WWE SmackDown में मौजूद सभी Superstars की पूरी लिस्ट: Roman Reigns, Jinder Mahal समेत कई दिग्गज शामिल

WWE SmackDown रोस्टर में कई बड़े सुपरस्टार्स शामिल हो गए हैं
WWE SmackDown रोस्टर में कई बड़े सुपरस्टार्स शामिल हो गए हैं

SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) ब्रांड कंपनी का एक अहम हिस्सा है। WWE सालों से इस शो का आयोजन कर रहा है। इस शो में काम करते हुए कई सारे WWE सुपरस्टार्स को जबरदस्त सफलता मिली है। इस शो की शुरुआत WWE ने 1999 में की थी। बाद में WWE ने ड्राफ्ट की शुरुआत की। इससे SmackDown का कद बढ़ गया।

Ad

SmackDown को Raw जैसे बड़े टेलीविजन शो की तरह दर्जा दिया जाने लगा। SmackDown ब्रांड की वजह से एजे स्टाइल्स, जॉन सीना, कर्ट एंगल, रे मिस्टीरियो, ब्रॉक लैसनर, एडी गुरेरो और बतिस्ता जैसे सुपरस्टार्स को WWE में जबरदस्त सफलता हासिल करने में मदद मिली। SmackDown रोस्टर में समय-समय पर बदलाव देखने को मिले हैं।

इस समय SmackDown रोस्टर में कई सारे सुपरस्टार्स काम करते हैं। इस ब्रांड में मेंस और विमेंस डिवीजन के अलावा टैग टीम डिवीजन भी मौजूद है। साल 2022 में SmackDown रोस्टर में थोड़े बदलाव आए हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम SmackDown के वर्तमान रोस्टर में मौजूद सभी सुपरस्टार्स के नामों पर नजर डालने वाले हैं।


SmackDown के चैंपियंस

WWE यूनिवर्सल चैंपियन: रोमन रेंस

WWE SmackDown विमेंस चैंपियन: लिव मॉर्गन

WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन: गुंथर

WWE SmackDown टैग टीम चैंपियंस: द उसोज़


WWE SmackDown में मौजूद सभी सुपरस्टार्स की पूरी लिस्ट

WWE SmackDown में मौजूद सभी मेंस सुपरस्टार्स

बिग ई, बुच, ड्रू गुलक, ड्रू मैकइंटायर, गुंथर, हैप्पी कॉर्बिन, जिंदर महल, लुडविग काइजर, मासे, मानसूर, मैडकैप मॉस, मैक्स डूप्री, रिक बूग्स, रिकोशे, रिज हॉलैंड, रोमन रेंस, सैमी जेन, शैंकी, शेमस, शिंस्के नाकामुरा और पॉल हेमन


WWE SmackDown में मौजूद सभी विमेंस सुपरस्टार्स

आलिया, शार्लेट फ्लेयर, लेसी एवंस, नेओमी, नटालिया, राकेल रॉड्रिगेज, रोंडा राउजी, साशा बैंक्स, शायना बैजलर, सोन्या डेविल, शॉट्जी और जाया ली


WWE SmackDown में मौजूद सभी टैग टीम जोड़ियां

एंजल गार्जा-हम्बर्टो कारिलो, वाइकिंग रेडर्स (एरिक और ईवार), द न्यू डे (किंग वुड्स और कोफी किंग्सटन), द उसोज़ (जे उसो और जिमी उसो)


WWE SmackDown की कमेंट्री टीम

माइकल कोल और पैट मैकेफी


SmackDown का रोस्टर पिछले साल के मुकाबले काफी बदल गया है। कुछ नए सुपरस्टार्स को जोड़ा गया है वहीं कुछ रेसलर्स ने ब्रांड बदल दिया।

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications