WWE SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड शानदार साबित हुआ। इस शो में बेहतरीन मैच और सैगमेंट्स देखने को मिले। रोमन रेंस (Roman Reigns) की वापसी हुई और मेन इवेंट सैगमेंट का अंत शॉकिंग रहा। रेंस को जे उसो (Jey Uso) से धोखा मिला। साथ ही गौंटलेट मैच भी चर्चा का विषय रहा। इसलिए इस आर्टिकल में हम WWE SmackDown के एपिसोड के नतीजों पर नज़र डालेंगे।- SmackDown में अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप कंटेंडर्स पाने के लिए गौंटलेट मैचब्रॉलिंग ब्रूट्स के शेमस और रिज हॉलैंड ने मिलकर स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स का सामना किया। दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। अंत में शेमस और रिज हॉलैंड को जीत मिली। स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स एलिमिनेट हो गए। ल्यूक गैलोज़ और कार्ल एंडरसन आए। लग रहा था कि OC के सदस्यों के लिए चीज़ें आसान होंगी। हालांकि, शेमस ने कार्ल एंडरसन पर ब्रोग किक लगाई और पिन करके उन्हें भी एलिमिनेट कर दिया। LWO ने एंट्री की और उनका ब्रॉलिंग ब्रूट्स के साथ तगड़ा मुकाबला हुआ। रिज हॉलैंड ने क्रूज़ डेल टोरो पर अपना फिनिशर लगाया और पिन करके LWO को भी बाहर किया। Hit Row ने एंट्री की। हालांकि, शेमस ने टॉप डोला को आते ही ब्रोग किक देकर धराशाई किया और रिज हॉलैंड ने पिन करके Hit Row को भी एलिमिनेट किया। प्रिटी डेडली आखिरी टीम थी और ब्रॉलिंग ब्रूट्स के खिलाफ उनका लंबा मुकाबला देखने को मिला। अंत में शेमस ने किट विल्सन पर केल्टिक क्रॉस लगाया। हालांकि, किट लीगल स्टार नहीं थे और इसी कारण रेफरी ने पिन नहीं किया। टॉप रोप से एल्टन प्रिंस ने शेमस पर लेग ड्रॉप लगाया और पिन करके जीत दर्ज की। मैच के बाद प्रिटी डेडली ने सेलिब्रेट किया। केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन ने आकर उनपर निशाना साधा और प्रिटी डेडली ने अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप जीतने का दावा किया। बाद में मौजूदा चैंपियंस दौड़कर रिंग में आए और यह देखकर हील स्टार्स भाग गए।नतीजा: प्रिटी डेडली ने गौंटलेट मैच जीताSportskeeda Wrestling@SKWrestling_Pick your side. #SmackDown #WWE267Pick your side. #SmackDown #WWE https://t.co/xANKs7L21hबैकस्टेज पॉल हेमन ने रोमन रेंस को जे उसो से बात करने के बारे में पूछा। रोमन काफी गुस्से में नज़र आए और उन्होंने हेमन को जे से बात करने का ऑर्डर दिया। Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_"Go talk to Jey.. NOW!" #SmackDown #WWE507"Go talk to Jey.. NOW!" #SmackDown #WWE https://t.co/AWU2uhZKQE- इयो स्काई vs ज़ेलिना वेगायह मैच काफी अच्छा रहा। हालांकि, दोनों रेसलर्स को ज्यादा समय दिया जाना चाहिए था। बेली ने इंटरफेयर किया और वेगा का ध्यान भटकाने की कोशिश की। हालांकि, इसका नुकसान इयो स्काई को हुआ। स्काई, वेगा को रोलअप द्वारा पिन करना चाहती थीं लेकिन रेफरी, बेली से बात कर रहे थे। इसी कारण स्काई निराश थीं। वेगा ने फायदा उठाकर 619 लगाया और स्टैक करके पिन किया। मैच के बाद बेली ने इयो को समझाने की कोशिश की।नतीजा: ज़ेलिना वेगा की जीत हुईSportskeeda Wrestling@SKWrestling_.@ZelinaVegaWWE gets the W! #SmackDown #WWE84.