WWE SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड काफी जबरदस्त साबित हुआ। यह क्रिसमस स्पेशल शो था और इसकी थीम उसी तरह की थी। शो में WWE ने कई अच्छे मैचों का आयोजन किया और रोमन रेंस (Roman Reigns) भी शो का हिस्सा बने। WWE SmackDown के एपिसोड में कई सारी जबरदस्त चीज़ें देखने को मिली लेकिन कुछ जगहों पर कंपनी ने अपनी बुकिंग के मामले में थोड़ा निराश किया। इसलिए इस आर्टिकल में हम WWE SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड की 2 अच्छी और 2 बुरी बातों के बारे में चर्चा करने वाले हैं। 1- WWE SmackDown की अच्छी बात: शो का अंत View this post on Instagram Instagram PostWWE SmackDown के मेन इवेंट में एजे स्टाइल्स और सोलो सिकोआ के बीच मैच देखने को मिला। यह मुकाबला काफी अच्छा रहा लेकिन रोमन रेंस के दखल के कारण इसका अंत DQ द्वारा देखने को मिला। मैच के बाद जबरदस्त बवाल मचा और इसने फैंस को खुश किया। रोमन और सोलो ने एजे पर हमला किया। रैंडी ऑर्टन उन्हें बचाने आए लेकिन जिमी उसो ने उनपर हमला कर दिया। एलए नाइट ने आकर चीज़ों को संभाला और ब्लडलाइन के सदस्यों को रिंग के बाहर किया। इसके बाद रैंडी, नाइट और एजे आपस में लड़ने लग गए, जो एक जबरदस्त चीज़ रही। 1- बुरी बात: WWE विमेंस चैंपियन इयो स्काई का पिन होना View this post on Instagram Instagram PostWWE SmackDown के एपिसोड में क्रिसमस हैवॉक मैच देखने को मिला। डैमेज कंट्रोल फैक्शन का सामना बियांका ब्लेयर, शॉट्ज़ी, मीचीन और ज़ेलिना वेग से हुआ। यह मैच काफी ज्यादा रोचक साबित हुआ और अंत ने सभी कौ चौंका दिया।आईला डौन और एल्बा फायर ने मिलकर ओस्का और कायरी सेन पर हमला किया। इसके बाद इयो स्काई के लिए मुश्किलें बढ़ गई। उन्होंने अकेले चीज़ें संभालने की कोशिश की लेकिन अंत में मीचीन ने उन्हें टेबल पर पटकते हुए सेंटन देकर पिन किया। WWE विमेंस चैंपियन इयो को इस तरह से एक टैग टीम मैच में कमजोर दिखाना निराशाजनक चीज़ रही। 2- अच्छी बात: WWE SmackDown में कुछ बड़े रिटर्न होना View this post on Instagram Instagram PostSmackDown कई सारे रिटर्न्स से भरा हुआ था। क्रिसमस स्पेशल मैच के अंत में आईला डौन और एल्बा फायर ने वापसी करते हुए कायरी सेन और ओस्का पर हमला किया। हम्बर्टो कारिलो और एंजल गार्ज़ा की भी मेन रोस्टर पर वापसी हुई। वो सैंटोस इस्कोबार के साथ अब नज़र आएंगे। एक बैकस्टेज सैगमेंट में OC फैक्शन के कार्ल एंडरसन और ल्यूक गैलोज़ भी वापसी करते हुए दिखाई दिए। उनका एजे स्टाइल्स के साथ सैगमेंट देखने को मिला। ऑथर्स ऑफ पैन और दिग्गज पॉल एलरिंग एक वीडियो पैकेज में नज़र आए। वो कैरियन क्रॉस के साथ काम कर सकते हैं। शो में कई बड़े रिटर्न होना शानदार चीज़ रही। 2- बुरी बात: WWE दिग्गज बॉबी लैश्ले की हार View this post on Instagram Instagram PostWWE SmackDown में बॉबी लैश्ले की बड़ी हार देखने को मिली। उनका यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में सैंटोस इस्कोबार के खिलाफ मैच हुआ। यह मैच काफी अच्छा रहा और फैंस को उम्मीद थी कि बॉबी की जीत होगी। सैंटोस इस्कोबार का अंत में पलड़ा भारी रहा। स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स पर मास्क में कुछ लोगों ने हमला किया और बॉबी का ध्यान भटक गया। सैंटोस ने फायदा उठाकर पिन करते हुए जीत दर्ज की। सैंटोस के लिए यह जीत काफी फायदेमंद होगी लेकिन लैश्ले जैसे दिग्गज को केविन ओवेंस के खिलाफ फाइनल में देखना ज्यादा रोचक रहता।