"Roman Reigns के बिना"- SmackDown पर फूटा WWE फैंस का गुस्सा, आलोचना करते हुए आई प्रतिक्रियाएं

Ujjaval
WWE SmackDown फैंस को पसंद नहीं आया (Photo: WWE.com)
WWE SmackDown फैंस को पसंद नहीं आया (Photo: WWE.com)

WWE SmackDown Fans Angry Reactions: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का इस हफ्ते का एपिसोड साधारण रहा। तीन घंटे का फॉर्मेट आने के बाद SmackDown के शोज़ फैंस को उतने ज्यादा पसंद नहीं आ रहे हैं। शो में रेसलिंग अच्छी रही थी लेकिन उतनी रोचक स्टोरीलाइन देखने को नहीं मिली। फैंस का इस एपिसोड को लेकर गुस्सा फूटा। कुछ लोगों का मानना है कि रोमन रेंस (Roman Reigns) के बिना SmackDown में मजा नहीं आ रहा है।

Ad

कुछ प्रशंसकों ने ब्लू ब्रांड के पूरे शो की आलोचना की। हालांकि, फैंस को जेकब फाटू का प्रोमो और टिफनी स्ट्रैटन vs बेली विमेंस चैंपियनशिप मैच जरूर पसंद आया। दूसरी सभी चीजों पर फैंस ने निराशा जताई। इस आर्टिकल में हम WWE SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड को लेकर आई फैंस की कुछ प्रतिक्रियाओं पर एक नज़र डालने वाले हैं।

WWE SmackDown के निराशाजनक एपिसोड पर फैंस की गुस्से वाली प्रतिक्रियाएं

Ad

(रोमन रेंस के बिना SmackDown एकदम ही बोरिंग होता है।)

Ad

(रोमन रेंस के बिना SmackDown पहले जैसा नहीं है।)

Ad

(यह पहला तीन घंटे का SmackDown है, जो मैंने देखा है। एकदम बकवास... शो के खत्म होने के 11 मिनट बाद भी मैं नहीं बता सकता कि शो में क्या हुआ था। हालांकि, जेकब फाटू बढ़िया थे, कार्मेलो ने प्रभावित किया और टिफनी स्ट्रैटन ने बेली को हरा दिया।)

Ad

(यह पिछले कुछ समय में मेरे द्वारा देखे गए सबसे बोरिंग SmackDown के एपिसोड में से एक हो सकता है। मैं केविन ओवेंस के पुश को लेकर काफी ज्यादा निराश हूं। मुझे जो कहना था, मैंने कह दिया।)

Ad

(मैं SmackDown को 10 में से 5 अंक दूंगा क्योंकि यह ठीक शो था। पिछले हफ्ते के मुकाबले बेहतर था। टिफनी स्ट्रैटन vs बेली मैच अच्छा था और मैं उम्मीद कर रहा था कि टामा टोंगा और जेकब फाटू, सोलो सिकोआ के खिलाफ हो जाएंगे लेकिन जेकब फाटू का वो प्रोमो शानदार था। मैंने इस हफ्ते के शो का आनंद लिया।)

Ad

(यह मेरे द्वारा देखा गया सबसे ज्यादा बोरिंग SmackDown एपिसोड में से एक रहा है।)

(नाया जैक्स मेरे द्वारा देखी गई सबसे खराब रेसलर्स में से एक हैं। वो कैंडिस लेरे को खींचकर ला रही थीं।)

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications