WWE SmackDown Best & Worst (9 August 2024): WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का हालिया एपिसोड साधारण रहा। इस शो में अच्छे मैच और सैगमेंट देखने को मिले लेकिन यह उम्मीद के अनुसार नहीं था। समरस्लैम (SummerSlam 2024) इवेंट के बाद मिली हाइप को WWE ने बनाए रखने की कोशिश की। रोमन रेंस को देखने के लिए सभी बहुत ज्यादा उत्साहित थे। WWE SmackDown का एपिसोड कई सारे फैंस को बहुत पसंद आया। इसी बीच कुछ जगहों पर उन्होंने निराश किया। इस आर्टिकल में हम WWE SmackDown के 9 अगस्त 2024 के एपिसोड की 2 सबसे अच्छी और 2 बुरी बातों को लेकर चर्चा करने वाले हैं।1- WWE SmackDown की अच्छी बात: रोमन रेंस का जमकर गुस्सा फूटना View this post on Instagram Instagram PostWWE SmackDown के एपिसोड में रोमन रेंस ने काफी बवाल मचाया। सोलो सिकोआ ने उन्हें लड़ने और उला फाला लेने के लिए ललकारा। असली ट्राइबल चीज़ ने एंट्री करके पहले टामा टोंगा और टांगा लोआ की रिंगसाइड पर हालत खराब की। उन्होंने फिर सोलो सिकोआ को निशाना बनाया। सोलो भले ही बचकर निकल गए लेकिन रोमन ने नए ब्लडलाइन के अन्य सदस्यों की हालत खराब की। उन्होंने टांगा लोआ को स्पीयर दिया और उनपर चेयर शॉट्स की बारिश कर दी। इसी बीच उन्होंने टामा टोंगा को बैरिकेड पर स्पीयर दिया। रोमन का जमकर गुस्सा फूटा और इसी कारण फैंस को सैगमेंट पसंद आया। 1- बुरी बात: WWE SmackDown में रोमन रेंस को बहुत कम समय देना View this post on Instagram Instagram PostWWE SmackDown के लिए जब रोमन रेंस की वापसी का ऐलान हुआ, तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं था। हर कोई रेंस को देखना चाहता था लेकिन SmackDown में कंपनी द्वारा उन्हें काफी कम समय दिया गया। आखिरी के 10 मिनट बचे थे, तब रोमन रेंस ने एंट्री की। 2 घंटे के शो में WWE के सबसे बड़े स्टार को इतना कम समय देना काफी खराब चीज़ रही। अगर रेंस जैसे बड़े स्टार शो में हैं, तो फिर उन्हें ज्यादा से ज्यादा समय दिया जाना अच्छा फैसला रह सकता है। रोमन ने अकेले दम पर ब्लू ब्रांड के शो को अच्छा बनाने में मदद की। अगर रेंस का ज्यादा योगदान रहता, तो जरूर एपिसोड और बेहतर बन पाता। 2- अच्छी बात: WWE टैग टीम चैंपियनशिप कंटेंडर्स मैच के लिए सही स्टार्स को विजेता बनाना View this post on Instagram Instagram PostWWE ने टैग टीम चैंपियनशिप का नंबर 1 कंटेंडर पाने के लिए एक मिनी टूर्नामेंट का आयोजन किया था, जिसमें चार टीमों ने हिस्सा लिया था। ऑस्टिन थ्योरी और ग्रेसन वॉलर का सामना स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स से हुआ। दूसरी ओर DIY की भिड़ंत प्रिटी डेडली से देखने को मिली। दोनों ही मैचों के विजेता का सामना अगले हफ्ते होने वाला है। ऐसे में WWE को इन दोनों मैचों के विजेता का सही चुनाव करना था और उन्होंने ऐसा ही किया। DIY को जीत मिली और वो टैग टीम टाइटल के लिए रीमैच पाने के करीब आ गए, वहीं लंबे समय से संघर्ष कर रहे स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स को भी आगे आने का मौका मिला। अगले हफ्ते दोनों में से जो बेहतर टीम होगी, उसे ब्लडलाइन से टैग टीम टाइटल के लिए लड़ने का मौका मिलेगा। 2- बुरी बात: WWE विमेंस चैंपियन नाया जैक्स का नज़र नहीं आना View this post on Instagram Instagram PostWWE द्वारा अपने विमेंस टाइटल पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। SummerSlam से पहले SmackDown के एपिसोड में बेली और नाया जैक्स दोनों नज़र नहीं आई थीं। अब SmackDown के हालिया शो में नई विमेंस चैंपियन नाया जैक्स की गैरमौजूदगी रही। यह एक खराब चीज़ है क्योंकि नाया ने हाल ही में चैंपियनशिप जीती है और उन्हें लेकर हाइप को कंपनी द्वारा बरकरार रखना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। साफ तौर पर यह WWE द्वारा की गई SmackDown की सबसे बड़ी गलतियों में से एक है। नाया का एक सैगमेंट या बैकस्टेज प्रोमो उनके चैंपियन के तौर पर पहले अपीयरेंस को खास बना सकता था।