"रोंगटे खड़े हो गए"- WWE में Roman Reigns के सैगमेंट पर फैंस की प्रतिक्रियाएं, इंतजार खत्म

Ujjaval
WWE SmackDown में असली ब्लडलाइन का रीयूनियन फैंस को आया पसंद (Photo: WWE.com)
WWE SmackDown में असली ब्लडलाइन का रीयूनियन फैंस को आया पसंद (Photo: WWE.com)

Fans Happy OG Bloodline Back Together: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का इस हफ्ते का एपिसोड काफी जबरदस्त रहा। इस शो में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रोमन रेंस (Roman Reigns) का सैगमेंट था। जे उसो ने यहां रोमन के साथ दोबारा आने की कुछ शर्तें रखी। OTC ने आखिर सभी शर्त मान ली और वो साथ आ गए। तीनों ने We The Ones पोज दे दिया।

Ad

यह सैगमेंट फैंस को बेहद पसंद आया और उनकी लगातार तारीफ हुई। सभी काफी समय से तीनों को एक साथ देखना चाहते थे और WWE ने आखिर उनकी इच्छा पूरी कर दी। इस आर्टिकल में हम WWE SmackDown में रोमन रेंस & जे उसो के मनमुटाव खत्म होने और असली ब्लडलाइन के साथ आने को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाओं पर नज़र डालेंगे।

WWE SmackDown में असली ब्लडलाइन के साथ आने को लेकर प्रतिक्रियाएं

Ad

(रोमन रेंस, जिमी उसो और जे उसो का काफी अच्छा सैगमेंट देखने को मिला। मुझे यह चीज काफी पसंद आई कि किस तरह से जे यह नहीं भूले हैं कि रोमन रेंस ने उनके साथ कैसा व्यवहार किया था और बताया कि अगर दोबारा ऐसा होगा, तो वो चले जाएंगे। हालांकि, स्टोरीलाइन को धीरे-धीरे पकाना चाहिए था, कम से कम एक और महीने तक, मेरा यह मानना है।)

Ad

(रोंगटे खड़े हो गए। उनके बीच अभी भी दिक्कतें हैं और वो यह चीज मानते हैं। अभी के लिए रोमन रेंस और जे उसो परिवार को पहले रख रहे हैं। असली ब्लडलाइन वापस साथ आ गए हैं।)

Ad

(हमने इस पल का महीनों से इंतजार किया और वो आखिर साथ आ गए हैं। मॉर्डन रेसलिंग के सबसे महान फैक्शन की वापसी हो गई है। यह चीज बेहतरीन लग रही है।)

Ad

(रोमन रेंस के लिए ब्रुकलिन में पॉप जबरदस्त रही। असली ब्लडलाइन की स्टोरी लगातार धमाकेदार रही है और वो रीयूनाइट हो गए हैं।)

Ad

(SmackDown का एपिसोड अच्छा रहा। असली ब्लडलाइन वापस आ गया है। जबरदस्त फैटल 4 वे मैच देखने को मिला। मैं Crown Jewel का इंतजार नहीं कर सकता। शो को 10 में से 7 अंक मिलेंगे।)

(2024 के सबसे अच्छे मोमेंट्स में से एक देखने को मिला। रोमन रेंस, जे उसो और जिमी उसो तीनों ने फिंगर ऊपर की।)

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications