WWE SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड काफी जबरदस्त रहा। इस शो में कई अच्छे मैच और सैगमेंट देखने को मिले। WWE ने बैकलैश (Backlash 2024) के लिए स्टोरीलाइन आगे बढ़ाई। रोमन रेंस (Roman Reigns) की गैरमौजूदगी के बावजूद लगातार SmackDown का दूसरा एपिसोड रोचक बन पाया। WWE SmackDown के इस एपिसोड में कई तगड़ी चीज़ें देखने को जरूर मिली लेकिन कुछ जगहों पर सभी को थोड़ी निराशा का भी सामना करना पड़ा। इस आर्टिकल में हम WWE SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड की 2 अच्छी और 2 बुरी बातों को लेकर चर्चा करने वाले हैं। 1- WWE SmackDown की अच्छी बात: ब्लडलाइन का सैगमेंट View this post on Instagram Instagram Postअभी रोमन रेंस और द रॉक दोनों ब्रेक पर चल रहे हैं। इन सभी चीज़ों के बावजूद ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन हर दिन रोचक बनती जा रही है। SmackDown के पिछले शो में टामा टोंगा ने डेब्यू किया था और इसी बीच जिमी उसो को फैक्शन से बाहर कर दिया गया था। इस हफ्ते SmackDown में और भी बेहतर सैगमेंट देखने को मिला। सोलो सिकोआ ने ट्राइबल चीफ की तरह बर्ताव करने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि ब्लडलाइन में बदलाव की जरूरत थी और इसी कारण उन्होंने पिछले हफ्ते बड़ा फैसला किया। वो शुरुआत से ही केविन ओवेंस को ढूंढ रहे थे। टामा टोंगा ने केविन को लहूलुहान किया और अपना खतरनाक अंदाज दिखाया। इसके बाद उन्होंने सोलो सिकोआ के साथ मिलकर पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन की हालत खराब की। यह पूरा सैगमेंट रोचक रहा। 1- बुरी बात: WWE SmackDown के मेन इवेंट मैच का अंत View this post on Instagram Instagram PostWWE SmackDown के मेन इवेंट में बेली और नेओमी के बीच विमेंस टाइटल के लिए मैच हुआ। यह बेली का चैंपियन बनने के बाद पहला टाइटल डिफेंस था और इसी के चलते फैंस ने अच्छे मुकाबले की उम्मीद की थी। दोनों रेसलर्स ने कई तगड़े मूव्स का प्रदर्शन किया। फैंस को मुकाबला पसंद आ रहा था लेकिन अचानक टिफनी स्ट्रैटन ने आकर दोनों पर हमला कर दिया। इससे मैच का कोई नतीजा नहीं निकला, जो किसी को बिल्कुल पसंद नहीं आया। इस मैच के अंत के बाद अगर टिफनी का दखल होता, तो शायद फैंस उतने ज्यादा निराश नहीं होते। 2- अच्छी बात: एजे स्टाइल्स और कोडी रोड्स के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE टाइटल के लिए मैच ऑफिशियल होना View this post on Instagram Instagram Postएजे स्टाइल्स और कोडी रोड्स के बीच ड्रीम मैच आखिर फैंस को देखने को मिलेगा। SmackDown में एलए नाइट और एजे स्टाइल्स के बीच मैच हुआ था। इसके विजेता को कोडी रोड्स के खिलाफ Backlash 2024 में अनडिस्प्यूटेड WWE टाइटल मैच मिलता। एजे स्टाइल्स के लिए यह जीत बहुत जरुरी थी क्योंकि उन्हें खोया हुआ मोमेंटम हासिल करना था। कुछ ऐसा ही देखने को मिला। उन्होंने नाइट को हराया और अब वो कोडी रोड्स के खिलाफ नज़र आएंगे। स्टाइल्स और कोडी दोनों के बीच कभी मैच नहीं हुआ है और उन्हें आमने-सामने देखना रोचक रहेगा। बुलेट क्लब के दोनों पूर्व लीडर्स मिलकर मैच को रोचक बना सकते हैं। 2- बुरी बात: यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन लोगन पॉल और WWE दिग्गज रैंडी ऑर्टन का लगातार दूसरे हफ्ते नज़र नहीं आना View this post on Instagram Instagram PostWWE SmackDown के एपिसोड में रैंडी ऑर्टन नज़र नहीं आए। पिछले हफ्ते भी वो शो का हिस्सा नहीं बने और हालिया शो में भी उनकी अपीयरेंस नहीं हुई। बड़ी बात यह है कि WWE ने भी ऑर्टन की गैरमौजूदगी को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है। यह सही मायने में एक निराशाजनक चीज़ है। दूसरी ओर कंपनी के मिड कार्ड चैंपियन लोगन पॉल भी WrestleMania XL के बाद से नज़र नहीं आए हैं। उनके पास कंपनी की एक मुख्य चैंपियनशिप है और ऐसे में उनका इस तरह लगातार दूसरे हफ्ते SmackDown में नज़र नहीं आना खराब चीज़ है। WWE को लगातार लोगन को अपीयरेंस देने के लिए बुक करना चाहिए।