WWE SmackDown में पूर्व चैंपियन द्वारा Roman Reigns को लेकर किए गए चौंकाने वाले खुलासे के बाद प्रतिक्रियाओं की आई बाढ़

WWE
WWE SmackDown में रोमन रेंस को लेकर हुआ बड़ा खुलासा और जानिए फैंस ने क्या कहा?

Socia Media Reactions: WWE SmackDown का हालिया एपिसोड बैकलैश France (Backlash France) के बाद हुआ पहला शो था। इसमें कुछ नई कहानियां शुरू हुई, तो कुछ पुरानी स्टोरीलाइन भी जारी रही। इसमें से एक ब्लडलाइन की स्टोरी भी है, जिसमें नया मोड़ देखने को मिला है।

Ad

ब्लू ब्रांड में सोलो सिकोआ ने आखिरकार पॉल हेमन को कंफ्रंट किया और उन्हें बताया कि भले ही उनकी बात रोमन से नहीं हुई है। हालांकि, उन्होंने जरूर ट्राइबल चीफ से बात की है और रेंस ने वापसी तक उन्हें ब्लडलाइन को संभालने के लिए कहा है। इस ऐलान के बाद हर कोई हैरान है और किसी को यकीन नहीं हो रहा कि आखिर ट्राइबल चीफ ने ऐसा क्यों कहा। सोशल मीडिया पर भी पूर्व चैंपियन द्वारा किए गए खुलासे के बाद प्रतिक्रियाओं की बाढ़ देखने को मिली है।

WWE SmackDown में रोमन रेंस को लेकर हुए बड़े खुलासे के बाद फैंस ने क्या कहा?

(सोलो सिकोआ जिस तरह पॉल हेमन को यह समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि वो ही ट्राइबल चीफ हैं। यह एकदम सिनेमा है।)

Ad

(सोलो ने कहा है कि उन्होंने रोमन रेंस से बात की है और उनकी वापसी तक वो ही सभी फैसले लेंगे। सोलो सिकोआ ने क्या शानदार प्रोमो दिया)

Ad

(सोलो ने पॉल हेमन को बताया कि उन्होंने रोमन रेंस से बात की है और रेंस ने ही उन्हें इंचार्ज बनाया है। सोलो एक बेहतरीन विलन हैं, जिस तरह से वो बात करते हैं और उनके एक्सप्रेशन। आपको नहीं पता कि आप उनके ऊपर विश्वास कर सकते हैं या नहीं। यह उन्हें काफी खतरनाक बनाता है।)

Ad

(वो झूठ बोल रहे हैं। सोलो ने रोमन रेंस से बात नहीं की है। उन्होंने इस बात को नोटिस किया था कि पॉल हेमन किस तरह से पिछले हफ्ते जे उसो को देख रहे थे।)

Ad

(रैंडी ऑर्टन vs एजे स्टाइल्स शानदार मैच था, ब्लडलाइन ने द स्ट्रीट प्रॉफिट्स को डिस्ट्रॉय कर दिया, सोलो सिकोोआ ने कहा कि रोमन रेंस की वापसी तक ब्लडलाइन को वो संभालने वाले हैं। क्या शानदार शो।)

Ad

(रोमन रेंस जब WWE में बेबीफेस के तौर पर वापसी करेंगे तो उन्हें सबसे बड़ा पॉप मिलेगा। मुझे उसका इंतजार है।)

Ad

(रोमन रेंस आखिरकार वो बेबीफेस बनने में कामयाब होंगे, जो WWE पहले चाहती थी। पूरा एरीना ट्राइबल चीफ को एक्नॉलेज करेगा।)

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications