WWE में Roman Reigns के ग्रुप में हुआ खतरनाक Superstar का डेब्यू, वर्ल्ड चैंपियन समेत 3 स्टार्स की धुनाई करते हुए मचाई खलबली 

WWE SmackDown में फेमस स्टार ने डेब्यू कर मचाया बवाल (Photo: WWE.com)
WWE SmackDown में फेमस स्टार ने डेब्यू कर मचाया बवाल (Photo: WWE.com)

Jacob Fatu Debut Smackdown: WWE SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड काफी मजेदार रहा। शो में फैंस को सबसे बड़ा सरप्राइज जैकब फाटू (Jacob Fatu) के रूप में मिला। आखिरकार उन्होंने WWE रिंग में डेब्यू कर ही लिया है।

Ad

दरअसल SmackDown के मेन इवेंट में सोलो सिकोआ और कोडी रोड्स के बीच मैच हुआ था। ये मैच शो के शुरूआती सैगमेंट में तय किया गया था। दोनों के बीच ज्यादा लंबा मैच नहीं हुआ। ब्लडलाइन के अन्य मेंबर्स ने आकर कोडी पर अटैक कर दिया था। मुकाबला DQ के जरिए खत्म हो गया।

हमेशा की तरह कोडी को बचाने के लिए रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस ने एंट्री की। तीनों ने मिलकर ब्लडलाइन का हाल खराब किया। इसके बाद तीनों ने सिकोआ पर फोकस किया। ऐसा लगा था कि सोलो का हाल इस बार बेहाल हो जाएगा लेकिन मामला एकदम से पलट गया।

सोलो अचानक जोर-जोर से हंसने लगे। इसके बाद जैकब फाटू ने आकर कोडी, ऑर्टन और केविन को धराशाई कर दिया। फाटू ने ओवेंस की स्टील स्टेप्स से हालत खराब की और फिर ऑर्टन को बैरिकेड पर मार दिया। फाटू ने इसके बाद भी बवाल मचाया। उन्होंने रोड्स को एप्रन पर पटक कर उनकी बुरी हालत कर दी। अंत में फाटू ने कोडी को कमेंट्री टेबल पर शानदार स्प्लैश दिया और उन्हें बेसुध कर दिया।

Ad

WWE SmackDown में रोमन रेंस को लेकर हुआ बड़ा ऐलान

कहा गया था कि इस साल अप्रैल में फाटू ने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया था। हालांकि, उनका डेब्यू बहुत देरी से किया गया। अब सोलो सिकोआ की नई ब्लडलाइन और भी मजबूत हो गई है। रोमन रेंस की वापसी को लेकर अभी तक कोई कंफर्म जानकारी सामने नहीं आई है। ब्लू ब्रांड के एपिसोड में सिकोआ ने कहा कि वो अब कभी वापसी नहीं करने वाले हैं।

ब्लडलाइन जितना मजबूत होता जा रहा है उतना ही चीजें भी उलझ रही हैं। पॉल हेमन और सिकोआ के बीच भी अनबन चल रही है। अगले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में मजा आएगा। ब्लडलाइन और कोडी की राइवलरी में आगे क्या होगा ये देखने वाला बात होगी। कंपनी ने कुछ ना कुछ खास प्लान जरूर बनाया होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications