WWE स्टार ने Roman Reigns या Solo Sikoa नहीं, खुद को बताया ट्राइबल चीफ; किया बड़ा दावा

Ujjaval
WWE स्टार डॉमिनिक मिस्टीरियो ने रोमन रेंस पर निशाना साधा (Photo: WWE.com)
WWE स्टार डॉमिनिक मिस्टीरियो ने रोमन रेंस पर निशाना साधा (Photo: WWE.com)

Dominik Mysterio Claims Tribal Chief Spot: WWE में इस समय रोमन रेंस (Roman Reigns) और सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) के बीच ट्राइबल चीफ पद के लिए दुश्मनी चल रही है। सोलो सिकोआ खुद को नया ट्राइबल चीफ घोषित कर चुके हैं और उन्होंने अपनी ब्लडलाइन तैयार कर ली है। दूसरी ओर रोमन रेंस असली ट्राइबल चीफ के तौर पर नज़र आ रहे हैं और उनके साथ असली ब्लडलाइन है। इन दोनों की कश्मकश के बीच एक अन्य स्टार ने ही खुद को ट्राइबल चीफ बता दिया है।

Ad

डॉमिनिक मिस्टीरियो WWE के सबसे बड़े हील स्टार्स में से एक हैं और फैंस उनसे पूरी तरह नफरत करते हैं। डॉमिनिक ने थोड़े समय पहले ही अपने इंस्टाग्राम पर एक फैन का साइन पोस्ट किया। इसमें लिखा था कि 'डॉमिनिक मिस्टीरियो हमारे ट्राइबल चीफ हैं।' मिस्टीरियो ने इस पोस्ट को शेयर किया और यह बताने का प्रयास किया कि वो खुद को ही ट्राइबल चीफ मानते हैं। उन्होंने इस पोस्ट द्वारा रोमन रेंस और सोलो सिकोआ दोनों पर निशाना साधा है, जो एक रोचक चीज है।

Ad

WWE दिग्गज रोमन रेंस के चैलेंज को सोलो सिकोआ ने ठुकरा दिया था

रोमन रेंस लगातार सोलो सिकोआ से अपनी उला फाला और ट्राइबल चीफ पद लेने की कोशिश में हैं। कुछ हफ्ते पहले SmackDown में रोमन रेंस ने सोलो सिकोआ के सैगमेंट में दखल दिया था और उन्हें ट्राइबल चीफ मानने से इंकार कर दिया था। इसके बाद रोमन ने सोलो के सामने चैलेंज रखा था कि दोनों के बीच वन-ऑन-वन मैच होगा, जहां विजेता एकमात्र ट्राइबल चीफ कहलाएगा। सोलो सिकोआ ने इसके लिए तुरंत ही इंकार कर दिया था और बताया था कि वो OTC को Crown Jewel 2024 में पिन करने में सफल रहे थे

इसी के बाद सिकोआ ने WarGames मैच की शर्त रखी थी। अब यह तगड़ा मुकाबला होने वाला है और दोनों टीमों को अपने-अपने साथी मिल चुके हैं। हालांकि, आने वाले समय में रोमन रेंस जरूर सोलो सिकोआ से अपना पद वापस लेने की कोशिश में होंगे। अगर WarGames मैच में रोमन की टीम जीतती है, तो फिर वो सिकोआ को सिंगल्स मैच के लिए चैलेंज दे सकते हैं। फैंस यह मुकाबला जरूर देखना चाहेंगे।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications