WWE SmackDown Best & Worst (17 January 2025): WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का हालिया एपिसोड ठीक रहा। इस शो में कुछ अच्छे मैच और सैगमेंट देखने को मिले। पिछले कुछ शोज़ के मुकाबले एपिसोड ने उतना प्रभावित नहीं किया लेकिन कुछ जगहों पर एकदम ही धमाकेदार पल आए। हर एक एपिसोड में कुछ चीजें चर्चा का विषय रहती हैं, वहीं कुछ निराश कर देती हैं। इस आर्टिकल में हम SmackDown की 2 अच्छी और बुरी बातों पर नज़र डालेंगे।1- WWE SmackDown की अच्छी बात: नए ब्लडलाइन में अनबन की नींव रखना View this post on Instagram Instagram PostWWE SmackDown में पिछले हफ्ते सोलो सिकोआ नज़र नहीं आए थे और फैंस देखना चाहते थे कि ट्राइबल कॉम्बैट मैच में हार के बाद सोलो की प्रतिक्रिया कैसी रहती है। सोलो ने SmackDown में एंट्री की और जेकब फाटू ने उन्हें माइक हाथ में दिया। फैंस ने बू किया और सोलो कुछ बोल नहीं पाए। वो रिंग छोड़कर चले गए।जेकब फाटू और टामा टोंगा यह देखकर जरूर थोड़े हैरान रह गए। वो शायद सोलो के वहां से उन्हें अकेला छोड़कर जाने की उम्मीद नहीं कर रहे थे। बाद में जेकब ने तगड़ा प्रोमो कट किया। सोलो का इस तरह से जाना फैंस के समझ नहीं आया लेकिन इसने स्टोरीलाइन में रुचि डाल दी है। यह नए ब्लडलाइन में फूट का एक बड़ा कदम हो सकता है। इस मामले में WWE ने निराश नहीं किया।1- बुरी बात: WWE SmackDown में कोडी रोड्स और केविन ओवेंस का हर हफ्ते एक जैसा ब्रॉल View this post on Instagram Instagram Postकोडी रोड्स और केविन ओवेंस काफी बड़े दुश्मन बन चुके हैं और अब वो एक-दूसरे की हालत खराब करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। Royal Rumble 2025 में उनके बीच मैच देखने को मिलने वाला है। WWE इसे हर हफ्ते हाइप करने की कोशिश कर रहा है लेकिन लगातार एक जैसी चीजें हो रही हैं।हर हफ्ते केविन और कोडी के बीच ब्रॉल होता है। दोनों को ऑफिशियल्स द्वारा अलग किया जाता है। इस तरह की चीजें लगातार हो रही हैं और SmackDown में भी इसे दोहराया गया। दोनों फिर से ब्रॉल करते हुए नज़र आए। ऐसा लग रहा है कि WWE उनकी स्टोरी को रोचक बनाने के लिए कुछ और नहीं कर रहा है। एक जैसी चीज देखकर फैंस बोर हो रहे हैं।2- अच्छी बात: WWE SmackDown में रे मिस्टीरियो का मैच और सैगमेंट View this post on Instagram Instagram PostWWE SmackDown का आयोजन सैन डिएगो में हुआ था और यह रे मिस्टीरियो का होमटाउन है। इसी वजह से ब्लू ब्रांड के शो में मिस्टीरियो नज़र आए और उन्होंने शानदार प्रोमो कट करते हुए Royal Rumble के लिए एंट्री का ऐलान किया। बाद में केविन ओवेंस सैगमेंट में आए और उनका ब्रॉल हुआ। यहां मिस्टीरियो का पलड़ा भारी रहा।रे मिस्टीरियो और केविन ओवेंस ने मिलकर अपने मैच द्वारा प्रभावित किया। मैच के दौरान फैंस बेहद एक्टिव थे और सभी रे को जीतते हुए देखना चाहते थे। हालांकि, अंत में ओवेंस ने पॉपअप पावरबॉम्ब लगाकर पिन करते हुए जीत दर्ज कर ली। मिस्टीरियो हार के बावजूद अच्छे लगे और साफ तौर पर उनका शो के दौरान केविन के साथ तालमेल फैंस को अच्छा लगा।2- बुरी बात: WWE SmackDown में रॉक्सेन का धमाकेदार मेन रोस्टर डेब्यू कराने का मौका गंवाना View this post on Instagram Instagram PostWWE SmackDown के मेन इवेंट में एक शानदार चैंपियनशिप मैच देखने को मिला। बेली और टिफनी स्ट्रैटन के बीच मुकाबला हुआ। उनका यह WWE विमेंस टाइटल मैच एकदम मनोरंजक रहा और उन्होंने एक-दूसरे को धराशाई करने की पूरी कोशिश की। मैच अच्छा था लेकिन WWE ने यहां एक बड़ा मौका गंवा दिया। मैच के दौरान रॉक्सेन परेज़ फैंस के बीच मौजूद थीं और बेली के साथ उनकी अभी दुश्मनी चल रही है।परेज़ कुछ समय पहले ही NXT विमेंस टाइटल हारी हैं और उनका मेन रोस्टर डेब्यू कराने का सबसे सही मौका SmackDown में था। वो बेली की हार का कारण बनती, तो फिर Smackdown में परेज़ की कुछ समय तक दिग्गज के साथ स्टोरी चलती। इससे उनका कद बढ़ता और वो आसानी से मेन रोस्टर पर आगे बढ़ पाती। हालांकि, WWE ने ऐसा नहीं किया और मैच में बेली की क्लीन हार हुई, जो बड़ी गलती थी।