'मुझे Roman Reigns के टाइटल रन का अंत करना चाहिए था'- पूर्व WWE चैंपियन का दर्द आया सामने

WWE
पूर्व WWE चैंपियन ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया (Photo: WWE.com)

Drew McIntyre Addressed His Loss Against Roman Reigns: WrestleMania XL में रोमन रेंस (Roman Reigns) को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप जीतना कोडी रोड्स के लिए एक बड़ी उपलब्धि थी। कोडी ने रोमन के 1316 दिनों के ऐतिहासिक टाइटल रन को खत्म किया था। खैर पूर्व WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन ड्रू मैकइंटायर का मानना है कि उन्हें रेंस के चैंपियनशिप रन को खत्म करना चाहिए था। उनका लंबे समय बाद ये दर्द सामने आया है।

Ad

Clash at the Castle 2022 में ड्रू मैकइंटायर का मुकाबला रोमन रेंस के साथ हुआ था। सोलो सिकोआ ने मुकाबले के अंत में दखलअंदाजी कर दी थी। इस वजह से ड्रू का चैंपियन बनने का सपना टूट गया था। वैसे इस मैच से पहले सभी को लगा था कि रोमन को ड्रू हरा देंगे लेकिन ये नहीं हो पाया। फैंस भी इस बात से बहुत निराश हुए थे।

Chris Van Vliet के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में ड्रू मैकइंटायर ने रोमन रेंस के खिलाफ अपनी हार के बारे में बात की। उन्होंने कहा,

मुझे ऐसा लगता है। यह अजीब है क्योंकि आप कुछ खास पलों को देखते हैं। और जब आप उन्हें जी रहे होते हैं तो ऐसा होना हास्यास्पद है। हमें इससे बाहर निकलने का रास्ता ढूंढना चाहिए था। ऑस्टिन थ्योरी को कैश-इन करना चाहिए था और मैं उन्हें पिन कर सकता था क्योंकि हमें उस समय द ब्लडलाइन और रोमन रेंस को प्रोटेक्ट भी करना था। ये कंपनी की टॉप स्टोरी होती। मुझे लगता है कि ये एक बुरा कदम था। मुझे रेंस को हराना चाहिए था।

youtube-cover
Ad

WWE SummerSlam 2024 में रोमन रेंस ने की थी वापसी

WrestleMania XL में हार के बाद रोमन रेंस ब्रेक पर चले गए थे। SummerSlam 2024 में इसके बाद उन्होंने धमाकेदार वापसी कर सोलो सिकोआ के ऊपर हमला किया था। उनकी वजह से सिकोआ को अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद ब्लू ब्रांड के लगातार दो एपिसोड में रेंस नज़र आए थे। उन्होंने सिकोआ की नई ब्लडलाइन की हालत खराब की। हालांकि, 16 अगस्त को हुआ शो उनके लिए अच्छा नहीं रहा। जेकब फाटू ने वापसी कर उनके ऊपर हमला कर दिया था। इसके बाद सिकोआ ने अपना दम दिखाते हुए उन्हें धराशाई किया।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications