Roman Reigns नहीं, बल्कि फेमस WWE स्टार ने इस रेसलर को माना ट्राइबल चीफ, आया चौंकाने वाला बयान

Ujjaval
रोमन रेंस अभी ट्राइबल चीफ हैं (Photo: WWE.com)
रोमन रेंस अभी ट्राइबल चीफ हैं (Photo: WWE.com)

Carmelo Hayes Acknowledges Solo Sikoa: WWE में इस समय रोमन रेंस (Roman Reigns) के पास ट्राइबल चीफ पद है और वो उला फाला होल्ड कर रहे हैं। कुछ समय पहले तक सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) इस किरदार में नज़र आ रहे थे। ज्यादातर फैंस और सुपरस्टार्स रोमन को ही अपना ट्राइबल चीफ मानते हैं। इसी बीच एक ऐसे रेसलर हैं, जो रोमन रेंस नहीं, बल्कि सोलो सिकोआ को अभी ट्राइबल चीफ मान रहे हैं।

Ad

MuscleManMalcolm को कार्मेलो हेज ने हाल ही में इंटरव्यू दिया। उन्होंने सोलो सिकोआ का जिक्र किया और बताया कि मेन रोस्टर पर द ब्लडलाइन से जुड़ने के बावजूद सोलो ने NXT में वापसी की। सोलो ने उन्हें हराकर NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियनशिप जीती थी। इसी बीच कार्मेलो ने बताया कि उस समय उन्हें सोलो सिकोआ से दिक्कत थी लेकिन अब नहीं है। वो सोलो को ट्राइबल चीफ मानते हैं और उन्हें एक्नॉलेज करते हैं। उन्होंने कहा,

"मेरे सवाल यह है कि उन्हें (सोलो सिकोआ) मेरे सामने आकर मेरी चैंपियनशिप लेने की क्या जरूरत थी? यही मेरा सवाल रहेगा। आप आगे बढ़ जाते हैं। आप इस बात पर नहीं ध्यान देते हैं कि उनका पहले ही कॉल अप देखने को मिल गया था। वो द ब्लडलाइन के साथ जुड़ चुके थे। मैं अपनी चीजें कर रहा था और अपने काम पर ध्यान दे रहा था। बाद में वो अपने बकवास सॉन्ग और ब्लॉन्ड बालों के साथ आए। फैंस उनके नाम की चैंट लगाने लग गए और फिर उन्होंने मेरी हालत खराब करके मुझसे चैंपियनशिप ले ली। इसके बाद मुझे नई शुरुआत करनी पड़ी। अब वो मेरे ट्राइबल चीफ हैं लेकिन उस समय मुझे वो पसंद नहीं थे। मैं जरूर सोलो सिकोआ को एक्नॉलेज करता हूं।"

आप नीचे वीडियो देख सकते हैं:

youtube-cover
Ad

WWE में रोमन रेंस कब दोबारा बने ट्राइबल चीफ?

WWE WrestleMania XL के बाद रोमन रेंस ब्रेक पर चले गए थे और उनकी गैरमौजूदगी में सोलो सिकोआ ने खुद को नया ट्राइबल चीफ घोषित कर दिया। सोलो ने अपना ब्लडलाइन तैयार किया और जब रोमन रेंस वापस आए, तो उनका लक्ष्य सोलो को धराशाई करके ट्राइबल चीफ पद वापस लेना था। WWE Raw Netflix डेब्यू में रोमन ने ट्राइबल कॉम्बैट मैच में सोलो सिकोआ को हराया और एक बार फिर उला फाला हासिल कर लिया। रोमन अब एकमात्र ट्राइबल चीफ हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications