Roman Reigns पर हमले & बड़े डेब्यू के बाद WWE SmackDown पर फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़

Ujjaval
WWE SmackDown में बवाल हुआ (Photo: WWE.com)
WWE SmackDown में बवाल हुआ (Photo: WWE.com)

WWE SmackDown Fans Reaction: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का इस हफ्ते का एपिसोड बढ़िया रहा और फैंस ने भी इसकी खूब तारीफ की। शो के अंत में रोमन रेंस (Roman Reigns) की ब्लडलाइन द्वारा हालत खराब होना फैंस के बीच चर्चा का विषय रहा। इसके अलावा मोटर सिटी मशीन गन्स का डेब्यू भी देखने लायक रहा। जे उसो का शुरुआती सैगमेंट फैंस को अच्छा लगा। इस आर्टिकल में हम WWE SmackDown को लेकर फैंस की आई प्रतिक्रियाओं पर एक नज़र डालेंगे।

Ad

WWE SmackDown को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं

Ad

(मुझे रोमन रेंस को हर हफ्ते इस हालत में देखने से नफरत है लेकिन मुझे स्टोरीलाइन पसंद आ रही है। जब ओरिजिनल ब्लडलाइन का रीयूनियन होगा, तो फिर यह इतिहास का सबसे बड़ा मोमेंट होगा।)

Ad

(रोमन रेंस ने सोलो सिकोआ को एक्नॉलेज कर लिया लेकिन वो जे उसो से माफी नहीं मांग पाए।)

Ad

(एक बार फिर शो के अंत में ब्लडलाइन का बीटडाउन देखने को मिला। उबासी आ रही है। हालांकि, मुझे शुरुआत में जे उसो से जुड़ा सैगमेंट पसंद आया था। मुझे यह देखकर अच्छा लगा कि मोटर सिटी मशीन गन्स का डेब्यू हो गया। यह काफी समय से बाकी था और वो इसके हकदार हैं। कैंडिस लेरे टीवी पर थीं? और जीत भी गईं? यह काफी शानदार चीज़ है। कुल मिलाकर एक अच्छा शो रहा।)

Ad

(मुझे लगता है कि SmackDown का एपिसोड अच्छा था। काफी सारा अच्छा इन-रिंग एक्शन देखने को मिला और MCMG को डेब्यू करते हुए देखना बेहतरीन था। मैं इस शो को 10 में से 8 अंक दूंगा।)

Ad

(मैं SmackDown को 10 में से 6 अंक दूंगा क्योंकि यह एक अच्छा शो था। ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन एक बार फिर धमाका कर रही है। आखिर जे उसो नज़र आए और उन्होंने सोलो सिकोआ को कंफ्रंट किया। मुझे लग रहा है कि सोलो सिकोआ और उनके ब्लडलाइन के कारण जे उसो को ब्रॉन ब्रेकर के खिलाफ हार मिलेगी।)

(SmackDown का एपिसोड अच्छा था। ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन और जबरदस्त हो रही है। मोटर सिटी मशीन गन्स ने डेब्यू किया और अपना मैच जीत लिया। DIY ने भी ट्रिपल थ्रेट मैच जीता। कैंडिस लेरे और नाया जैक्स ने नेओमी और बेली को हरा दिया। जे उसो ने अपीयरेंस देकर सोलो सिकोआ से बात की।)

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications