WWE SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड धमाकेदार रहा। WWE ने कुछ स्टोरीलाइंस को आगे बढ़ाया और मनी इन द बैंक (Money in the Bank 2023) के लिए हाइप बनाने की कोशिश की गई। इस एपिसोड में रोमन रेंस की जबरदस्त वापसी देखने को मिली।द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन ने नया मोड़ लिया। SmackDown का यह एपिसोड कई तगड़ी चीज़ों से भरा हुआ था लेकिन कुछ जगहों पर फैंस को निराशा का भी सामना करना पड़ा। इसलिए इस आर्टिकल में हम WWE SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड की 2 अच्छी और 2 बुरी बातों को लेकर चर्चा करने वाले हैं।1- WWE SmackDown की अच्छी बात: मेन इवेंट सैगमेंट View this post on Instagram Instagram PostWWE SmackDown के एपिसोड का मेन इवेंट सैगमेंट काफी जबरदस्त था। रोमन रेंस ने प्रोमो कट किया और जे उसो ने इंटरफेयर किया। रोमन रेंस ने एक बार फिर से जे उसो को अपने साथ जोड़ने की पूरी कोशिश की। बाद में जिमी उसो सैगमेंट का हिस्सा बने और लगा कि जे, जिमी के खिलाफ हो जाएंगे।जे उसो ने सभी को चौंकाया और रोमन रेंस पर हमला कर दिया। उन्होंने आखिर ट्राइबल चीफ के खिलाफ जाने का निर्णय लिया और इसपर फैंस की प्रतिक्रिया सही मायने में देखने लायक रही। यह सैगमेंट पूरी तरह तगड़ा साबित हुआ और WWE ने प्रशंसकों को शो के प्रति इन्वेस्ट करके रखा।1- बुरी बात: एलए नाइट का हारनाCrispyWrestling@CrispyWrestleLA Knight just walked in the ring and pushed Rey without saying nothing lmaoooo #SmackDown13921LA Knight just walked in the ring and pushed Rey without saying nothing lmaoooo #SmackDown https://t.co/qZauNdiNsIएलए नाइट को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त हाइप बनी हुई है। फैंस उन्हें काफी ज्यादा पसंद करते हैं और इसी वजह से उन्हें हर कोई बड़ा पुश मिलते हुए देखना चाहता है। SmackDown के एपिसोड में नाइट और सैंटोस इस्कोबार के बीच सिंगल्स मैच देखने को मिला।एलए को अगला मेगास्टार माना जा रहा है और कई फैंस उन्हें फ्यूचर वर्ल्ड चैंपियन के तौर पर देखते हैं। हालांकि, नाइट को ब्लू ब्रांड के एपिसोड में हार का सामना करना पड़ा। इस हार से एलए के कैरेक्टर वर्क पर काफी ज्यादा फर्क पड़ेगा और फैंस ने इस निर्णय को लेकर कंपनी की आलोचना की है।2- अच्छी बात: शार्लेट फ्लेयर और बियांका ब्लेयर का प्रोमो View this post on Instagram Instagram Postशार्लेट फ्लेयर WWE SmackDown में ग्रेसन वॉलर के शो पर स्पेशल गेस्ट के रूप में नज़र आई थीं। इसी बीच बियांका ब्लेयर ने इंटरफेयर किया। ब्लेयर और फ्लेयर के बीच काफी अच्छा प्रोमो सैगमेंट देखने को मिला। दोनों ने अपनी-अपनी तारीफ की और उपलब्धियों को गिनाया।बियांका साफ तौर पर निराश थीं कि उन्हें ओस्का के खिलाफ मैच नहीं मिला, जबकि द क्वीन को वापसी के बाद सीधा टाइटल मैच लड़ने का मौका मिलेगा। उन्होंने एक-दूसरे पर निशाना साधा और WWE ने साफ तौर पर दोनों के बीच भविष्य में एक तगड़ा मैच सेटअप कर दिया है।2- बुरी बात: एजे स्टाइल्स का पिन होनाSportskeeda Wrestling@SKWrestling_AJ Styles really took off the glove to show Scarlett his wedding ring & say "I'm married, b*tch!" #SmackDown #WWE9222AJ Styles really took off the glove to show Scarlett his wedding ring & say "I'm married, b*tch!" 😭#SmackDown #WWE https://t.co/e5gW6qIePaSmackDown में कैरियन क्रॉस और स्कार्लेट का एजे स्टाइल्स और मीचीन के खिलाफ मैच देखने को मिला। इस मैच में फैंस स्टाइल्स और मीचीन को जीत दर्ज करते हुए देखना चाहते थे। वापसी के बाद से स्टाइल्स और OC फैक्शन को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त हाइप बनी है।दूसरी ओर क्रॉस किसी भी तरह से फैंस को आकर्षित करने में सफल नहीं हुए हैं। इसके बावजूद भी WWE ने स्टाइल्स और मीचीन को हारने के लिए बुक किया। अगर इस मैच में मीचीन को पिन किया जाता, तो शायद फैंस को फर्क नहीं पड़ता। हालांकि, एजे स्टाइल्स को दिग्गजों में गिना जाता है और उन्हें एक रैंडम एपिसोड में कमजोर दिखाना खराब चीज़ है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।