Raw के बाद SmackDown में भी WWE करेगा चौंकाने वाला बदलाव? 2025 में फैंस को मिल सकता है तोहफा

Ujjaval
WWE SmackDown में भी होंगे बदलाव (Photo: WWE.com)
WWE SmackDown में भी होंगे बदलाव (Photo: WWE.com)

SmackDown Can Be Three Hours Soon: पिछले कुछ हफ्तों में WWE स्मैकडाउन (SmackDown) और रॉ (Raw) में काफी सारे बदलाव देखने को मिले हैं। आपको बता दें कि दोनों ही शोज़ आने वाले कुछ महीनों तक USA Network पर ही आने वाले हैं। ऐसे में लग रहा है कि कई और बड़े बदलाव इसी बीच WWE द्वारा किए जा सकते हैं। इनका प्रभाव शो पर पड़ेगा लेकिन WWE को जरूर इस मामले में फायदा देखने को मिल सकता है।

Ad

WWE Raw का एपिसोड अभी कुछ महीनों तक ही USA Network पर आएगा। जनवरी 2025 से यह Netflix पर शिफ्ट हो जाएगा। SmackDown का एपिसोड हाल में पहले ही USA Network पर आया है और यही पर काफी सालों तक रहेगा। WrestleVotes ने अब एक और बड़े बदलाव के बारे में बताया है। उन्होंने WrestleVotes Radio के हालिया एपिसोड में बताया कि ब्लू ब्रांड के शो में एक अधिक घंटा जुड़ सकता है। यह चीज़ 2025 से हो सकती है।

उन्होंने बताया कि USA Network को Raw के आने वाले कई महीनों तक दो घंटे के होने पर उस समय को भरना है। ऐसे में SmackDown का साप्ताहिक शो तीन घंटे का हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह फैंस के लिए तोहफा होगा। आपको बता दें कि Raw के एपिसोड 7 अक्टूबर 2024 से साल के अंत तक 2 घंटे के ही रहने वाले हैं। इसके बाद Raw का भविष्य Netflix द्वारा तय होगा।

Ad

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि WWE SmackDown के शोज़ को भी Netflix पर जोड़ने की बात की गई है। हालांकि, वहां पर Raw की तरह लाइव प्रसारण नहीं होगा, बल्कि USA Network पर शो लाइव आने और इसके खत्म हो जाने के बाद Netflix अपने फैंस को SmackDown के एपिसोड को कुछ घंटे बाद देखने का मौका दे सकता है। अगर ऐसा होता है, तो यह ट्रिपल एच द्वारा खेला गया एक बड़ा दांव होगा।

WWE SmackDown के तीन घंटे के होने से ब्लडलाइन की स्टोरी को होगा फायदा

WWE SmackDown के एपिसोड इस समय दो घंटे के होते हैं। इसी वजह से कई मुख्य स्टोरीलाइन को उतना समय नहीं मिलता है। आने वाले समय में अगर ब्लू ब्रांड के शोज़ तीन घंटे के हो जाते हैं, तो फिर ब्लडलाइन के सैगमेंट भी ज्यादा देखने को मिल सकते हैं। इससे कुल मिलाकर स्टोरी को फायदा होगा और यह तेजी से आगे बढ़ पाएगी। ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन ही SmackDown का मुख्य आकर्षण है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications