"शॉक दे दिया"- WWE दिग्गज की वापसी & Roman Reigns की टीम में जुड़ने पर फैंस की प्रतिक्रियाएं

Ujjaval
WWE SmackDown में रोमन रेंस और सीएम पंक साथ आए (Photo: WWE.com)
WWE SmackDown में रोमन रेंस और सीएम पंक साथ आए (Photo: WWE.com)

CM Punk Joining Roman Reigns Team Fans Reaction: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का इस हफ्ते का एपिसोड काफी जबरदस्त रहा। इस शो में रोमन रेंस (Roman Reigns) को WarGames के लिए अपनी टीम के पांचवें सदस्य के रूप में सीएम पंक मिल गए। उन्हें पॉल हेमन लेकर आए। असली ब्लडलाइन और पंक ने नए ब्लडलाइन को धराशाई कर दिया। उन्हें साथ लाना काफी अच्छा फैसला था और फैंस इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस आर्टिकल में हम SmackDown में सीएम पंक के वापस आकर रोमन रेंस के साथ जुड़ने पर फैंस की आई प्रतिक्रियाओं पर नज़र डालेंगे।

Ad

WWE SmackDown में सीएम पंक के रोमन रेंस के साथ आने पर फैंस की प्रतिक्रियाएं

Ad

(यह क्या है!! आप इस मैचअप को देख सकते हैं। रोमन रेंस और सीएम पंक टीम बनाएंगे और उनके साथ पॉल हेमन होंगे। इस तस्वीर को सालों तक याद रखा जाएगा।)

Ad

(सीएम पंक का इस मैच में होना काफी ज्यादा रैंडम है लेकिन ईमानदारी से बताऊं, तो सैथ रॉलिंस के मुकाबले कुछ भी बेहतर चलता।)

Ad

(पॉल हेमन ने इस दशक का सबसे बड़ा शॉक दे दिया। सीएम पंक के आने की उम्मीद किसी ने नहीं लगाई थी। यह क्या हुआ! रोमन और पंक किस तरह से साथ में काम करेंगे?)

Ad

(क्या बड़ा शॉक रहा। मैं कभी अनुमान नहीं लगा सकता था कि सीएम पंक पांचवें सदस्य होंगे। मुझे पता था कि पॉल हेमन किसी के साथ वापस आएंगे लेकिन क्या बदलाव देखने को मिला है।)

Ad

(सीएम पंक को रोमन रेंस की टीम में पांचवें सदस्य के रूप में लाना 100% सही कदम है। जब यह क्लियर हो गया था कि सैथ रॉलिंस उनके साथ नहीं होंगे, तो फिर पंक का ही सेंस बन रहा था। आखिरी सदस्य ब्रॉक लैसनर या कोडी रोड्स कभी नहीं होने वाले थे। यह देखना होगा कि Survivor Series के पहले गो होम WWE SmackDown में क्या होता है।)

Ad

(दो पॉल हेमन गाय रिंग में हैं, जहां पॉल हेमन उन्हें देख रहे हैं। WWE SmackDown के अंत को 10 में से 10 अंक मिलेंगे।)

Ad

(सीएम पंक का पांचवां सदस्य होना एक फुल सर्कल मोमेंट है। पिछले साल उन्होंने WWE Survivor Series में वापसी की थी। इसी वजह से उनका इस साल के इवेंट में लड़ना बनता था।)

(एक ही समय पर स्पीयर और GTS! यही सिनेमा है। यही प्रो रेसलिंग है।)

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications