WWE Draft 2024 में पूर्व चैंपियन ने इतिहास रचते हुए Roman Reigns की स्ट्रीक का किया अंत, Raw में सबसे शामिल हुए यह दो धुरंधर स्टार्स

WWE
WWE Draft 2024 में कौन सा सुपरस्टार बना सबसे पहला पिक?

WWE Draft 2024: स्मैकडाउन (WWE SmackDown) के हालिया एपिसोड के जरिए इस साल के 2024 ड्राफ्ट की शुरुआत हुई। पूर्व चैंपियन बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) को ड्राफ्ट में सबसे पहले चुना गया और इसी के साथ EST ने रोमन रेंस की जबरदस्त स्ट्रीक का अंत कर दिया है।

Ad
Ad

रोमन रेंस साल 2021 और 2023 में हुए ड्राफ्ट में चुने गए पहले सुपरस्टार थे और इस बीच साल 2019 और 2020 में WWE SmackDown ने सबसे पहले ट्राइबल चीफ को चुना था। हालांकि, पॉल हेमन ने सभी को बताया कि रेंस ने इस साल के ड्राफ्ट से अपना नाम वापस ले लिया है। पूर्व अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन को लेकर हेमन ने साफ किया कि रोमन रेंस इस वजह से नंबर 1 पिक नहीं बनना चाहते, क्योंकि वो ब्रेक पर चल रहे हैं।

इसी वजह से सभी की नज़रें थी कि आखिर ब्लू ब्रांड किस सुपरस्टार को उनकी जगह सबसे पहले पिक करता है। SmackDown के जनरल मैनेजर निक एल्डिस ने पूर्व विमेंस चैंपियन के ऊपर भरोसा जताया और उन्हें सबसे पहले पिक किया। यह पहला मौका है जब बियांंका को ड्राफ्ट में सबसे पहले पिक के रूप में चुना गया है। उनके लिए यह ऐतिहासिक पल है। अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स ने ब्लू ब्रांड के पहले राउंड में चुने गए सुपरस्टार्स का ऐलान किया और जब उन्होंने बियांका नाम लिया, तो फैंस का रिएक्शन देखने लायक था।

ड्राफ्ट में सबसे पहले चुने जाने के बाद बियांंका ब्लेयर ने क्या कहा?

"मैं नंबर 1 हूं, मैं ही इकलौती हूं , नंबर 1 ड्राफ्ट पिक।"

आप EST के पोस्ट को यहां देख सकते हैं

Ad

WWE Draft 2024 में कौन-कौन से सुपरस्टार्स को चुना गया?

SmackDown ने जहां सबसे पहले पिक के तौर पर बियांका ब्लेयर को चुना, तो Raw ने सबसे पहले 'मेन इवेंट' जे उसो को अपने साथ जोड़ा। इसके बाद ब्लू ब्रांड ने NXT स्टार कार्मेलो हेज और Raw ने पूर्व वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस को अपने साथ जोड़ा है। हैरान करने वाली बात यह है कि रेड ब्रांड अपने दोनों धुरंधर स्टार्स को रिटेन करने में कामयाब हुए हैं।

दूसरे राउंड में SmackDown ने रैंडी ऑर्टन और नाया जैक्स को चुना। इस बीच Raw ने पूर्व NXT चैंपियन ब्रॉन ब्रेकर और लिव मॉर्गन को अपने ब्रांड में शामिल किया। तीसरे राउंड में ब्लू ब्रांड ने एलए नाइट और द ब्लडलाइन (सोलो सिकोआ. टामा टोंगा और पॉल हेमन), दूसरी तरफ रेड ब्रांड ने रिकोशे और शेमस को चुना।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications