'रोमन रेंस का बुरा हाल होगा'- WWE के नए ट्राइबल चीफ ने SmackDown में हेड ऑफ द टेबल को ललकारा, SummerSlam में जीत का किया दावा

wwe
WWE SmackDown में रोमन रेंस को लेकर आया बयान (Photo: WWE.com)

Solo Sikoa Sends Warning To Roman Reigns: WWE SmackDown के एपिसोड में सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने एक बार फिर रोमन रेंस (Roman Reigns) के ऊपर निशाना साधा। इस बार उन्होंने कुछ ऐसा बयान दिया है जो शायद रेंस सुनेंगे तो उन्हें भी अच्छा नहीं लगेगा।

Ad

SmackDown में सबसे पहले कोडी रोड्स ने अपनी बात रखी। उन्होंने अगले हफ्ते सोलो सिकोआ को रिंग में अकेले आने की चुनौती दी। शो के अंत में सिकोआ का वीडियो पैकेज दिखाया गया। उन्होंने रोड्स की इस चुनौती को स्वीकार किया।

यहां तक तो ठीक था लेकिन इसके बाद सिकोआ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि रोमन रेंस को अगर ये चीजें पसंद नहीं हैं तो उनका हाल ही भी रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस की तरह बुरा होगा। सोलो ने आगे कहा कि रेंस को पता है कि उन्हें कहां ढूंढना है।

Ad

सिकोआ ने कहा कि रेंस को उन्हें एक्नॉलेज करना होगा। सोलो ने अब बड़ा माहौल तैयार कर दिया है। पूरी तरह वो रोमन के खिलाफ चले गए हैं। SummerSlam 2024 में कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को सोलो के खिलाफ डिफेंड करेंगे। सोचिए इस मैच में अगर रोमन ने एंट्री की तो क्या होगा। पूरा एरीना खुशी से उछल पड़ेगा। इस दौरान सोलो की क्या हालत होगी अब समझ सकते हैं।

Ad

क्या WWE SummerSlam 2024 में होगी रोमन रेंस की वापसी?

सोलो सिकोआ की बातों से लग रहा है कि SummerSlam 2024 में रोमन रेंस की वापसी होने वाली है। पिछले कुछ समय से वो लगातार रेंस के ऊपर निशाना साध रहे हैं। रोमन के साथ पॉल हेमन और जिमी उसो भी आ सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर बहुत मजा आएगा। हेमन के ऊपर भी सिकोआ ने अपने साथियों के साथ मिलकर पिछले महीने अटैक किया था। वहीं जिमी उसो भी WrestleMania XL के बाद हुए ब्लू ब्रांड के पहले एपिसोड में अंतिम बार नज़र आए थे।

SummerSlam 2024 में कोडी को हराकर चैंपियन बनने का दावा भी सिकोआ पेश कर चुके हैं। उनका सपना पूरा होगा या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। ब्लडलाइन के जेकब फाटू और टामा टोंगा के पास भी अगले हफ्ते SmackDown में WWE टैग टीम चैंपियनशिप जीतने का मौका होगा। दोनों ने इस हफ्ते गौंटलेट मैच में जीत हासिल की।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications