WWE SmackDown में CM Punk के लहूलुहान होने और पूर्व चैंपियन के बदला लेने के बाद फैंस की प्रतिक्रियाओं का आया सैलाब

Ujjaval
WWE SmackDown में ड्रू मैकइंटायर का जलवा देखने को मिला (Photo: WWE.com)
WWE SmackDown में ड्रू मैकइंटायर का जलवा देखने को मिला (Photo: WWE.com)

Fans Reaction Drew Mcintyre Attacking CM Punk: WWE SmackDown के एपिसोड का आयोजन शिकागो में देखने को मिला था। शो में होमटाउन स्टार सीएम पंक (CM Punk) ने आकर प्रोमो कट किया और ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) पर निशाना साधा। बाद में बैकस्टेज मैकइंटायर ने सीएम पंक की हालत खराब करके उन्हें लहूलुहान कर दिया। वो बेस्ट इन द वर्ल्ड को कंधों पर उठाते हुए एरीना में लेकर आए।

Ad

मैकइंटायर ने पंक को स्टेज एरिया पर पटक दिया। मैकइंटायर ने उनके हाथ में बंधे हुए बैंड्स निकाल लिए और फिर ऑफिशियल्स ने उन्हें रोका। यह पूरा ही सैगमेंट काफी जबरदस्त रहा और मैकइंटायर ने Clash at the Castle में बेस्ट इन द वर्ल्ड द्वारा मिली हार का बदला ले लिया। फैंस इस सैगमेंट को देखकर काफी उत्साहित हो गए और उन्होंने WWE की तारीफ की। इस आर्टिकल में हम फैंस की इस सैगमेंट पर आई प्रतिक्रियाओं पर नज़र डालेंगे।

WWE SmackDown में ड्रू मैकइंटायर के सीएम पंक पर हमले को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं

Ad

(यही तरीका था जिससे ड्रू मैकइंटायर, सीएम पंक से बदला ले सकते थे। दोनों की दुश्मनी 6 महीनों से चल रही है और अभी तक एक भी रेसलिंग मैच नहीं हुआ है। इसके बावजूद स्टोरीलाइन फ्रेश महसूस होती है। यह सिनेमा है।)

Ad

(मुझे अभी तक यह समझ नहीं आ रहा कि ड्रू मैकइंटायर ने पूरे सैगमेंट में कितने अच्छे से परफॉर्म किया। मैं अब एक वीडियो का इंतजार कर रही हूं, जहां ड्रू अस्पताल में जाकर पंक की हालत खराब करेंगे। क्या मैं कुछ ज्यादा मांग रही हूं?)

Ad

(सिर्फ इसी शॉट को देखने के बाद मैं खुश हूं कि ड्रू मैकइंटायर WWE में बने रहे। माइक पर अपना मुंह चलाने और पीठ पीछे झूठ बोलने के अलावा सीएम पंक ने कोई अच्छा काम नहीं किया है।)

Ad

(ड्रू मैकइंटायर असल में Man With No Name वाले बाउंटी हंटर की तरह हैं। मैकइंटायर ने सीएम पंक की हालत खराब की और उन्हें एक फालतू डॉल की तरह उनके ही एरिया में फेंक दिया। अभी तक इस दुश्मनी में लगातार शब्दों का इस्तेमाल हुआ लेकिन इस सैगमेंट में ऐसा नहीं था। इसी वजह से WWE और यह स्टोरीलाइन एक सिनेमा है।)

(ड्रू मैकइंटायर ने सीएम पंक से अपना बदला ले लिया। UK के फैंस आपके साथ हैं ड्रू मैकइंटायर।)

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications