Cedric Alexander 982 Day Losing Streak End: WWE NXT Great American Bash 2024 नाईट 1 बहुत ही शानदार रहा। सेड्रिक एलेक्जेंडर (Cedric Alexander) के लिए ये शो अच्छा रहा। उन्हें यहां पर जीत की राह पर लौटते हुए देखा गया। उन्होंने 982 दिनों से चल रही शर्मनाक हार का सिलसिला तोड़ दिया। इस चीज को देखकर उनके फैंस जरूर खुश हुए होंगे।सेड्रिक एलेक्जेंडर को 9 जुलाई, 2024 को NXT ब्रांड द्वारा साइन किया गया। उन्होंने अपने नए लुक से सभी को हैरान कर दिया था। सेड्रिक ने अब ब्रुक्स जेंसन को हराकर अपने लुक को और भी शानदार बना दिया है।WWE में एलेक्जेंडर ने अपना अंतिम मैच 22 नवंबर, 2021 को जीता था। इसके बाद से उनकी ग्रहदशा कंपनी में कुछ अच्छी नहीं रही। लगातार वो मैच हारते रहे। उन्होंने इस चीज पर अपनी निराशा भी जाहिर की। लंबे इंतजार के बाद अब उन्हें बड़ी सफलता मिली। उन्होंने सिंगल्स मुकाबले में ब्रुक्स जेंसन को पिन करते हुए शानदार जीत हासिल की। दोनों के बीच पांच मिनट का मैच चला था।एलेक्जेंडर को पिछले हफ्ते ट्रिक विलियम्स के खिलाफ भी करारी हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले अप्रैल में WWE SmackDown में ब्रॉन ब्रेकर ने उन्हें सिर्फ 13 सेकेंड में हरा दिया था। NXT Great American Bash में जीत के बाद अब देखना होगा कि वो अपने मोमेंटम को बरकरार रख पाएंगे या नहीं। अगर आगे लगातार वो मुकाबले जीतने में कामयाब रहे तो फिर उनका करियर लंबी उड़ान भर सकता है।34 साल के सेड्रिक एलेक्जेंडर को आजतक उनकी क्षमता के अनुसार पुश नहीं दिया गया है। उनके मुकाबले बहुत तगड़े रहते हैं। इस बार एक नई ऊर्जा के साथ वो NXT में काम कर रहे हैं। कंपनी ने उन्हें अब बड़े मैचों में शामिल करना चाहिए।WWE WrestleMania 34 में सेड्रिक एलेक्जेंडर ने जीता था टाइटलWrestleMania 34 में सेड्रिक को अच्छी सफलता मिली थी। उन्होंने मुस्तफा अली को हराकर क्रूजरवेट चैंपियनशिप अपने नाम की थी। साल 2019 में उन्हें WWE ड्राफ्ट के तहत रेड ब्रांड में चुना गया था। हालांकि, अपने पहले ही मैच में उन्हें सिजेरो के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। बाद में द हर्ट बिजनेस फैक्शन में भी सेड्रिक ने अच्छा काम किया था।