"सबसे खराब"- SmackDown पर फैंस का फूटा गुस्सा, WWE की हुई आलोचना, आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़

Ujjaval
WWE SmackDown फैंस को पसंद नहीं आया (Photo: WWE.com)
WWE SmackDown फैंस को पसंद नहीं आया (Photo: WWE.com)

Fans Angry Reaction WWE SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का इस हफ्ते का एपिसोड ठीक रहा। यह पहले से टेप किया गया था और कई सारे बड़े रेसलर्स शो का हिस्सा नहीं बने। फैंस को यह एपिसोड बिल्कुल पसंद नहीं आया और सोशल मीडिया पर उन्होंने WWE की कड़ी आलोचना की। अमूमन ब्लू ब्रांड के शोज़ अच्छे होते हैं लेकिन इस बार ऐसा नहीं था। एक फैन ने तो इसे इतिहास का सबसे खराब SmackDown होने का दावेदार तक बता दिया। साफ तौर पर कोई भी शो से उतना ज्यादा प्रभावित नहीं था। इस आर्टिकल में SmackDown के हालिया एपिसोड को लेकर आई फैंस की प्रतिक्रियाओं पर एक नज़र डालेंगे।

Ad

WWE SmackDown पर फैंस का गुस्सा फूटा और आई प्रतिक्रियाएं

Ad

(कोडी रोड्स नहीं थे और मैंने WWE SmackDown का बिल्कुल भी आनंद नहीं लिया। यह शो पहले ही खराब था और ऊपर से कोडी रोड्स भी नज़र नहीं आए। मैं कोडी की वापसी का इंतजार नहीं कर सकता।)

Ad

(ईमानदारी से बताऊं, तो यह इस साल का सबसे खराब टेप किया गया शो था। मैं इस बात से खुश हूं कि हमें केविन ओवेंस और कोडी रोड्स की कहानी को आगे बढ़ाते हुए दिखाया गया। मुझे टेप शोज़ में अलग से क्राउड की आवाज जोड़े जाने की आदत पता है लेकिन इस शो को एडवर्टाइजमेंट से भरा जा रहा था।)

Ad

(WWE SmackDown का एपिसोड खराब था। मुझे पता है कि यह डबल टेपिंग थी और वो Raw के Netflix डेब्यू को बिल्ड कर रहे हैं लेकिन SmackDown के एक एपिसोड को आखिर खराब ही क्यों करना है। कई सारे रीकैप देखने को मिले शुरुआती सैगमेंट ठीकठाक रहा। सभी मैच साधारण या खराब थे। सिर्फ केविन ओवेंस का प्रोमो अच्छा था। मेन इवेंट ठीक था, जहां नाया जैक्स और टिफनी स्ट्रैटन की कहानी को आगे बढ़ाने के अलावा ज्यादा कुछ नहीं हुआ। कुल मिलाकर यह 10 में से 5 अंक पाने वाला शो था।)

Ad

(यह इतिहास के सबसे खराब WWE SmackDown का दावेदार है।)

(नए ब्लडलाइन के साथ शुरुआत रोचक रही। सोलो सिकोआ ने माइक पर अच्छा काम किया लेकिन ड्रू मैकइंटायर और जिमी उसो का आना इस सैगमेंट में जरूर एक बड़ा ट्विस्ट था।)

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications