'मेरी जिंंदगी भी बर्बाद...'- टाइटल हारने के बाद WWE दिग्गज CM Punk पर बरसा फेमस स्टार

WWE
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी प्रतिक्रिया (Photo: WWE.com)

Ethan Page Blames CM Punk: CW Network पर WWE NXT का पहला एपिसोड धमाकेदार रहा। फैंस को तगड़े मैचों के साथ-साथ कुछ सरप्राइज भी मिले। मेन रोस्टर के स्टार्स ने शो में शिरकत कर खूब मनोरंजन किया। सीएम पंक (CM Punk) का भी जलवा देखने को मिला। इस इवेंट का आयोजन उनके होमटाउन शिकागो में था। एरीना में मौजूद क्राउड ने उनका जोरदार अंदाज में स्वागत किया। ईथन पेज के लिए ये शो अच्छा नहीं रहा। उन्हें ट्रिक विलियम्स के खिलाफ अपनी NXT चैंपियनशिप गंवानी पड़ी। मुकाबले के बाद पंक ने उन्हें जबरदस्त GTS लगाया। अब सीएम के ऊपर पेज बरस गए हैं और उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Ad

NXT के शानदार शो में ईथन पेज ने ट्रिक विलियम्स के खिलाफ अपनी चैंपियनशिप डिफेंड की। मुकाबले में गेस्ट रेफरी की भूमिका WWE दिग्गज सीएम पंक ने निभाई। दोनों स्टार्स ने फैंस को अच्छा मैच दिया। पेज और पंक के बीच थोड़ा अनबन भी देखने को मिली। मैच के अंतिम पलों में विलियम्स ने अच्छा खेल दिखाया। उन्होंने खास अंदाज में पेज को हराकर उनके टाइटल रन का अंत किया। ट्रिक ने अपने करियर में दूसरी बार NXT चैंपियनशिप हासिल की। इससे पहले अप्रैल, 2024 में वो चैंपियन बने थे।

मैच खत्म होने के बाद ट्रिक विलियम्स ने अपनी जीत का जश्न मनाया। वहीं सीएम पंक ने सभी को चौंकाते हुए ईथन पेज को GTS मूव लगा दिया। पेज ने शो के बाद सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी को टाइटल दिया है। उन्होंने पंक का जिक्र करते हुए कैप्शन में लिखा,

वो लॉकर रूम को बर्बाद करने के लिए जाने जाते हैं। मुझे नहीं पता था कि वो मेरी जिंंदगी भी बर्बाद कर देंगे।
Ad

WWE Bad Blood 2024 में होगा खतरनाक मुकाबला

सीएम पंक ने पिछले साल नवंबर में WWE में वापसी की थी। साल 2024 में ड्रू मैकइंटायर के साथ उनकी राइवलरी अभी तक जबरदस्त रही है। हालांकि, इंजरी की वजह से वो लंबे समय तक एक्शन से बाहर रहे। मैकइंटायर के खिलाफ उनका तीसरा मुकाबला 5 अक्टूबर को होने वाले Bad Blood प्रीमियम लाइव इवेंट में होगा। दोनों के बीच WWE यूनिवर्स को खतरनाक Hell in a Cell मैच देखने को मिलेगा। फैंस इस तगड़े मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications