WWE SmackDown Best & Worst (3 December 2025): WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड काफी तगड़ा साबित हुआ। 2025 का यह पहला SmackDown था और कंपनी ने इसे खास बनाने की पूरी कोशिश की। ब्लू ब्रांड का यह शो तीन घंटे का रहा था और इसमें काफी तगड़ी चीजें देखने को मिली। यहां हुई कई चीजें फैंस को पसंद आई और कुछ में सभी को निराशा मिली। इस आर्टिकल में हम WWE SmackDown की 2 अच्छी और 2 बुरी बातों पर चर्चा करेंगे।1- WWE SmackDown की अच्छी बात: टिफनी स्ट्रैटन का चैंपियन बनना View this post on Instagram Instagram PostWWE SmackDown में फैंस को बहुत बड़ा पल देखने को मिला। टिफनी स्ट्रैटन के पास काफी महीनों से Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट था और वो इसे लगातार कैश-इन करने के संकेत दे रही थीं। SmackDown में उन्होंने आखिर एक शानदार प्लान के साथ इसे कैश-इन कर दिया। उन्होंने नाया जैक्स को पहले नेओमी पर चैंपियनशिप रिटेन करने में मदद की। बाद में टिफनी ने नाया जैक्स को धोखा दिया और फिर उनपर Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन किया। इसी के साथ वो नई WWE विमेंस चैंपियन बन गई हैं। टिफनी की जीत पर फैंस की प्रतिक्रिया देखने लायक थी। सभी उनकी इस जीत से बेहद प्रभावित नज़र आए। 1- बुरी बात: WWE SmackDown के शुरुआती एक घंटे पर बिल्कुल ध्यान नहीं देना View this post on Instagram Instagram Post 2025 की शुरुआत से अब SmackDown का एपिसोड तीन घंटे का होगा। ब्लू ब्रांड का हालिया शो तीन घंटे का रहा और कई अच्छी चीजें यहां हुई। हालांकि, शो ने मुख्य रूप से एक घंटा होने के बाद पेस पकड़ा। सोलो सिकोआ और पॉल हेमन के सैगमेंट के साथ फैंस की रुचि SmackDown की ओर बनने लगी। इसके पहले कोडी रोड्स और ड्रू मैकइंटायर का सैगमेंट कुछ खास नहीं था। इसके अलावा पाइपर निवेन और मीचीन के मैच ने भी उतना प्रभावित नहीं किया। शिंस्के नाकामुरा और एंड्राडे का मैच भी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। WWE ने शुरुआती एक घंटे को बोरिंग बनाया और इसपर ध्यान नहीं दिया जाना गलती रही।2- अच्छी बात: WWE SmackDown में सोलो सिकोआ को बड़े मैच से पहले ताकतवर दिखाना View this post on Instagram Instagram PostWWE SmackDown के एपिसोड में नए और असली ब्लडलाइन के बीच मेन इवेंट में टैग टीम मैच देखने को मिला। सोलो सिकोआ, टामा टोंगा और जेकब फाटू का सामना सैमी ज़ेन, जे उसो और जिमी उसो से हुआ। यह मुकाबला शुरुआत से लेकर अंत तक एकदम ही तगड़ा साबित हुआ। रोमन रेंस और सोलो सिकोआ का Raw के अगले एपिसोड में ट्राइबल कॉम्बैट मैच होने वाला है। इससे पहले सोलो को ताकतवर दिखाने की जरूरत थी। कुछ ऐसा ही WWE ने किया और सोलो ने अंत में अपनी टीम को जीत दिलाई। सोलो और नए ब्लडलाइन का पलड़ा भारी रहना स्टोरी के लिए सही रहा। सोलो अब रोमन को हराने के दावेदार लग रहे हैं। 2- बुरी बात: WWE स्टार जे उसो को पिन होने के लिए बुक करना View this post on Instagram Instagram PostWWE SmackDown में नए ब्लडलाइन और सोलो सिकोआ की जीत होना एकदम सही था। हालांकि, जिस तरह से मैच के अंत में जे उसो को कमजोर दिखाया गया, वो एकदम गलत था। जे मौजूदा समय के सबसे लोकप्रिय स्टार्स में से एक हैं और फैंस उन्हें पसंद करते हैं। वो अभी अपने करियर के टॉप पर चल रहे हैं। जे उसो को इसी वजह से सोच-समझकर बुक करना चाहिए। इन सभी चीजों के बावजूद SmackDown में उन्हें पिन होने के लिए बुक किया गया। पिछले कुछ समय में सैमी ज़ेन को बड़ी हार मिली है। इसी वजह से अगर वो पिन होते, या फिर जिमी उसो को पिन लेने के लिए बुक किया जाता, तो एकदम सही होता। WWE ने जे उसो को पिन होने के लिए बुक करके गलती की है। इससे उनकी हाइप पर फर्क पड़ सकता है।