WWE SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड काफी जबरदस्त रहा है। यह रॉयल रंबल (Royal Rumble 2024) प्रीमियम लाइव इवेंट से पहले कंपनी का आखिरी शो था। साफ तौर पर WWE ने इवेंट के लिए बढ़िया तरह से हाइप बनाई और शो में शानदार मैच देखने को मिले। WWE SmackDown में कुछ चीज़ें रही, जिसने फैंस को बहुत ज्यादा खुश किया। इसी बीच कुछ मौकों पर कंपनी की बुकिंग द्वारा फैंस को निराशा का सामना करना पड़ा। इस आर्टिकल में हम WWE SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड की 2 अच्छी और 2 बुरी बातों को लेकर चर्चा करने वाले हैं। 1- WWE SmackDown की अच्छी बात: मेन इवेंट सैगमेंट View this post on Instagram Instagram PostWWE SmackDown के मेन इवेंट में एलए नाइट और सोलो सिकोआ का मैच हुआ। एजे स्टाइल्स ने दखल देकर नाइट पर हमला किया और इसी के चलते मैच DQ द्वारा खत्म हुआ। मैच के बाद बवाल मचा। एजे ने ब्लडलाइन और नाइट दोनों की हालत खराब की। रैंडी ऑर्टन आए और उन्होंने एजे स्टाइल्स समेत ब्लडलाइन पर हमला किया। ऐसा लगा कि पिछले हफ्ते की तरह रैंडी का पलड़ा भारी रहेगा लेकिन अचानक एलए नाइट ने आकर रैंडी पर BFT लगा दिया। यह मेन इवेंट सैगमेंट काफी रोचक साबित हुआ। इसने Royal Rumble में होने वाले फैटल 4 वे मैच को हाइप किया। 1- बुरी बात: केडन कार्टर और कटाना चांस का बहुत जल्दी WWE विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप हारना View this post on Instagram Instagram PostWWE SmackDown के एपिसोड में केडन कार्टर और कटाना चांस का काबुकी वॉरियर्स के खिलाफ विमेंस टैग टीम टाइटल मैच देखने को मिला। यह मैच रेसलिंग के हिसाब से काफी अच्छा रहा और दोनों ही टीमों ने शानदार काम किया। केडन और कटाना का टाइटल रन सिर्फ 39 दिनों तक चला, जो एक निराशाजनक चीज़ रही। इस टैग टीम जोड़ी के पास काफी टैलेंट है और उन्हें इतनी जल्दी टाइटल हारने के लिए बुक करना खराब चीज़ है। काबुकी वॉरियर्स की जीत से फैंस खुश हैं लेकिन यह टाइटल चेंज अगर थोड़े समय बाद आता, तो अच्छी चीज़ रहती। 2- WWE SmackDown की अच्छी बात: Final Testament और द प्राइड का सैगमेंट View this post on Instagram Instagram PostWWE SmackDown में द प्राइड और Final Testament का सैगमेंट काफी शानदार साबित हुआ। प्राइड के बॉबी लैश्ले और स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स ने प्रोमो कट करते हुए Final Testament को लड़ने के लिए बुलाया। हील फैक्शन ने एंट्री की लेकिन स्कार्लेट ही रिंग में आईं। बॉबी लैश्ले ने कैरियन क्रॉस और AOP को डरपोक बोला। इसके बाद जब लैश्ले और उनके साथियों ने रिंग के बाहर जाकर Final Testament से लड़ने का मन बनाया। स्कार्लेट ने लैश्ले पर हमला किया। इस दखल का फायदा क्रॉस और AOP को मिला। ब्रॉल के दौरान उनका पलड़ा भारी रहा। 2- बुरी बात: WWE दिग्गज कार्लिटो को लगातार कमजोर दिखाना View this post on Instagram Instagram PostWWE SmackDown के एपिसोड में सैंटोस इस्कोबार और कार्लिटो के बीच मैच देखने को मिला। दोनों ही रेसलर्स ने शानदार मूव्स का उपयोग किया। एंजल गार्ज़ा और हम्बर्टो कारिलो ने जब दखल देने की कोशिश की, तो LWO के सदस्यों ने उन्हें धराशाई किया।ऐसा लगा कि इस बार सैंटोस चीटिंग नहीं कर पाएंगे और आखिर WWE दिग्गज कार्लिटो को बड़ी जीत मिलेगी। NXT स्टार और सैंटोस की पूर्व साथी इलेक्ट्रा लोपेज़ ने आकर ज़ेलिना वेगा पर हमला किया। कार्लिटो का ध्यान भटक गया और सैंटोस ने उन्हें पिन करके हराया। लगातार कार्लिटो को हार के लिए बुक किया जा रहा है और उन्हें इस तरह कमजोर दिखाना खराब चीज़ है।