@ZelinaVegaWWE gets the W! #SmackDown #WWE https://t.co/MrgcnTwRBtबैकस्टेज बियांका ब्लेयर ने एडम पीयर्स से WWE विमेंस चैंपियनशिप के लिए रीमैच की मांग की। हालांकि, पीयर्स ने बियांका को थोड़ा इंतजार करने के लिए कहा। ब्लेयर ने बताया कि वो अब खुद के दम पर रीमैच प्राप्त करेंगी। इयो स्काई और बेली बैकस्टेज बातचीत कर रही थीं। इसी बीच शॉट्ज़ी ने इंटरफेयर किया और पिछले हफ्ते मिली हार पर बात की। उन्होंने बेली को मैच के लिए चैलेंज किया और उनकी ओर से स्काई ने चुनौती को स्वीकारा। - ग्रेसन वॉलर इफेक्ट शोग्रेसन वॉलर ने अपनी गेस्ट शार्लेट फ्लेयर को बुलाया और फिर ओस्का की बेइज्जती की। उन्होंने फ्लेयर से 15 बार की विमेंस चैंपियन बनने को लेकर सवाल किया। शार्लेट फ्लेयर ने बताया कि वो 15 से भी ज्यादा बार चैंपियन बनेंगी। फ्लेयर ने कहा कि ओस्का के खिलाफ उनका रिकॉर्ड अच्छा है। बियांका ब्लेयर ने इंटरफेयर किया और बताया कि उन्हें रीमैच नहीं मिला लेकिन शार्लेट ने वापसी करके सीधा टाइटल मैच हासिल कर लिया। फ्लेयर ने कहा कि वो WrestleMania में रिया रिप्ली से हारी थीं और उन्हें भी रीमैच नहीं मिला था। बियांका ने बताया कि उन्हें (शार्लेट फ्लेयर) सही तरह मैच हासिल करना चाहिए था लेकिन वो ब्रेक पर चली गईं। फ्लेयर ने बताया कि वो बिना टाइटल के लिए भी चैंपियन हैं। द क्वीन और EST ने अपनी-अपनी तारीफ की। ब्लेयर ने कहा कि ओस्का और शार्लेट फ्लेयर के टाइटल मैच में वो रिंगसाइड पर रहेंगी। वो विजेता को सीधा चैलेंज करेंगी।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_"I am a champion with or without the title!" - @MsCharlotteWWE#SmackDown #WWE2412"I am a champion with or without the title!" - @MsCharlotteWWE#SmackDown #WWE https://t.co/L4t49M0jmhपॉल हेमन ने जे उसो से बैकस्टेज मुलाकात की। उन्होंने जे को समझाने की कोशिश की और बताया कि जिमी ने असल में रोमन रेंस और जे उसो दोनों पर जानबूझकर हमला किया है। जे उसो ने कहा कि अगर वो ब्लडलाइन में आए, तो पॉल हेमन बाहर हो जाएंगे। Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_"I'm sorry your brother Jimmy kicked you in the face last week!" - @HeymanHustle#SmackDown #WWE146"I'm sorry your brother Jimmy kicked you in the face last week!" - @HeymanHustle#SmackDown #WWE https://t.co/mSRMPD3rEq- एजे स्टाइल्स और मीचीन vs कैरियन क्रॉस और स्कार्लेटमैच शुरू होते ही एजे स्टाइल्स ने क्रॉस पर अटैक किया। बाद में मीचीन ने टैग लेकर क्रॉस पर हमला किया और स्कार्लेट ने रिंग में आकर कई अच्छे मूव्स का प्रदर्शन किया। स्टाइल्स और क्रॉस फिर से लीगल स्टार बने। एजे ने कैरियन पर स्टाइल क्लैश लगाया और पिन किया। स्कार्लेट ने आकर एजे का ध्यान भटकाया। बाद में स्कार्लेट ने स्टाइल्स पर थप्पड़ जड़ा। मीचीन ने स्कार्लेट को रिंग के बाहर खींचकर हमला किया। क्रॉस को इसका फायदा मिला। उन्होंने दबदबा बनाया और स्टाइल्स पर जबरदस्त मूव लगाकर पिन करते हुए जीत दर्ज की।नतीजा: कैरियन क्रॉस और स्कार्लेट ने जीत हासिल कीSportskeeda Wrestling@SKWrestling_Right decision or wrong decision? #SmackDown #WWE111Right decision or wrong decision? #SmackDown #WWE https://t.co/h67v7w0ss8बैकस्टेज पॉल हेमन ने रोमन रेंस को बताया कि जे उसो नहीं माने हैं। रोमन या सोलो सिकोआ कुछ करते, इसके पहले ही पॉल भाग गए। सोलो सिकोआ ने रेंस को मामला हैंडल करने के बारे में पूछा। रेंस ने मना कर दिया और बताया कि उन्हें टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_"You need me to handle this, my Tribal Chief?" #SmackDown #WWE183"You need me to handle this, my Tribal Chief?" 👀#SmackDown #WWE https://t.co/dj9WF2xFv5बैकस्टेज कैमरन ग्राइम्स का इंटरव्यू देखने को मिला। इसी बीच बैरन कॉर्बिन आए और ग्राइम्स पर अटैक किया। - रे मिस्टीरियो का सैगमेंटरे मिस्टीरियो ने एंट्री की और बताया कि उन्हें कई चीज़ों पर गर्व है। हालांकि, उन्हें सबसे ज्यादा गर्व LWO को वापस लाने का मौका मिलने पर है। उन्होंने सैंटोस इस्कोबार को इंट्रोड्यूस किया और दावा किया कि सैंटोस नए Money in the Bank विजेता बनेंगे। सैंटोस ने बताया कि वो लैडर मैच में जीत डिजर्व करते हैं और उन्होंने रे मिस्टीरियो को मैच डेडिकेट करने पर बात की। एलए नाइट ने दखल दिया और रे मिस्टीरियो को धक्का दिया। उनका LWO मेंबर्स के साथ ब्रॉल देखने को मिला। रे और सैंटोस ने नाइट को रिंग के बाहर किया।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_"You inspired me. I'm fighting for you, I'm fighting for La Familia!" - @EscobarWWE#SmackDown #WWE2611"You inspired me. I'm fighting for you, I'm fighting for La Familia!" - @EscobarWWE#SmackDown #WWE https://t.co/6F1Utk8tCh- सैंटोस इस्कोबार vs एलए नाइटयह मैच ज्यादा लंबा नहीं चला। दोनों ही रेसलर्स ने मिलकर प्रभावित किया। अंतिम समय में नाइट ने रोप्स का सहारा लेकर सैंटोस को पिन करने की कोशिश की। हालांकि, LWO मेंबर ने इसे काउंटर करके रोलअप द्वारा पिन किया और जीत दर्ज की। मैच के बाद नाइट ने इस्कोबार पर पीछे से हमला किया और रे मिस्टीरियो ने एंट्री की। यह देखकर नाइट भाग गए।नतीजा: सैंटोस इस्कोबार की जीत हुईSportskeeda Wrestling@SKWrestling_Santos Escobar gets the W! #SmackDown #WWE154Santos Escobar gets the W! #SmackDown #WWE https://t.co/NXCvAwIvheजे उसो बैकस्टेज जा रहे थे और इसी बीच सैमी ज़ेन से उनकी मुलाकात हुई। हालांकि, दोनों के बीच बातचीत नहीं हुई। - रोमन रेंस का सैगमेंटरोमन रेंस ने फैंस को उन्हें एक्नॉलेज करने के लिए कहा। जे उसो ने एंट्री की और रोमन रेंस ने उनसे जवाब मांगा कि वो (जे उसो) ब्लडलाइन का हिस्सा हैं या नहीं। जे उसो ने रोमन रेंस को पॉल हेमन और उनमें से एक को चुनने के लिए कहा। रोमन ने बताया कि पॉल हेमन ब्लडलाइन के वाइजमैन नहीं हैं, बल्कि उनके वाइजमैन हैं। रोमन रेंस ने कहा कि वो जे उसो को काफी समय से अगला ट्राइबल चीफ बनाने के लिए ट्रेन कर रहे हैं। रोमन ने कहा कि द उसोज़ को अलग करना मुश्किल है। जिमी उसो ने एंट्री की और बताया कि रोमन असल में जे का इस्तेमाल कर रहे हैं। रोमन रेंस ने कहा कि जिमी के साथ रहते हुए जे कुछ नहीं कर पाए, जबकि उनके साथ रहते हुए उसोज़ ने WrestleMania मेन इवेंट किया। रोमन ने बताया कि जे, जिमी के साथ रहते हुए ट्राइबल चीफ नहीं बन सकते हैं। रोमन ने पॉल हेमन से सवाल किया कि जब जे उसो को उन्होंने राइट हैंड मैन बनाया था, तब किसे दिक्कत थी? पॉल ने जिमी का नाम लिया। जे उसो ने जिमी की ओर देखा और सवाल किया कि यह सच है, या झूठ। जिमी ने बताया कि यह सच है। जे निराश नज़र आए और बताया कि जिमी को उनपर भरोसा नहीं था। जे ने कहा कि जिमी बड़े हैं और इसी वजह से वो (जे उसो) हमेशा अपने भाई की सुनते आए हैं। जे ने बताया कि वो ऐसी चीज़ों की उम्मीद रोमन से करते हैं, जिमी से नहीं। जे उसो ने कहा कि जब जिमी नहीं थे, तो वो शोज़ को मेन इवेंट कर रहे थे। उन्होंने इसका कारण रोमन रेंस को बताया। जे ने कहा कि जिमी ब्लडलाइन के बाहर हैं और वो भी ऐसा ही करने वाले हैं। जे ने अचानक रोमन पर सुपरकिक लगाई। जिमी और जे ने मिलकर सोलो को बाहर किया। अंत में द उसोज़ ने मिलकर रेंस को जबरदस्त सुपरकिक देते हुए धराशाई किया। द ब्लडलाइन तार-तार हो चुका है।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_THE USOS ARE OUT OF THE BLOODLINE! #SmackDown #WWE307THE USOS ARE OUT OF THE BLOODLINE! #SmackDown #WWE https://t.co/etmccEdkK9इस तरह से WWE SmackDown के एपिसोड का अंत हुआ।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।