SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड काफी शानदार रहा। इस शो में अच्छे मैच और सैगमेंट्स देखने को मिले। समरस्लैम (SummerSlam) के लिए स्टोरीलाइंस को आगे बढ़ाया गया। रोमन रेंस (Roman Reigns) की ब्लू ब्रांड के शो में धमाकेदार वापसी देखने को मिली। देखा जाए तो SmackDown का एपिसोड तगड़ा था लेकिन शो के दौरान WWE से कुछ बड़ी गलतियां देखने को मिली। इससे कुछ हद तक मजा किरकिरा हुआ। इसलिए इस आर्टिकल में हम WWE SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड की 2 अच्छी और 2 बुरी बातों को लेकर चर्चा करेंगे। 1- WWE SmackDown की अच्छी बात: Roman Reigns का मैच ऑफिशियल तौर पर तय होना View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस और जे उसो के बीच जबरदस्त स्टोरीलाइन देखने को मिल रही है। दो हफ्ते पहले जे ने रोमन को SummerSlam में मैच के लिए चैलेंज किया था। SmackDown में इस एपिसोड में रेंस ने कॉन्ट्रैक्ट साइन किया लेकिन इसे जे उसो ने फाड़ दिया। उन्होंने रेंस के खिलाफ 'ट्राइबल कॉम्बैट' मैच की मांग की। दोनों ने इसे स्वीकार किया। इस मैच में कुछ भी हो सकता है। इसका अर्थ है कि दोनों रेसलर्स हथियारों का इस्तेमाल करके एक-दूसरे पर गुस्सा निकाल सकते हैं। खैर, फैंस जरूर ही रेंस और उसो के इस मैच में शर्त जुड़ते हुए देखकर खुश हुए होंगे। सैगमेंट के अंत में रोमन का सोलो सिकोआ को जे पर हमला करने से रोकना भी रोचक चीज़ थी। हालांकि, जे ने सोलो को सुपरकिक द्वारा धराशाई कर दिया था। 1- बुरी बात: Raw सुपरस्टार का SmackDown में लड़ना View this post on Instagram Instagram PostSmackDown के एपिसोड में Raw ब्रांड के डॉमिनिक मिस्टीरियो इन-रिंग एक्शन में नज़र आए। उन्होंने अपनी NXT नॉर्थ-अमेरिकन चैंपियनशिप बुच के खिलाफ दांव लगाई थी। इस मैच में रिया रिप्ली ने इंटरफेयर किया। साथ ही रिज हॉलैंड और प्रिटी डेडली भी रिंगसाइड पर नज़र आए। अंत में Raw स्टार ने बुच को हराया और अपनी चैंपियनशिप को रिटेन किया। SmackDown में कई सारे टैलेंटेड रेसलर्स हैं, जिन्हें पुश नहीं मिल रहा है, WWE को उन्हें टीवी टाइम देना चाहिए। Raw के रेसलर को ब्लू ब्रांड में बुक करना खराब चीज़ है। 2- अच्छी बात: फैटल 4 वे मैच View this post on Instagram Instagram PostWWE SmackDown की शुरुआत एक जबरदस्त फैटल 4 वे मैच से हुई। रे मिस्टीरियो, कैमरन ग्राइम्स, एलए नाइट और शेमस ने मिलकर शानदार प्रदर्शन किया। सभी स्टार्स को पर्याप्त समय मिला और उन्होंने लगातार अच्छे मूव्स का प्रदर्शन भी किया। मैच का अंत शॉकिंग रहा। रे मिस्टीरियो ने ग्राइम्स को पिन करके बड़ी जीत दर्ज की। फैंस को उम्मीद नहीं थी कि रे जीत दर्ज करेंगे। हालांकि, उन्होंने अपने अनुभव का भरपूर तरीके से उपयोग किया। अगले हफ्ते उनका अपने साथी सैंटोस इस्कोबार से यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप की नंबर 1 कंटेंडरशिप के लिए मैच होगा। 2- बुरी बात: एलए नाइट की हार होना View this post on Instagram Instagram Postएलए नाइट को लगातार फैंस पुश मिलते हुए देखना चाहते हैं। वो इस समय सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले सुपरस्टार हैं। फैंस उन्हें Money in the Bank ब्रीफकेस जीतते हुए देखना चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्हें यूनाइटेड स्टेट्स टाइटल के एंगल में डाला गया और फैंस को उम्मीद थी कि शायद नाइट यहां कुछ खास कर पाएंगे।SmackDown में हुए फैटल 4 वे मैच में एलए नाइट, रे मिस्टीरियो, शेमस और कैमरन ग्राइम्स नज़र आए। इस मैच में नाइट को हार मिली और यह एक निराशाजनक चीज़ रही। अगर WWE उन्हें वर्ल्ड टाइटल स्टोरीलाइन के लिए तैयार नहीं मान रहा था, तो उन्हें यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप की दुश्मनी में जगह दी जा सकती थी।