WWE Raw में Roman Reigns के भाई को धराशाई करने के बाद खतरनाक रेसलर का बयान, देखें वीडियो

WWE
WWE सुपरस्टार ने कही बड़ी बात (Photo: WWE.com)

Bron Breakker Given Brief Explanation: WWE Raw का लेटेस्ट एपिसोड शानदार रहा। फैंस को कई चीजें देखने को मिलीं। जे उसो (Jey Uso) ने अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप ज़ेवियर वुड्स के खिलाफ डिफेंड की। दोनों के बीच अच्छा मैच हुआ। अंत में जे ने अपने टाइटल को रिटेन किया। हालांकि, इसके बाद उसो के साथ जो हुआ उसके बारे में उन्होंने नहीं सोचा होगा। ब्रॉन ब्रेकर ने हील टर्न लेते हुए दो स्पीयर उन्हें मारे। उन्होंने ज़ेवियर वुड्स और कोफी किंग्सटन को भी धराशाई किया। खैर ब्रेकर का अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो बैकस्टेज जाते समय अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Ad

पिछले महीने 23 सितंबर को Raw के एपिसोड में जे उसो ने ब्रॉन ब्रेकर को हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती थी। अपने 14 साल के करियर में जे ने पहली बार सिंगल्स टाइटल हासिल किया। पिछले हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में ब्रेकर ने रिंग में आकर जे से हाथ मिलाया। उनका फेस टर्न देखने को मिला। इस बार उन्होंने उसो पर अटैक करके ये बता दिया है कि वो अभी भी हील ही हैं। उनका खौफनाक अंदाज देखकर सभी चौंक गए। रोमन रेंस के भाई उनके सामने बेबस नज़र आए।

WWE ने अब Raw का एक फुटेज शेयर किया है। इसके जरिए जे उसो के ऊपर किए गए अटैक के बारे में ब्रॉन ब्रेकर अपनी बात रख रहे हैं। उन्होंने कहा,

क्या आपने कभी सोचा मैं जे उसो को आगे बढ़ने दूंगा? उन्हें नीचे ही रहने दो, सब कुछ ठीक है? तुमने मुझे परेशान कर दिया है।
Ad

क्या WWE Crown Jewel 2024 में होगा बड़ा मुकाबला?

ब्रॉन ब्रेकर ने बता दिया है कि वो जे उसो को इतनी जल्दी छोड़ने वाले नहीं हैं। वो अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप दोबारा हासिल करने के लिए बेकरार है। यहां से ये भी संकेत मिल गए हैं कि दोनों के बीच बहुत जल्द रीमैच हो सकता है। WWE Crown Jewel 2024 का आयोजन 2 नवंबर को सऊदी अरब में होगा। वहां पर दोनों के बीच खतरनाक मुकाबला देखने को मिल सकता है। जे उसो ने सिंगल्स टाइटल हासिल करने के लिए बहुत मेहनत की है। उन्हें अब ब्रेकर से बचकर रहना चाहिए।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications