WWE SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का ड्राफ्ट (Draft 2023) स्पेशल एडिशन जबरदस्त साबित हुआ। सुपरस्टार्स को अलग-अलग ब्रांड में शामिल किया गया। रोमन रेंस (Roman Reigns) SmackDown द्वारा पहली पिक बने और कोडी रोड्स (Cody Rhodes) Raw द्वारा सबसे पहले चुने गए। इस शो में बेहतरीन सैगमेंट्स और मैच हुए। SmackDown में कई सारी जबरदस्त चीज़ें देखने को मिली लेकिन कुछ चीज़ों ने फैंस का मजा किरकिरा कर दिया। हर एक एपिसोड में कुछ अच्छी और बुरी चीज़ें भी होती हैं। इस आर्टिकल में हम SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों को लेकर बात करने वाले हैं।1- WWE SmackDown की अच्छी बात: Draft 2023 में किए गए चुनावWrestle Ops@WrestleOpsNight 1 of the #WWEDraft officially comes to a close, here are the results:When you put them together like this…3827375Night 1 of the #WWEDraft officially comes to a close, here are the results:When you put them together like this…😭😭😭 https://t.co/LCaPvEPnEUपिछले कुछ सालों के मुकाबले Draft 2023 जबरदस्त साबित हुआ है। पहला पार्ट फैंस को बहुत पसंद आया क्योंकि रोस्टर्स में सही मायने में बदलाव देखने को मिल रहे हैं। कई सारे सुपरस्टार्स को अपने लिए एक नई शुरुआत करने का चांस मिलेगा। NXT स्टार्स के कॉलअप देखने को मिले। Draft 2023 की प्रेजेंटेशन अच्छी रही क्योंकि कई सारे दिग्गजों ने आकर Raw और SmackDown में जाने वाले रेसलर्स के नाम बताए। इसी वजह से अंत तक Draft फैंस को फ्रेश फील हुआ। साथ ही फैंस भी सभी रेसलर्स को लेकर WWE द्वारा लिए गए निर्णय से संतुष्ट नज़र आ रहे थे। 1- बुरी बात: मेन इवेंट में बड़ी चीज़ों के संकेत दिए थे लेकिन कुछ नहीं हुआ CrispyWrestling@CrispyWrestlinSAMI AND KEVIN OWENS BEAT THE USOS TO RETAIN THE TAG TITLES!!!! USOS ARE SCREWED #SmackDown34737SAMI AND KEVIN OWENS BEAT THE USOS TO RETAIN THE TAG TITLES!!!! USOS ARE SCREWED 😭😭😭 #SmackDown https://t.co/veZwUo6lfFSmackDown के मेन इवेंट में द उसोज़ ने केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन को अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम टाइटल्स के लिए चैलेंज किया था। दोनों के बीच अच्छा मैच देखने को मिला। बीच में पॉल हेमन ने रोमन रेंस को कॉल लगाया था। यहां ट्राइबल चीफ ने सोलो को रिंगसाइड पर भेजने के लिए कहा था। जिस तरह हेमन ने सोलो से कहा था, सभी को लगा कि शायद टाइटल चेंज देखने को मिलेगा या द उसोज़ पर उनके ही भाई द्वारा जानलेवा हमला होगा। हालांकि, दोनों ही चीज़ें नहीं हुई और फैंस को यह बात पसंद नहीं आई। WWE ने बड़े संकेत दिए थे लेकिन अंत में कुछ नहीं किया। 2- अच्छी बात: एजे स्टाइल्स की वापसी Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_PICS THAT GO HARD. 🤘#SmackDown #WWE27857PICS THAT GO HARD. 🤘#SmackDown #WWE https://t.co/18wnbfGdOpएजे स्टाइल्स ने SmackDown के एपिसोड में वापसी करके फैंस को खुश कर दिया। उन्हें SmackDown ब्रांड में Draft किया गया। बाद में उन्होंने OC के साथ रिंग में एंट्री की। कार्ल एंडरसन, ल्यूक गैलोज़ और मीचीन का वाइकिंग रेडर्स और वैलहाला के साथ ब्रॉल देखने को मिला। यहां OC का पलड़ा भारी रहा और बाद में एजे स्टाइल्स ने आईवार पर फिनॉमिनल फोरआर्म लगाया। स्टाइल्स ने अपने WWE करियर में SmackDown ब्रांड में रहते हुए ही सफलता हासिल की थी। अब फैंस उन्हें वापस इसी शो में देखकर बहुत खुश हो गए हैं। देखना होगा कि उनकी बुकिंग किस तरह से होती है। 2- बुरी बात: LWO की हार का सिलसिला जारी रहना s̑̈@uwublondedWill LWO finally get a win??? #SmackDown25Will LWO finally get a win??? 😭 #SmackDown https://t.co/Yec2CUKP7ALWO की SmackDown के एपिसोड में एक बार फिर हार देखने को मिली। फैक्शन के क्रूज डेल टोरो और जोआक्विन वाइल्ड ने ट्रिपल थ्रेट मैच में हिस्सा लिया था। स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स और ब्रॉन स्ट्रोमैन-रिकोशे के खिलाफ वो एक्शन में नज़र आए थे। पिछले काफी हफ्तों से LWO की हार हो रही है। फैंस यह चीज़ देखकर बोर हो गए हैं। लगातार LWO के सदस्यों को जॉबर्स की तरह इस्तेमाल करना खराब चीज़ है। इस फैक्शन के पास सफलता हासिल करने के गुण हैं। हालांकि, उन्हें लगातार इस तरह से WWE द्वारा बुक करने का कारण समझ नहीं आ रहा है। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।