WWE SmackDown में मौजूदा चैंपियन ने Roman Reigns पर साधा निशाना, ट्राइबल चीफ के साथी से कर दी बड़ी मांग

अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस
अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस

Roman Reigns: रोमन रेंस (Roman Reigns) मौजूदा समय में WWE के सबसे बड़े मेल सुपरस्टार हैं। वहीं, रिया रिप्ली (Rhea Ripley) इस वक्त सबसे बड़ी फीमेल स्टार बन चुकी हैं। रिया इस हफ्ते स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड के दौरान मौजूद थीं और उन्होंने ब्लू ब्रांड में ट्राइबल चीफ पर निशाना साधते हुए उनके साथी से बड़ी मांग कर दी।

Ad

रिया रिप्ली ने SmackDown में बैकस्टेज पॉल हेमन से बात करते हुए जजमेंट डे और ब्लडलाइन को लॉकर रूम से बाहर कर दिया था। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि इन दोनों के बीच क्या बातचीत हुई। संभव है कि इस दौरान रिया और हेमन के बीच ब्लडलाइन और जजमेंट डे के टीम के रूप में काम करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई हो। पॉल को यह आईडिया पसंद आया लेकिन उन्होंने कहा कि वो रोमन रेंस से बात करने के बाद ही कोई फैसला लेंगे।

Ad

रिया रिप्ली को यह चीज़ पसंद नहीं आई और उन्होंने रोमन रेंस पर निशाना साधते हुए पॉल हेमन को उन्हें एक्नॉलेज करने को कहा था। आखिरकार, रिया और हेमन के बीच टेंशन कम हुई। इसके बाद पॉल हेमन मेन इवेंट में रिया रिप्ली से हाथ मिलाकर ब्लडलाइन और जजमेंट डे के साथ काम करने की बात मान गए थे।

WWE SmackDown के मेन इवेंट में हुए मैच के बाद Roman Reigns के भाइयों का हुआ बुरा हाल

Ad

WWE SmackDown के मेन इवेंट में हुए जिमी उसो vs एलए नाइट मैच का सोलो सिकोआ के दखल की वजह से DQ के जरिए अंत हुआ। इसके बाद ब्लडलाइन ने जजमेंट डे के साथ मिलकर जॉन सीना & नाइट पर हमला करने का मन बना लिया था, हालांकि, जल्द ही कोडी रोड्स & जे उसो वहां बेबीफेस सुपरस्टार्स का साथ देने आ गए थे।

इसके बाद बेबीफेस स्टार्स ने जजमेंट डे, जेडी मैकडॉनघ और रोमन रेंस के भाइयों पर जबरदस्त हमला करते हुए उनकी हालत खराब कर दी थी। अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस अगले हफ्ते SmackDown के जरिए आखिरकार अपनी वापसी करने जा रहे हैं। यह देखना रोचक होगा कि ट्राइबल चीफ की वापसी के बाद उनका पहला कदम क्या होने वाला है।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications