"खराब SmackDown..."- नए चैंपियन & ट्राइबल चीफ पर भड़के WWE फैंस, गुस्से में आई प्रतिक्रियाएं

Ujjaval
WWE SmackDown फैंस को पसंद नहीं आया (Photo: WWE.com)
WWE SmackDown फैंस को पसंद नहीं आया (Photo: WWE.com)

Fans Angry WWE SmackDown Reactions: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का इस हफ्ते का एपिसोड साधारण रहा। इस शो में उतनी बड़ी चीजें देखने को नहीं मिली और रोमन रेंस (Roman Reigns) मौजूद नहीं थे। शो के दौरान DIY टैग टीम चैंपियनशिप जीत गए। कुछ लोगों को उनका मैच, तो कुछ को उनका जीतना पसंद नहीं आया। इसके साथ ही ट्राइबल चीफ के कैरेक्टर पर सवाल उठे और उन्हें पहले के अंदाज में आने की सलाह दी गई। इसके साथ ही एक फैन ने तो इसे इतिहास का सबसे खराब SmackDown बता दिया। इस आर्टिकल में हम SmackDown में हुई चीजों पर फैंस की आई प्रतिक्रियाओं पर नज़र डालेंगे।

Ad

WWE SmackDown में DIY की जीत और ट्राइबल चीफ के कैरेक्टर समेत अन्य चीजों पर फैंस भड़के

Ad

(मुझे मैच पसंद नहीं आया। टॉमैसो चैम्पा ने मुकाबले में ज्यादातर समय मोटर सिटी मशीन गन्स की हालत खराब की। अगर कोई स्टार एक पूरी टीम की अकेले हालत खराब कर रहा है, तो फिर टैग टीम मैचों का मतलब ही क्या है?)

Ad

(यह मैच अच्छा था लेकिन मोटर सिटी मशीन गन्स को चैंपियनशिप को थोड़े और समय तक होल्ड करना चाहिए था। वो शानदार टैग टीम हैं।)

Ad

(मुझे यह समझ नहीं आता कि केविन ओवेंस टाइटल शॉट की कहानी में कैसे शामिल हो गए हैं?)

Ad

(इतिहास का सबसे खराब SmackDown देखने को मिला।)

Ad

(क्या सोलो सिकोआ को यह सब उस समय करना जरुरी थी, जहां एंड्राडे और एलए नाइट अपनी अलग स्टोरीलाइन बना रहे थे। यह दो ऐसे स्टार्स थे, जिन्हें मैं सोलो सिकोआ के परिवार के ड्रामा में कुछ करते हुए नहीं देखना चाहता था।)

Ad

(हंसना पूरी तरह से बंद कीजिए और इन्फोर्सर सोलो सिकोआ को वापस लेकर आई। वो WWE में एक समय पर सबसे ज्यादा खतरनाक व्यक्ति थे।)

Ad

(सिर्फ यही नहीं, सोलो सिकोआ का इतिहास रोमन रेंस के साथ अब तक खत्म नहीं हुआ है।)

(कोडी रोड्स को उम्मीद के मुताबिक चैड गेबल पर जीत मिली और अनुमान के हिसाब से ही केविन ओवेंस ने मैच के बाद आकर कोडी रोड्स पर हमला कर दिया। रोड्स ने रिकवर किया और इसी के चलते शो को अंत करते हुए हमेशा की तरह दोनों को अलग किया गया। मेरे हिसाब से SmackDown को B- ग्रेड मिलेगा। यह उतना ज्यादा स्ट्रॉन्ग शो नहीं था, पर उतना खराब भी नहीं था।)

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications