WWE में Roman Reigns के खिलाफ रची जा रही साजिश, WrestleMania में ब्लडलाइन सदस्य देगा धोखा? वीडियो हुआ वायरल

WWE
WrestleMania 41 में होने वाला है तगड़ा मुकाबला (Photo: WWE.com)

Paul Heyman Seemingly Conspiring Against Roman Reigns: WWE WrestleMania 41 में रोमन रेंस (Roman Reigns), सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के बीच ट्रिपल थ्रेट मैच होने वाला है। SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में तीनों के बीच कॉन्ट्रैक्ट साइन हुआ। मेनिया में रेंस को हार और धोखा मिलना पक्का लग रहा है। ये कारनामा कोई और नहीं बल्कि पॉल हेमन की तरफ से होते हुए दिख रहा है। वो बड़ी साजिश उनके खिलाफ रच रहे हैं। ब्लू ब्रांड के एपिसोड में इस बात के संकेत मिल चुके हैं। ऐसा लगता है कि उन्होंने अब पंक से हाथ मिलाने के बारे में सोच लिया है।

Ad

पिछले साल Survivor Series के बाद से सीएम पंक और पॉल हेमन के बीच दोस्ताना दिख रहा है। खासतौर पर हेमन का खूब प्यार झलका है। SmackDown के शो में हेमन ने पंक को कहा कि वो WrestleMania 41 का मेन इवेंट करने वाले हैं। उसके बाद पंक रोने लग गए थे। हेमन ने उनका माथा चूमा और उन्हें गले लगाया। दोनों के बीच अब चीजें काफी मजेदार होती जा रही हैं। आने वाले हफ्तों में कुछ भी हो सकता है।

ऐसा लगता है कि रोमन रेंस को लेकर कोई साजिश पॉल हेमन रच रहे हैं। WrestleMania 41 में वो ही रेंस की पीठ पर छुरा घोंप सकते हैं। कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट के दौरान जब रेंस ने सीएम पंक को उन्हें धन्यवाद देने के लिए कहा तो हेमन ने उन्हें मना किया। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो सामने आया है जिसमें पंक की आंखों में देखते हुए हेमन उन्हें मत करो कह रहे हैं।

Ad

WWE WrestleMania 41 सीएम पंक के लिए रहेगा शानदार

सीएम पंक अपने करियर में कभी भी WrestleMania का मेन इवेंट नहीं कर पाए हैं। अब उनका सपना पूरा होने वाला है। WrestleMania 41 में होने वाले ट्रिपल थ्रेट मैच मेन इवेंट में ही होगा। नाईट 1 में इसके होने की उम्मीद की जा रही है। पॉल हेमन ने ब्लू ब्रांड के एपिसोड में खुद इसकी जानकारी दी। अगर वहां पर पंक को हेमन का साथ भी मिल गया तो सोने पर सुहागा हो जाएगा। वैसे इसका होना अब पूरी तरह से संभव लग रहा है। हेमन बड़ा कारनामा करने के लिए तैयार लग रहे हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications