Jey Uso को WWE Raw में अपने फैक्शन में शामिल करने के प्रयास के बाद मौजूदा चैंपियन ने उन्हें तीन शब्दों का भेजा खास संदेश

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Jey Uso: WWE Raw में जाने के बाद से जे उसो (Jey Uso) को द जजमेंट डे ने कई बार उनके ग्रुप में शामिल होने के लिए कहा है। उसो ने अभी तक इनकार किया है। हालांकि थोड़ा बहुत उन्होंने दिलचस्पी भी दिखाई है।

Ad

उसो द्वारा केविन ओवेंस के साथ टीम चुनने के बाद जजमेंट डे Raw के शुरूआती मैच में विजयी होने में सक्षम रहा। जे उसो ने एक सुपरकिक केविन को मार दी थी। हालांकि ये गलती से हो गया था। इस वजह से ही दोनों को हार का सामना भी करना पड़ा था।

जे उसो ने बाद में बैकस्टेज केविन ओवेंस से माफी भी मांगी। ओवेंस ने कह दिया कि उन्हें जजमेंट डे ग्रुप में शामिल हो जाना चाहिए। खैर जे की हार के बाद नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन डॉमिनिक मिस्टीरियो ने इंस्टाग्राम पर पूर्व ब्लडलाइन सदस्य को एक संदेश भेजा, जो कुछ सलाह जैसा प्रतीत होता है।

Ad

ऐसा प्रतीत होता है कि जे उसो अब किसी भी ग्रुप में जाने के इच्छुक नहीं हैं। फिर भी, डॉमिनिक और फिन बैलर ने हाल के हफ्तों में उनके सामने दिलचस्प मामले पेश किए हैं, और इस वजह से आगे जाकर मामला कुछ और हो सकता है।

WWE दिग्गज ने जे उसो को लेकर दी प्रतिक्रिया

वैसे Raw में जे उसो के शुरूआती सैगमेंट से WWE दिग्गज विंस रूसो भी नाराज़ नज़र आए। उन्होंने Legion of RAW में कहा,

यही समस्या है। जे उसो को आखिरकार ब्लडलाइन से बाहर निकलने के लिए काफी कुछ करना पड़ा। वह अपनी आजादी पाने के लिए कठिन दौर से गुजरे। तो क्या हुआ भाई? अब वह Raw में जाएंगे और जजमेंट डे में शामिल होंगे? इसका कोई मतलब नहीं है। इतनी जल्दी उन्हें किसी ग्रुप में शामिल होने का ऑफर नहीं मिलना चाहिए था। इसका कोई मतलब नहीं बनता है। यह बहुत ही कमजोर बुकिंग थी।

youtube-cover

जे उसो को लेकर अभी तक WWE के प्लान का खुलासा नहीं हुआ है। सैमी ज़ेन के साथ उनकी बनती दिख रही है, हालांकि इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में केविन ओवेंस से उनकी बिगड़ गई। आने वाले कुछ हफ्ते फैंस के लिए बहुत ही मजेदार होंगे। फैंस को एक धमाकेदार स्टोरीलाइन देखने को मिल सकती है।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications