WWE के बड़े इवेंट के बैकस्टेज में 2 Superstars के बीच हुआ जबरदस्त पंगा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Pankaj
WWE सुपरस्टार्स का वीडियो आया सामने
WWE सुपरस्टार्स का वीडियो आया सामने

Elektra Lopez: WWE सुपरस्टार इलेक्ट्रा लोपेज (Elektra Lopez) ने एक खास वीडियो इस बार शेयर किया। इस वीडियो में दिख रहा है कि दो WWE NXT सुपरस्टार्स के बीच पंगा हो गया। लाइव इवेंट के बैकस्टेज में ये घटना हुई। कुछ सुपरस्टार्स ने इन दोनों को अलग करने की कोशिश की।

Ad

WWE सुपरस्टार इलेक्ट्रा लोपेज ने शेयर किया खास वीडियो

अपने ऑफिशियल टिकटॉक हैंडल पर लोपेज ने इंडी हार्टवेल और रोक्सेन पेरेज की एक क्लिप शेयर की। दोनों के बीच बहस हुई और उन्हें अलग करने के लिए कुछ अन्य सुपरस्टार्स को आना पड़ा। लोपेज ने इस क्लिप के जरिए हार्टवेल के ऊपर निशाना भी साधा। इन दोनों की राइवलरी इस समय NXT टीवी पर चल रही है।

Ad

हाल ही में रोक्सेन पेरेज की कोरा जेड के साथ राइवलरी रही थी। NXT के पिछले इवेंट में दोनों के बीच मुकाबला भी हुआ था। रोक्सेन ने जीत हासिल की थी। इलेक्ट्रा लोपेज ने ये वीडियो पोस्ट कर बवाल जरूर मचा दिया। इंटरनेट पर बहुत तेजी से ये वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां से अब ये भी पता चल गया है कि लोपेज और हार्टवेल की राइवलरी आगे भी जारी रहेगी। कुछ हफ्ते पहले NXT में वापसी कर लोपेज ने हार्टवेल के ऊपर अटैक किया था। अब देखना होगा कि दोनों की राइवलरी आगे जारी रहेगी या नहीं। अभी के हिसाब से तो लग रहा है कि आने वाले समय में दोनों के बीच तगड़ा मैच होगा।

लोपेज ने ये वीडियो क्यों शेयर किया इसका भी पता नहीं है। शायद वो इसके जरिए हार्टवेल को परेशान करना चाह रही हैं। NXT के आने वाले एपिसोड में अब फैंस को बहुत कुछ देखने को मिल सकता है। कुछ ना कुछ हंगामा जरूर दोनों सुपरस्टार्स के बीच होगा। कुछ भी हो लेकिन अब फैंस को आगे मजा आएगा। शायद आगे के लिए दोनों के बीच मैच का ऐलान भी किया जा सकता है। इन दोनों के बीच मुकाबले का इंतजार भी फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। अब देखना होगा कि आने वाले NXT के एपिसोड में क्या बवाल देखने को मिलेगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications