'क्या मेरे प्रतिद्वंदी मर चुके हैं?'- WWE Raw में Wyatt Sick6 ग्रुप के कहर के बाद 150 किलो के रेसलर ने की बहुत बड़ी मांग, जानिए क्या कहा?

WWE सुपरस्टार की प्रतिक्रिया देखकर चौंक जाएंगे आप
WWE सुपरस्टार की प्रतिक्रिया देखकर चौंक जाएंगे आप (Photo:WWE.com)

Bronson Reed Reacts Wyatt Sick6 Debut: WWE Raw में इस हफ्ते Wyatt Sick6 ग्रुप ने डेब्यू कर काफी बवाल मचाया। इस ग्रुप ने बैकस्टेज कुछ सुपरस्टार्स के ऊपर खतरनाक हमला किया। WWE सुपरस्टार ब्रॉन्सन रीड (Bronson Reed) अब चिंता में आ गए हैं। वो काफी डर गए हैं और जवाब मांग रहे हैं।

Ad

Raw में अगले हफ्ते ब्रॉन्सन रीड, ब्रॉन स्ट्रोमैन और चैड गेबल के बीच मेंस Money in the Bank लैडर मैच में जगह पाने के लिए ट्रिपल थ्रेट क्वालीफाइंग मुकाबला होगा। गेबल और स्ट्रोमैन के ऊपर Wyatt Sick6 ने इस हफ्ते हमला किया था।

Wyatt Sick6 के बवाल को देखकर 150 किलो के ब्रॉन्सन रीड डर गए हैं। उन्होंने अपने ऑफिशियल X अकाउंंट पर एडम पीयर्स से पूछा कि क्या वो डिफॉल्ट रूप से MITB मैच लड़ने के लिए क्वालिफाइड हैं। रीड थोड़ा असमंजस में दिखे क्योंकि हमले के बाद गेबल और स्ट्रोमैन एकदम पस्त नज़र आए। रीड ने कहा,

तो क्या मेरे प्रतिद्वंदी मर चुके हैं? एडम पीयर्स क्या मैं MITB मैच में डिफॉल्ट रूप से शामिल होने के योग्य हूं। मेरा मतलब है कि आप MITB के लिए ये क्यों नहीं चाहेंगे।
Ad

WWE में बवाल मचाने को तैयार हुआ Wyatt Sick6 ग्रुप

Wyatt Sick6 ग्रुप ने बैकस्टेज जिनके ऊपर हमला किया था उनके बारे में WWE ने अभी तक कोई अपडेट नहीं दिया है। इस ग्रुप ने जिस तरह सुपरस्टार्स पर अटैक किया वो काफी खतरनाक था। WWE यूनिवर्स के बीच ये बात अब चर्चा का विषय बन गई है।

Wyatt Sick6 ग्रुप में बो डैलस (अंकल हाउडी), निकी क्रॉस, एरिक रोवन, जो गेसी और एक अन्य नाम शामिल है। ग्रुप के छठे सदस्य ब्रे वायट हैं। उनका स्थान इस फैक्शन में हमेशा के लिए रिजर्व है। फैंस अब अगले हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं। इस हफ्ते जो मंजर फैंस ने देखा वो शायद अगल हफ्ते भी देखने को मिल सकता है।

चैड गेबल की हालत इस बार बहुत ही खराब देखने को मिली। उनके चेहरा खून से लथपथ था। इस बात से अन्य सुपरस्टार्स भी डर गए होंगे। रीड ने तो अपनी बात सामने रख दी है। अन्य स्टार्स का बयान भी बहुत जल्द आ सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications