WWE दिग्गज रोमन रेंस के खतरनाक रूप में आकर ब्लडलाइन को चारों खाने चित करने के बाद फैंस हुए खुश, प्रतिक्रियाओं की आई बाढ़

Ujjaval
WWE SmackDown में रोमन रेंस का गुस्सा फूटा (Photo: SK Wrestling Twitter)
WWE SmackDown में रोमन रेंस का गुस्सा फूटा (Photo: SK Wrestling Twitter)

WWE SmackDown Roman Reigns Attack Bloodline Fans Reaction: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के हालिया एपिसोड में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने काफी बवाल मचाया। सोलो सिकोआ ने रिंग में आकर रोमन को बाहर आने और उनसे उला फाला लेने के लिए ललकारा। रोमन ने एंट्री की और सोलो समेत टोंगा ब्रदर्स की हालत खराब कर दी और उन्हें चारों खाने चित किया। सोलो अंत में रिंग से बाहर हो गए लेकिन रोमन के गुस्से का शिकार टांगा लोआ हो गए।

Ad

रोमन रेंस को SmackDown में दोबारा देखकर फैंस काफी ज्यादा खुश हो गए। फैंस ने रेंस की काफी तारीफ की। सभी को उनका बेबीफेस टर्न पसंद आ रहा है। इस आर्टिकल में हम WWE SmackDown में रोमन रेंस के खतरनाक रूप और ब्लडलाइन की हालत खराब करने की लेकर आई प्रतिक्रियाओं पर नज़र डालेंगे।

WWE SmackDown में रोमन रेंस के नए ब्लडलाइन पर खतरनाक हमले को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं

Ad

(मैं कभी भी इस नए ब्लडलाइन को सीरियस नहीं ले पाया। WWE ने उन्हें ताकतवर दिखाने की काफी कोशिश की लेकिन फिर अकेले रोमन रेंस से उनकी हालत खराब करा दी। उन लोगों को जेकब फाटू को वापस लाने की काफी जरूरत है।)

Ad

(असली ट्राइबल चीफ की SmackDown में वापसी हो गई है। रोमन रेंस आपका स्वागत है।)

Ad

(रोमन रेंस WWE के सबसे बड़े बेबीफेस हैं।)

Ad

(मुझे रोमन रेंस बहुत ज्यादा पसंद हैं। वो बेस्ट हैं और वो मुझे काफी खुश करते हैं।)

Ad

(रोमन रेंस अब बात भी नहीं कर रहे हैं। वो अपने सामने आने वाले हर व्यक्ति को स्पीयर दे रहे हैं।)

Ad

(मुझे रोमन रेंस का यह वर्जन पसंद है। हम तैयार हैं।)

Ad

(रोमन रेंस ने वापसी की और टोंगा ब्रदर्स की हालत खराब की, जहां उन्हें जबरदस्त रिएक्शन मिला। इसमें कोई शक नहीं है कि असली ट्राइबल चीफ कौन है। हालांकि, सोलो सिकोआ अभी भी हार मानने को तैयार नहीं हैं।)

Ad

(जिन चीज़ों से रोमन रेंस गुजरे हैं, उसके बाद उन्हें असल जीवन में फैंस द्वारा मिल रहे प्यार को देखकर अच्छा लगा। आप यह डिजर्व करते हैं।)

(क्या शानदार नाईट रही। मैंने इस पल का आनंद लिया और ओरिजिनल ट्राइबल चीफ की वापसी हुई। वो इतिहास के सबसे महान स्टार्स में से एक हैं।)

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications