फायरफ्लाई फनहाउस सैगमेंटब्रे वायट समरस्लैम से पहले आखिरी बार फायरफ्लाई फन हाउस सैगमेंट लेकर SmackDown में आ गए हैं। ब्रे वायट एक बार फिर ब्रॉन स्ट्रोमैन के साथ माइंड गेम खेल रहे हैं। उन्होंने ब्रॉन स्ट्रोमैन और एलेक्सा ब्लिस की दोस्ती का मजाक बनाया। ब्रे वायट समरस्लैम से पहले चेतावनी दे ही रहे थे, लेकिन ब्रॉन स्ट्रोमैन ने उनके ऊपर अटैक करते हुए उन्हें ड्रैग करते हुए ऑफस्क्रिन ले गए। बैकस्टेज अभी भी वायट को स्ट्रोमैन को मार रहे हैं। स्ट्रोमैन ने वायट को उठाकर ऊंचाई से पटक दिया है। ऑफिशियल्स और रेफरी ने वायट को स्ट्रेचर पर डाला और उन्हें एंबुलेंस में ले जाया जा रहा है। एंबुलेंस रुक गई है और वो रिवर्स आ रही है, किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा है। एंबुलेंस से फीन्ड बाहर आ गए हैं और वो हंस रहे हैं। इसी के साथ SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड का अंत हुआ।It's him...#SmackDown #TheFiend @WWEBrayWyatt pic.twitter.com/SeplekOJHV— WWE (@WWE) August 22, 2020WHAT DID @BraunStrowman JUST DO?!?!#SmackDown @WWEBrayWyatt pic.twitter.com/CaTqgujWR5— WWE (@WWE) August 22, 2020"... What took you so long?"@BraunStrowman just invaded the #FireflyFunHouse!!!#SmackDown @WWEBrayWyatt pic.twitter.com/jvPPDnCa1w— WWE (@WWE) August 22, 2020एजे स्टाइल्स vs जैफ हार्डी (आईसी चैंपियनशिप)आपको बता दें कि SmackDown की शुरुआत में जब रेट्रीब्यूशन से बचाने के लिए पूरा रोस्टर बाहर आया था, तो एजे स्टाइल्स ने हार्डी के पैर पर हमला कर दिया था और वो चोटिल होने के बावजूद इस मैच में लड़ रहे हैं। स्टाइल्स उनकी दर्द का पूरा फायदा उठा रहे हैं। हार्डी ने खुद को ओपनिंग दी और स्टाइल्स को रिंग के बाहर फेंका। हार्डी ने जबरदस्त क्रॉस बॉडी लगाया, लेकिन स्टाइल्स ने किकआउट किया। स्टाइल्स ने फिल वापसी कर ली है और पेले किक दे दी है। दोनों सुपरस्टार्स अभी डाउन हैं, इस बीच जैफ हार्डी टॉप रोप पर गए थे, लेकिन फिसलकर नीचे गिर गए वो। एजे स्टाइल्स ने फिनोमिनल फोरआर्म देना चाहा, लेकिन जैफ ने काउंटर किया। जैफ फिर से टॉप रोप के मूव को मिस कर गए और स्टाइल्स ने उन्हें सबमिशन में जकड़ लिया, लेकिन हार्डी ने रोप्स के सहारे खुद को बचाया। जैफ हार्डी ने ट्विस्ट ऑफ फेट दे दिया है और अब स्वॉन्टन बॉम्ब देकर एजे स्टाइल्स को पिन करते हुए इस चैंपियनशिप को जैफ हार्डी ने अपने नाम कर लिया।विजेता: जैफ हार्डीSCOUTED!#ICTitle #SmackDown #WWEThunderDome @JEFFHARDYBRAND @AJStylesOrg pic.twitter.com/v1T2KvZVMg— WWE (@WWE) August 22, 2020#WWEThunderDome HYPE LEVEL: @WWEDanielBryan #SmackDown pic.twitter.com/e95DEY6PIF— WWE (@WWE) August 22, 2020सोन्या डेविल ने SmackDown में आकर मैंडी रोज को कंफ्रंट किया और बड़ा ऐलान किया कि समरस्लैम में इन दोनों के बीच नो डिस्क्वालिफिकेशन मैच होगा। इसके अलावा जो भी सुपरस्टार इस मैच को हारेगा उसे WWE को छोड़ना होगा।🚨🚨🚨🚨🚨"Hair or no hair, i'm sick of looking at your face!"@SonyaDevilleWWE wants @WWE_MandyRose in a No DQ, LOSER LEAVES WWE Match at #SummerSlam!!!#SmackDown #WWEThunderDome pic.twitter.com/P7h0d9q5Lc— WWE (@WWE) August 22, 2020साशा बैंक्स vs नेओमीSmackDown के इस सैगमेंट में कोरी ग्रेव्स ने साशा बैंक्स और बेली का ThunderDome में स्वागत किया। उन्होंने पूछा कि आप क्या अलग हो रहे हैं? दोनों ने साफ तौर पर मना कर दिया। समरस्लैम में होने वाले मैच को लेकर पूछे गए सवाल पर इन दोनों ने साफ किया कि उन्हें कोई नहीं हरा सकता। साशा बैंक्स ने कहा कि समरस्लैम में वो और बेली असुका को डिस्ट्रॉय कर देंगे। इसी बीच नेओमी बाहर आ गई हैं और उन्होंने बैंक्स और बेली को चैलेंज कर दिया है। नेओमी ने दोनों के ऊपर किक लगाते हुए अटैक कर दिया है।साशा बैंक्स और नेओमी के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। नेओमी ने ज्यादातर मैच में अपनी बढ़त बनाई हुई थी, लेकिन अंत में साशा बैंक्स ने 3 मिनट 39 सैकेंड में इस मैच को जीत लिया। अब बेली और नेओमी के बीच मैच की शुरुआत हो गई है। बेली की नजर इस टाइम को बीट करने पर होने वाली है। बेली हावी हो रखी है, लेकिन नेओमी ने वापसी करते हुए जबरदस्त मूव लगााया। बेली ने पलटवार किया और पिन करने का प्रयास किया, लेकिन वो विफल रहीं। इस बीच नेओमी ने बेली को पिन करते हुए इस मैच को जीत लिया है। असुका बाहर आ गई हैं और उन्होंने पहले साशा बैंक्स और फिर बेली के ऊपर अटैक कर दिया है।अब SummerSlam में असुका के खिलाफ सबसे पहले बेली को लड़ना होगा और इससे साशा बैंक्स काफी खुश नजर आ रहीं और बेली के सामने फेक होने की कोशिश कर रही हैं। .@NaomiWWE wants a piece of BOTH @itsBayleyWWE & @SashaBanksWWE... and she's gonna get it NEXT on #SmackDown! #WWEThunderDome pic.twitter.com/Rc0PDyei0y— WWE (@WWE) August 22, 2020#WWEThunderDome is about to FEEL THE GLOW!!#SmackDown @NaomiWWE pic.twitter.com/JgY5cwTOC8— WWE (@WWE) August 22, 2020लूचा हाउस पार्टी vs सिजेरो और शिंस्के नाकामुरा (SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप)बैकस्टेज हमने देखा कि जब लूसा हाउस पार्टी मैच के लिए रिंग में आ रहे थे तभी सिजेरो और नाकामुरा ने उनके ऊपर पीछे से हमला कर दिया था। वो दर्द में नजर आ रहे हैं, लेकिन वो मैच के लिए आग गए और इसकी शुरुआत हो गई है। ग्रेन मेटालिक ने काफी अच्छा सिजेरो के ऊपर लगाया, लेकिन सिजेरो ने काउंटर करते हुए जल्द ही दबदबा बनाया। नाकामुरा और सिजेरो एक दूसरे को टैग देते हुए खुद को फ्रेश रख रहे हैं। मेटालिक ने वापसी करते हुए टॉप रोप से डीडीटी लगाया और अब उनके साथ लीगल हो गए हैं। लिंसे डोराडो ने आते ही अपने जबरदस्त मूव दिखाने शुरू कर दिए हैं। डोराडो ने नाकामुरा पर सनसेट फ्लिप लगाया। उधर ग्रेन मेटालिक ने सिजेरो के ऊपर सूसाइड डाइव लगाई। हालांकि नाकामुरा ने मेटालक को मारना शुरू कर दिया और वो फिनिशर देने वाले थे, लेकिन डोराडो ने खुद को बचाया। इस बीच सिजेरो टैग लेकर आए और उन्होंने जबरदस्त रिवर्सल लगाते हुए रोलअप के जरिए इस मैच को जीत लिया। इसी के साथ उन्होंने अपनी चैंपियनशिप को रिटेन किया। रिंग में लूचा हाउस पार्टी के बीच तनाव बढ़ गया और हार का गुस्सा तीनों पर दिख रहा है।विजेता: सिजेरो और शिंस्के नाकामुराWord to the wise... DON'T get caught out of midair by @WWECesaro. #SmackDown #WWEThunderDome pic.twitter.com/WtlKjeBoGp— WWE (@WWE) August 22, 2020We LOVE seeing you here, WWE Universe!! 😍#SmackDown #WWEThunderDome pic.twitter.com/r04QOk05bV— WWE (@WWE) August 22, 2020विजेता: सिजेरो और शिंस्के नाकामुराशेमस vs बिग ईइन दोनों सुपरस्टार्स के बीच SmackDown में शुरू हो गया है और पूरा रोस्टर इस समय बाहर है। उन्होंने रिंग को चारों तरफ से घेरा हुआ है। बहुत ही जल्दी यह मुकाबला रिंग के बाहर पहुंचा और बिग ई ने स्टील स्टेप्स पर शेमस के ऊपर जबरदस्त तरीके से पुश किया। बिग ई ने पूरी तरह से मैच में अपना दबदबा बनाया हुआ है। शेमस ने वापसी कर ली है और टॉप रोप से डाइविंग क्लोथ्सलाइन लगाई। शेमस ने जबरदस्त मूव बिग ई को लगाया, लेकिन इस बीच लाइट ने ऑन-ऑफ होना शुरू कर दिया। कमर्शल से वापस आते ही बिग ई ने नियंत्रण हासिल कर लिया और उन्होंने जबरदस्त सुपलेक्स दिए। शेमस ने वापसी कर ली है और बिग ई पर जबरदस्त मूव लगाया। रिंग के बाहर मैट रिडल और किंग कॉर्बिन की बीच जबरदस्त झड़प हो गई, लेकिन रिंग में बिग ई ने शेमस को पिन करते हुए इस मैच को जीत लिया।विजेता: बिग ईThat's why you #FearTheFella...#SmackDown #WWEThunderDome @WWESheamus @WWEBigE pic.twitter.com/va8WkDV94S— WWE (@WWE) August 22, 2020.@WWEBigE apron splash: 😃@WWEBigE apron splash in #WWEThunderDome: 🤩#SmackDown pic.twitter.com/7hdpBLye0d— WWE (@WWE) August 22, 2020विंस मैकमैहन का सैगमेंटWWE चेयरमैन विंस मैकमैहन ने SmackDown की शुरुआत की और वो Thunderdome के साथ समरस्लैम की बात कर रहे थे तभी फीन्ड का म्यूजिक बज गया और वो बाहर आ रहे हैं। फीन्ड बिल्कुल भी विंस मैकमैहन को हिलने नहीं दे रहे और अब यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉन स्ट्रोमैन भी बाहर आ गए हैं। काफी समय बाद दोनों सुपरस्टार्स एक साथ रिंग में आए हैं। रेट्रीब्यूशन बाहर आ गए हैं और उन्होंने रिंग को घेर लिया है। लाइट बंद हुई और फीन्ड रिंग से गायब हो गए और रेट्रीब्यूशन ने ब्रॉन स्ट्रोमैन पर बुरी तरह से अटैक कर दिया है। पूरा लॉकर रूम बाहर आ गया है रेट्रीब्यीशन का सामना करने के लिए। रेट्रीब्यूशन को रिंग से भागना पड़ा। स्ट्रोमैन ने गुस्से में आकर गुलक और उसो पर ही अटैक कर दिया और वो वहां से चले गए।We may be in for a #SummerSlam preview RIGHT NOW inside the #WWEThunderDome on #SmackDown!!!@BraunStrowman @WWEBrayWyatt pic.twitter.com/pyZO6fS4ji— WWE (@WWE) August 22, 2020HERE WE GO!!!#SmackDown #WWEThunderDome pic.twitter.com/whFWh5f5CS— WWE (@WWE) August 22, 2020👋, @WWEUniverse!!! Welcome to #WWEThunderDome!!#SmackDown #MrMcMahon pic.twitter.com/ghiPLAyl6p— WWE (@WWE) August 22, 2020नमस्कार SmackDown की लाइव कमेंट्री में आपका हार्दिक स्वागत है। इस हफ्ते SmackDown का एपिसोड समरस्लैम से पहले होने वाला आखिरी शो होने वाला है। SmackDown के एपिसोड से काफी ज्यादा उम्मीदें भी हैं। इसके अलावा WWE नई तकनीक Thunderdome का डेब्यू भी होने वाला है। SummerSlam पीपीवी में भी Thunderdome का इस्तेमाल होने वाला है और इसी वजह SmackDown में सभी की नजरें इसी पर होने वाली है।WWE ने SmackDown के लिए पहले ही कई बड़े ऐलान कर दिए हैं। SmackDown में आईसी चैंपियनशिप, SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप के लिए मैच होंगे। इसके अलावा WWE ने ऐलान कर दिया है कि SmackDown की शुरुआत इस हफ्ते कंपनी के चेयरमैन विंस मैकमैहन करने वाले हैं।BREAKING: @VinceMcMahon will kick off Friday Night #SmackDown LIVE TONIGHT from the #WWEThunderDome at 8/7c on @FOXTV!— WWE (@WWE) August 21, 2020SmackDown का एपिसोड होगा काफी धमाकेदारइस हफ्ते SmackDown के एपिसोड में एजे स्टाइल्स आईसी चैंपियनशिप को जैफ हार्डी के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं। पिछले हफ्ते हुए SmackDown में जैफ हार्डी ने एजे स्टाइल्स को चैलेंज किया था, लेकिन स्टाइल्स ने ही उनका मजाक बना दिया था। हालांकि हार्डी ने उनके ऊपर अटैक कर दिया था, जिसके बाद ही इस हफ्ते के लिए चैंपियनशिप मैच का ऐलान किया था।सिजेरो और शिंस्के नाकामुरा और लूचा हाउस पार्टी की दुश्मनी काफी समय से देखने को मिल रही है और इस हफ्ते SmackDown में वो टैग टीम चैंपियनशिप को डिफेंड करने वाले हैं। हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि पिछले हफ्ते कलिस्टो ने वापसी की थी और वो अपनी टीम के साथ ही रहेंगे।Can @WWEBigE keep the run going?#TheNewDay powerhouse takes on @WWESheamus tomorrow night on SmackDown!📺 @FOXTV 8/7 Chttps://t.co/LfvCkDsTZf— WWE (@WWE) August 21, 2020SmackDown में पिछले हफ्ते शेमस और बिग ई के बीच थोड़ी बहस देखने को मिली। इसके अलावा जब बिग ई ने जॉन मॉरिसन को शिकस्त दी थी, तो बिग ई के ऊपर शेमस ने अटैक कर दिया था। अब इस हफ्ते SmackDown में दोनों सुपरस्टार्स के बीच सिंगल्स मैच देखने को मिलने वाला है। इसके साथ ही यह दुश्मनी आगे बढ़ने वाली है और हो सकता है पिछले हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी रेट्रीब्यूशन एक बार फिर अटैक करते हुए अपनी मौजूदगी दर्ज करा सकते हैं।समरस्लैम पीपीवी में ब्रॉन स्ट्रोमैन यूनिवर्सल चैंपियनशिप को द फीन्ड के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं। इससे पहले WWE यूनिवर्सल चैंपियन SmackDown के एपिसोड में नजर आएंगे और हो सकता है वो फीन्ड को चेतावनी दे सकते हैं। इसके अलावा पिछले हफ्ते एलेक्सा ब्लिस के ऊपर स्ट्रोमैन ने हमला किया था। अब SmackDown में देखना दिलचस्प होगा कि वो क्या कहती हैं और क्या आखिरकार वो फीन्ड के साथ हाथ मिला लेंगीं?𝑭𝒂𝒄𝒆 𝒚𝒐𝒖𝒓 𝒇𝒆𝒂𝒓𝒔.The "Monster" @BraunStrowman will defend his #UniversalTitle against "The Fiend" @WWEBrayWyatt at #SummerSlam. #SmackDown pic.twitter.com/SxHqNjU030— WWE (@WWE) August 21, 2020इसी वजह से समरस्लैम से पहले होने वाले WWE SmackDown का एपिसोड बहुत ज्यादा खास होने वाला है।