WWE WrestleMania 41 में टाइटल मैच का हिस्सा ना बनने पर भड़का 39 साल का पूर्व चैंपियन, कंपनी पर जड़े आरोप

WWE
फेमस स्टार की प्रतिक्रिया (Photo: WWE.com)

Drew McIntyre Expressed Frustration: WWE WrestleMania 41 अब धीरे-धीरे पास आ रहा है। फैंस को खूब मजा आ रहा है। WWE की बुकिंग भी अभी तक बढ़िया रही है। जॉन सीना ने हील टर्न ले लिया है। कोडी रोड्स को वो अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए चुनौती देने वाले हैं। आने वाले हफ्तों में कुछ अन्य बड़े मैचों का ऐलान किया जा सकता है। पूर्व चैंपियन ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) गुस्से में आ गए हैं। उन्होंने कंपनी के ऊपर अपनी भड़ास निकाली है।

Ad

WrestleMania 40 में पिछले साल सैथ रॉलिंस ने ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप डिफेंड की थी। दोनों ने फैंस को अच्छा मैच दिया था। अंत में ड्रू ने जीत हासिल कर चैंपियनशिप अपने नाम की थी। हालांकि, मैकइंटायर ज्यादा समय तक चैंपियन नहीं रह पाए थे। डेमियन प्रीस्ट ने उनके ऊपर Money in the Bank ब्रीफकेस कैश-इन कर टाइटल अपने नाम कर लिया था। पंक की वजह से ड्रू को बड़ा नुकसान पहुंचा था।

ड्रू मैकइंटायर अभी किसी भी चैंपियनशिप पिक्चर में नहीं हैं। WrestleMania 41 में उनका टाइटल मैच होना अब काफी मुश्किल है और ये चीज वो भी समझ चुके हैं। Daily Star को दिए गए इंटरव्यू में ड्रू ने कहा कि वो मेगा इवेंट में किसी भी टाइटल मैच में शामिल ना होने की वजह से नाराज हैं। उन्होंने कंपनी के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा,

WrestleMania 41 के आयोजन में अभी कुछ हफ्ते बाकी है। तब तक कोई भी बदलाव हो सकता है। मैं किसी भी टाइटल मैच में नहीं हूं और इस चीज से नाराज हूं। 2024 मेरे लिए यादगार रहा था। ऐसा इस वजह से है क्योंकि मैं हाई कंपीटेटिव हूं और कभी-कभी आपको पता होता है कि कुछ ही स्पॉट होते हैं।
Ad

WWE WrestleMania 41 में किसके साथ होगा ड्रू मैकइंटायर का मैच?

39 साल के ड्रू मैकइंटायर की राइवलरी इस समय डेमियन प्रीस्ट के साथ चल रही है। दोनों के बीच WrestleMania 41 में मुकाबला अब पक्का लग रहा है। शायद इस वजह से भी मैकइंटायर नाराज चल रहे हैं। WWE SmackDown में दोनों स्टार्स एक-दूसरे पर खूब हमला कर रहे हैं। मैकइंटायर और प्रीस्ट के बीच बहुत जल्द मैच का ऑफिशियल ऐलान किया जा सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications