Bianca Belair Reportedly Injured: WWE WrestleMania 41 में बियांका ब्लेयर (Bianca Belair), रिया रिप्ली (Rhea Ripley) और इयो स्काई के बीच जबरदस्त मैच देखने को मिला था। तीनों ने नाईट 2 की शुरुआत की थी और अपने विमेंस वर्ल्ड टाइटल मुकाबले से फैंस का दिल जीता। हालांकि, अब बियांका ब्लेयर के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है।
WrestleMania 41 की नाईट 2 में फैंस ने बियांका ब्लेयर और रिया रिप्ली में से किसी के जीतने और नई चैंपियन बनने की उम्मीद लगाई थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इयो स्काई ने अंत में ब्लेयर पर ओवर मूनसॉल्ट लगाया और पिन करके जीत अपने नाम कर ली। Fightful Select ने अपनी हालिया रिपोर्ट में अब एक बड़ा खुलासा कर दिया है।
उन्होंने बताया कि बियांका ब्लेयर इस समय चोटिल हैं। उन्हें WrestleMania 41 में अपने मैच के दौरान फिंगर में चोट आई थी। अभी तक यह क्लियर नहीं हुआ है कि मैच के किस पड़ाव पर उन्हें चोट आई थी लेकिन वो मुकाबले को फिनिश करने में सफल रहीं। बाद में एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जहां बियांका ब्लेयर, रिया को गले मिलते हुए दिख रही थीं।
बियांका ब्लेयर WWE Raw के हालिया एपिसोड का हिस्सा नहीं बनी थीं, जबकि रिया रिप्ली और इयो स्काई दोनों नज़र आई थीं। ब्लेयर विमेंस वर्ल्ड टाइटल स्टोरी से पहले SmackDown का हिस्सा थीं। ऐसे में वो चोट से ठीक होने के बाद दोबारा ब्लू ब्रांड में कदम रख सकती हैं।
WWE WrestleMania 41 में हार के बाद बियांका ब्लेयर का अगला कदम क्या होगा?
बियांका ब्लेयर की WrestleMania में जीत की स्ट्रीक का अंत हो गया था। इसके पहले वो हर साल मेनिया में जीत रही थीं। ब्लेयर की चोट अगर गहरी नहीं है, तो वो SmackDown में नेओमी और जेड कार्गिल की स्टोरी का हिस्सा बन सकती हैं। फैंस उन्हें इन दोनों रेसलर्स के साथ फ्यूड में देखकर जरूर खुश होंगे। WrestleMania में जेड ने नेओमी को हरा दिया था। WWE चाहे, तो उनकी स्टोरी को आगे बढ़ा सकता है। देखना होगा कि बियांका के शामिल होने से यह स्टोरी किस तरह से आगे बढ़ने में सफलता प्राप्त करती है।