WWE SmackDown में रोमन रेंस के ऊपर बरपा ब्लडलाइन का कहर, खूंखार रेसलर ने वापसी कर मचाई तबाही, असली ट्राइबल चीफ हुआ रिंग में बेबस

WWE
WWE SmackDown के मेन इवेंट में मचा बवाल (Photo: SK Wrestling Twitter)

Bloodline Attacks Roman Reigns: WWE SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा। मेन इवेंट में काफी घमासान देखने को मिला। रोमन रेंस (Roman Reigns) ने एक बार फिर सोलो सिकोआ के खिलाफ अपनी ताकत दिखाई लेकिन अंत उनके लिए अच्छा नहीं रहा। 32 साल के खूंखार रेसलर जेकब फाटू ने वापसी कर तबाही मचा दी।

Ad
Ad

सोलो सिकोआ ने पहले एंट्री की। इस बार उनके साथ सिर्फ टामा टोंगा ही थे। उन्होंने रोमन रेंस के ऊपर निशाना साधा। सिकोआ ने कहा कि उला फाला हासिल करने के लिए रोमन को रिंग में आना होगा।

रोमन रेंस ने रिंग में एंट्री की। फैंस उन्हें देखकर खुश हो गए थे। सिकोआ ने उला फाला टामा टोंगा को दी और वो कॉर्नर पर जाकर खड़े हो गए। इसके बाद रेंस और सोलो के बीच ब्रॉल हुआ। रेंस ने अपने भाई को जबरदस्त सुपरमैन पंच लगाया।

टामा टोंगा ने रेंस के ऊपर अटैक किया लेकिन उन्हें भी असली ट्राइबल चीफ ने धराशाई कर दिया। रिंग के बाहर टोंगा को रेंस कमेंट्री टेबल पर पटकने वाले थे लेकिन सिकोआ ने उनके ऊपर अटैक कर दिया। रिंग के अंदर सोलो, रेंस को समोअन स्पाइक लगाने वाले थे लेकिन ये दांव उनके ऊपर उल्टा पड़ गया।

रेंस ने पहले सिकोआ को सुपरमैन पंच दिया और फिर स्पीयर लगाकर उनका काम-तमाम कर दिया। रोमन ने इसके बाद उला फाला को शानदार अंदाज में पहना। हालांंकि, अचानक जेकब फाटू ने वापसी करते हुए उनके ऊपर अटैक कर दिया। यहां से रेंस अपने आपको संभाल नहीं पाए।

फाटू ने रेंस को रिंग पोस्ट पर मारा। इसके बाद रिंग के बाहर सिकोआ ने अपने दोनों साथियों के साथ मिलकर रेंस को कमेंट्री टेबल पर ट्रिपल पावरबॉम्ब दिया। जेकब ने रेंस को फिर से रिंग के अंदर डाला। टामा टोंगा ने सिकोआ को उला फाला पहनाई। इस दौरान असली ट्राइबल चीफ रोमन बेबस नज़र आए। नई ब्लडलाइन का उनके ऊपर कहर देखने को मिला।

Ad

WWE SummerSlam में जेकब फाटू हुए थे चोटिल

WWE SummerSlam 2024 में रोमन रेंस ने वापसी की थी। इसके बाद से उन्होंने लगातार सोलो सिकोआ की नई ब्लडलाइन को अपना निशाना बनाया। हालांकि, इस बार उनकी हालत खराब हो गई। अब देखना होगा कि रेंस और सिकोआ की राइवलरी में आगे क्या नया मोड़ आएगा। आने वाले कुछ हफ्ते बहुत महत्वपूर्ण रहेंगे। रोमन और फाटू का पहली बार आमना-सामना इस हफ्ते हुआ। फाटू को समर की सबसे बड़ी पार्टी में इंजरी आ गई थी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications