था। इस शो में कई शानदार चीज़ें देखने को मिली और WWE ने इस एपिसोड को फैंस के लिए रोमांचक बनाने की पूरी कोशिश की। शो में रोमन रेंस (Roman Reigns) की वापसी हुई और रैंडी ऑर्टन (Randy Orton) के साथ उनका सैगमेंट जबरदस्त था।WWE SmackDown में कई अच्छी चीज़ें देखने को मिली, जिसने फैंस का दिल जीता। दूसरी ओर कुछ जगहों पर बुकिंग के मामले में WWE थोड़ा सुधार दिखा सकता था। इसलिए इस आर्टिकल में हम WWE SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड की 2 अच्छी और 2 बुरी बातों को लेकर चर्चा करने वाले हैं।1- WWE SmackDown की अच्छी बात: AJ Styles की वापसी होना और मेन इवेंट View this post on Instagram Instagram PostWWE SmackDown के एपिसोड के मेन इवेंट में रैंडी ऑर्टन और जिमी उसो आमने-सामने आए। यह मैच रेसलिंग के हिसाब से काफी जबरदस्त रहा। मैच में रैंडी ने काफी अच्छा काम किया और अंत में उन्हें जीत मिली। मैच के बाद भी जबरदस्त तरीके से बवाल मचा। लग रहा था कि ब्लडलाइन का पलड़ा एलए नाइट और रैंडी ऑर्टन पर भारी रहेगा। एजे स्टाइल्स ने अचानक आकर रोमन रेंस पर फिनॉमिनल फोरआर्म लगाया और ब्लडलाइन के बाकी सदस्यों की भी हालत खराब की। यह पूरा सैगमेंट ही शुरुआत से लेकर अंत तक जबरदस्त था। 1- बुरी बात: बियांका ब्लेयर का नज़र नहीं आना View this post on Instagram Instagram Postबियांका ब्लेयर की अभी डैमेज कंट्रोल के साथ स्टोरीलाइन चल रही है। शार्लेट फ्लेयर चोटिल होने के कारण एक्शन से दूर हैं लेकिन ब्लेयर भी शो का हिस्सा नहीं बनीं। ओस्का और कायरी सेन को डैमेज कंट्रोल की अपनी साथियों की मदद से मीचीन और ज़ेलिना वेगा पर जीत मिली।ब्लेयर यहां आकर मीचीन और वेगा की मदद कर सकती थीं। उन्होंने ऐसा नहीं किया और अंत में इसी के चलते बेबीफेस टीम की हार हुई। बियांका ब्लेयर का शो में नज़र ही नहीं आना काफी ज्यादा खराब चीज़ है। WWE ने इस मामले में निराश किया। 2- अच्छी बात: ऑस्टिन थ्योरी और केविन ओवेंस का मैच View this post on Instagram Instagram Postऑस्टिन थ्योरी और केविन ओवेंस के बीच WWE SmackDown के एपिसोड में जबरदस्त मैच देखने को मिला। दोनों यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप टूर्नामेंट में आमने-सामने आए। यह मुकाबला शुरुआत से लेकर अंत तक शानदार रहा। दोनों ही रेसलर्स ने बढ़िया मूव्स का उपयोग किया। ऑस्टिन थ्योरी ने केविन ओवेंस के जबरदस्त मूव्स पर किकआउट करके प्रभावित किया। ओवेंस और थ्योरी से फैंस को काफी उम्मीदें थी और उन्होंने बिल्कुल निराश नहीं किया। इसे अभी तक यूएस टाइटल टूर्नामेंट का सबसे अच्छा मैच कहना गलत नहीं होगा। 2- बुरी बात: एजे स्टाइल्स का बिना कारण एलए नाइट पर हमला करना View this post on Instagram Instagram Postएजे स्टाइल्स ने WWE SmackDown के अगले एपिसोड में वापसी की। उन्होंने आकर ब्लडलाइन पर हमला किया और रैंडी ऑर्टन & एलए नाइट को बचाया। इसके बाद एक चौंकाने वाली चीज़ देखने को मिली। स्टाइल्स ने एलए नाइट पर हमला कर दिया।इस चीज़ का कारण कई लोगों को समझ नहीं आया। दोनों के बीच कोई भी दुश्मनी नहीं थी। ऐसे में स्टाइल्स का रैंडी ऑर्टन को छोड़कर सिर्फ एलए नाइट को निशाना बनाना कई लोगों को समझ नहीं आया। मेन इवेंट सैगमेंट अच्छा था लेकिन इस चीज़ ने कई लोगों के मन में सवाल खड़े किए।