WWE के पूर्व चैंपियन ने दिग्गज फुटबॉलर का उनके परिवार के सामने उड़ाया भद्दा मजाक, उम्र को लेकर कसा तंज

WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर सामने आई
WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर सामने आई

Drew McIntyre: WWE में हील के रूप में इस समय ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) जबरदस्त काम कर रहे हैं। हील बनने के बाद से वो माइक्रोफोन पर सभी के लिए खतरा बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने लाइव इवेंट के दौरान दिग्गज फुटबॉलर और पांच बार के इंग्लिश चैंपियन वेन रूनी (Wayne Rooney) पर निशाना साधा। रूनी अपने परिवार के साथ लाइव इवेंट में उपस्थित थे।

Ad

रिपोर्ट के अनुसार ड्रू मैकइंटायर इस समय इंजरी से जूझ रहे हैं। इसके बावजूद वो यूके टूर पर हैं। 19 अप्रैल को हुए लाइव इवेंट में उनका सामना जे उसो के साथ हुआ था। मैच के दौरान वेन रूनी क्राउड में आगे की तरफ बैठे हुए थे।

मैकइंटायर ने रूनी की ओर निशाना साधते हुए उनका मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा कि वो भी उनकी उम्र के हैं लेकिन उन्हें क्या हुआ। उन्होंने ज्यादा उम्र के लगने पर रूनी का मजाक बनाया। मैकइंटायर ने कहा,

क्या हम एक ही उम्र के नहींं हैं? आपको क्या हुआ?

मैकइंटायर ने जब ये बात कही तो रूनी थोड़ा हंसे लेकिन उन्होंने कोई भी बयान नहीं दिया।

Ad

WWE WrestleMania XL में मैकइंटायर को लगा था झटका

कुछ हफ्ते पहले WWE WrestleMania XL में सैथ रॉलिंस ने अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ डिफेंड की थी। दोनों ने फैंस को अच्छा मैच दिया। हालांकि, अंत में रॉलिंस अपने टाइटल को रिटेन नहीं कर पाए और ड्रू नए चैंपियन बन गए।

मैच के दौरान कमेंट्री टेबल पर सीएम पंक भी मौजूद थे। जीत के बाद मैकइंटायर ने पंक के ऊपर निशाना साधा। पंक ने उनका पांव खींचकर उन्हें नीचे गिरा दिया और उनके ऊपर हमला किया। इसका पूरा फायदा डेमियन प्रीस्ट ने उठाया। उन्होंने तुरंत आकर Money in the Bank ब्रीफकेस ड्रू के ऊपर कैश-इन कर दिया। इसके बाद वो नए चैंपियन बन गए।

मेनिया के बाद Raw के एपिसोड में भी पंक की वजह से मैकइंटायर को नुकसान हुआ था। शो में ड्रू मैकइंटायर, जे उसो, ब्रॉन्सन रीड और रिकोशे के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटेंडर्स मैच हुआ था। ड्रू अंत में जीत हासिल करने वाले थे लेकिन पंक ने उनका पांव खींच दिया। इसके बाद जे उसो ने मुकाबला जीत लिया।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications