WWE SmackDown Best & Worst (26 July 2024): WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का इस हफ्ते का एपिसोड काफी साधारण रहा। यह शो इन-रिंग एक्शन के हिसाब से रोचक रहा और समरस्लैम (SummerSlam 2024) प्रीमियम लाइव इवेंट के लिए बिल्डअप भी देखने को मिला।WWE ने मैचों के अलावा कुछ रोचक सैगमेंट भी शो के दौरान लगातार बुक किए। SmackDown के एपिसोड में हुई कुछ चीज़ें काफी जबरदस्त रही। इसी बीच कुछ जगहों पर सभी को निराशा का सामना करना पड़ा। इस आर्टिकल में हम WWE SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड की 2 अच्छी और 2 बुरी बातों को लेकर चर्चा करने वाले हैं।1- WWE SmackDown की अच्छी बात: द ब्लडलाइन की बड़ी जीत View this post on Instagram Instagram PostWWE SmackDown का मुख्य आकर्षण ब्लडलाइन फैक्शन रहता है। पिछले कुछ महीनों से लगातार यह फैक्शन डॉमिनेट कर रहा है। उन्हें चैंपियनशिप के पीछे जाते हुए नहीं देखा गया था लेकिन यह चीज़ ब्लू ब्रांड के शो में बदल गई। ब्लडलाइन के टामा टोंगा और जेकब फाटू ने गौंटलेट मैच में जीत दर्ज की।इसी के साथ अब इस डॉमिनेंट टीम का सामना अगले हफ्ते DIY से WWE टैग टीम चैंपियनशिप के लिए देखने को मिलेगा। SmackDown में मिली शानदार जीत ब्लडलाइन और उनके फैंस के लिए खुशखबरी लेकर आई है। अगर ब्लडलाइन चैंपियन बनता है, तो फिर चीज़ें बहुत हद तक रोचक बन जाएंगी।1- बुरी बात: WWE स्टार ऑस्टिन थ्योरी और ग्रेसन वॉलर के अनबन के एंगल को बहुत लंबा खींचना View this post on Instagram Instagram Postकाफी समय से WWE SmackDown में ऑस्टिन थ्योरी और ग्रेसन वॉलर के बीच अनबन देखने को मिल रही है। जब पहली बार उनके बीच दरार के संकेत मिले थे, तो फैंस बहुत उत्साहित थे। इसके बाद धीरे-धीरे यह उत्साह खत्म होता हुआ दिख रहा है। हर हफ्ते लगता है कि अब दोनों में से किसी का हील टर्न होगा लेकिन ऐसा होता ही नहीं है। यह चीज़ फैंस को अब बोर करती जा रही है।इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के शो में ग्रेसन वॉलर ने बॉक्सर टेरेंस क्रोफोर्ड से लड़ने के लिए ऑस्टिन थ्योरी को आगे कर दिया, जो पूर्व Money in the Bank विजेता को साफ तौर पर पसंद नहीं आया। WWE को जल्द से जल्द उन्हें अलग करना चाहिए क्योंकि अगर इसी तरह से चलता रहा, तो जब दोनों में से कोई एक-दूसरे को धोखा देगा, तो फैंस शायद उतने उत्साहित नज़र नहीं आएंगे।2- अच्छी बात: एलए नाइट और सैंटोस इस्कोबार का WWE SmackDown की शुरुआत में मैच View this post on Instagram Instagram PostWWE SmackDown के एपिसोड में एलए नाइट और सैंटोस इस्कोबार के बीच मैच बुक किया गया। दोनों ने शो की शुरुआत में जबरदस्त मनोरंजन किया और कई अच्छे मूव्स का उपयोग किया। लगातार दोनों ने हार नहीं मानी लेकिन अंत में नाइट ने बड़ी जीत हासिल की।नाइट और सैंटोस ने उम्मीद से बेहतर काम किया। मुकाबले के बाद नाइट के लोगन पॉल के खिलाफ SummerSlam में होने वाले यूएस टाइटल मैच को हाइप किया गया। सैंटोस की मदद से लोगन ने नाइट की हालत खराब की और उन्हें फ्रॉग स्प्लैश दिया।2- बुरी बात: WWE SmackDown का मेन इवेंट मैच और बेली का पिन होना View this post on Instagram Instagram PostWWE SmackDown के मेन इवेंट में बेली और मीचीन ने टीम बनाकर नाया जैक्स और टिफनी स्ट्रैटन का सामना किया। यह मुकाबला काफी ज्यादा बोरिंग साबित हुआ। मैच काफी धीमा रहा और किसी को इसमें उतनी रुचि नहीं थी। WWE विमेंस चैंपियन बेली ने पूरे मुकाबले में ज्यादातर समय काम किया।अंत में बेली को नाया जैक्स ने पिन करके टीम को जीत दिलाई। यह काफी खराब चीज़ रही क्योंकि बेली कंपनी की टॉप चैंपियन हैं और अगला बड़ा इवेंट SummerSlam कुछ दिनों बाद होगा। ऐसे में शो से पहले बेली को इतना कमजोर दिखाना खराब चीज़ है। इससे फैंस की रुचि उनके नाया के खिलाफ मैच से कम हो गई है।