WWE सुपरस्टार का खतरनाक हमले के बाद पूर्व चैंपियन पर फूटा गुस्सा, सोशल मीडिया पर आकर की कड़ी आलोचना

Ujjaval
फेमस स्टार ने रिया रिप्ली को बनाया निशाना (Photo: WWE.com)
फेमस स्टार ने रिया रिप्ली को बनाया निशाना (Photo: WWE.com)

Bianca Belair Takes Shot Rhea Ripley: WWE WrestleMania 41 में बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) और इयो स्काई (Iyo Sky) के बीच विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए मैच होने वाला है। Raw के आखिरी एपिसोड में कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग देखने को मिली थी। इसी बीच रिया रिप्ली ने भी आकर कॉन्ट्रैक्ट पर साइन कर दिया था। अब बियांका का रिप्ली पर गुस्सा फूटा।

Ad

बियांका ब्लेयर ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की। इसी बीच उन्होंने बताया कि किस तरह से पूर्व विमेंस वर्ल्ड चैंपियन रिया रिप्ली ने आकर इयो स्काई और उनपर हमला कर दिया, फिर कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। ब्लेयर ने कैप्शन द्वारा रिया को आड़े हाथ लिया और उनकी आलोचना की। उन्होंने बताया कि उन्होंने मेहनत करके अपना WrestleMania स्पॉट हासिल किया लेकिन रिया रिप्ली बिना किसी मेहनत के अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा,

"Raw से जुड़ा स्टोरी टाइम: आपको Royal Rumble जीतने की जरूरत नहीं है। आपको Elimination Chamber जीतने की जरूरत नहीं है। आपको चैंपियन होने की भी जरूरत नहीं है। आपको सिर्फ रिया रिप्ली की तरह बनना है। मैं समझ गई। यह जानकर आपको एकदम अजीब लगा? मैंने काफी मेहनत की और मैंने दोगुना हार्ड वर्क किया लेकिन फिर भी मुझे एक हेटर माना जा रहा है। धीरे-धीरे मैं इन चीजों से थक रही हूं।"

आप नीचे बियांका ब्लेयर की यह पोस्ट देख सकते हैं:

Ad

WWE विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप की स्टोरी में रिया रिप्ली किस तरह शामिल हो गई?

रिया रिप्ली कुछ हफ्तों पहले तक विमेंस वर्ल्ड चैंपियन थीं। बियांका ब्लेयर ने विमेंस Elimination Chamber मैच जीता और इसी के चलते उनके पास WWE WrestleMania 41 में विमेंस वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज करने का मौका आ गया। रिया ने Elimination Chamber 2025 के बाद Raw के एपिसोड में अपने टाइटल को दांव पर लगाया।

इस मुकाबले में बियांका ब्लेयर रिंगसाइड पर थीं और रिया का ध्यान उनपर ज्यादा था। इयो स्काई ने अंत में रिया को हराकर विमेंस वर्ल्ड टाइटल जीता। इसी के चलते स्काई और ब्लेयर के बीच विमेंस टाइटल मैच WWE WrestleMania के लिए ऑफिशियल हो गया। रिया अपनी हार का जिम्मेदार ब्लेयर को बता रही हैं। इसी के चलते वो भी विमेंस वर्ल्ड टाइटल स्टोरी में जुड़ चुकी हैं। उन्होंने मैच के कॉन्ट्रैक्ट पर साइन कर दिया है। देखना होगा कि उन्हें भी इसमें जगह मिलती है, या नहीं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications